ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री साय ने गृहग्राम बगिया में नवमी पर मां दुर्गा स्वरूप कन्याओं को कराया भोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedJashpur

मुख्यमंत्री साय ने गृहग्राम बगिया में नवमी पर मां दुर्गा स्वरूप कन्याओं को कराया भोजन

By Mohan Rao
Published: March 27, 2026
Share
SHARE

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने गृह निवास बगिया में चैत्र शुक्ल पक्ष रामनवमी के पावन अवसर पर परिवार सहित विधि-विधान से मां दुर्गा कर पूजा-अर्चना की तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने बगिया में धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ मां दुर्गा स्वरुप नन्हीं नव कन्याओं को भोजन कराया।  मुख्यमंत्री निवास में चैत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर श्री रामनवमी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। 25 मार्च से प्रारंभ हुए इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव के साथ शामिल होकर पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता कर रहे हैं।

रामनवमी महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता

25 मार्च को चैत्र शुक्ल पक्ष सप्तमी पर कलश यात्रा, मूर्ति स्थापना पूजन, हवन, आरती लीला भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। 26 मार्च को चैत्र शुक्ल पक्ष अष्टमी पर पूजन, हवन, आरती प्रवचन, लीला, भजन कीर्तन, 27 मार्च को चैत्र शुक्ल पक्ष नवमी में पूजन, हवन, आरती, नवकन्या पूजन, पूर्णाहूति आरती, रात्रि लीला, भजन कीर्तन, 28 मार्च को चैत्र शुक्ल पक्ष दशमी सहस्त्र स्नान, आशीर्वाद मूर्ति विसर्जन प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ ओडिशा, झारखंड और मध्यप्रदेश से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पूरे कार्यक्रम का संचालन धर्म संस्थापक परम पूज्य स्वामी धनपति पण्डा जी महाराज (गुरुधाम मुंडियापानी, लैलूंगा, रायगढ़) के आशीर्वाद में किया जा रहा है।  चैत्र नवरात्रि में यह महायज्ञ वर्ष 1993 से निरंतर आयोजित किया जा रहा है, जो क्षेत्र की आस्था और परंपरा का प्रतीक बन चुका है। चार दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में भक्ति संगीत, कथा-प्रवचन और विविध धार्मिक अनुष्ठानों से बगिया पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहेगा।

सिगरेट के लिए युवक की हत्या, एक नाबालिग सहित 6 आरोपी गिरफ्तार… ईंट-पत्थर व डंडे से पीटकर उतारा था मौत के घाट
कोरोना खिलाफ जैन समाज की पहल: समाज के लिए एक दिवसीय कोरोना टीकाकरण शिविर…. 145 लोगों ने लगवाया टीका
मंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रभारी जिले में की कार्यों समीक्षा: कहा समय पर हो लोक सेवा गांरटी के आवेदनों का निराकरण
कारगिल में जौहर दिखाने वाले जाबांज सुबेदार संतोष 30 वर्ष की सेवा के बाद लौटे भिलाई, विधायक रिकेश ने किया अभिनंदन
साय केबिनेट का बड़ा फैसला : धान की जगह दलहन, तिलहन, मक्का की खेती पर भी मिलेगा कृषक उन्नति योजना का लाभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तरबूज की आड़ में गांजा तस्करी, महासमुंद में पकड़ाए 6 तस्तर… सवा करोड़ का गांजा बरामद
Next Article खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स : राजमिस्त्री की बेटी ने दर्द को हराकर जीता वेटलिफ्टिंग में गोल्ड
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?