ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 15 जनवरी को रायपुर लोकसभा रचेगा इतिहास, 5 लाख विद्यार्थी एक साथ गायेंगे वंदे मातरम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

15 जनवरी को रायपुर लोकसभा रचेगा इतिहास, 5 लाख विद्यार्थी एक साथ गायेंगे वंदे मातरम

By Mohan Rao
Published: January 5, 2026
Share
SHARE

रायपुर। रायपुर लोकसभा क्षेत्र 15 जनवरी को एक नया इतिहास रचेगा, जब वंदे मातरम् गीत के 150 वीं वर्षगांठ पर 5 लाख विद्यार्थी एक साथ ‘वंदे मातरम् गायेंगे। कार्यक्रम की तैयारी के लिए रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। रायपुर लोकसभा क्षेत्र में सेना दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में रायपुर लोकसभा क्षेत्र के 3000 से अधिक स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे. क्षेत्र के 5 लाख विद्यार्थी एवं युवा 15 जनवरी को दोपहर 12:55 बजे एक साथ सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गान करेंगे।

सुभाष स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में 20 हज़ार युवा वंदे मातरम् गायन करेंगे. इस दौरान हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा की जाएगी। साथ ही देशभक्ति गीत पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा.कार्यक्रम संयोजक दानसिंह देवांगन ने बताया कि रायपुर भारत देश का पहला लोकसभा क्षेत्र है, जहाँ एक साथ-एक ही समय पर 5 लाख युवाओं द्वारा वंदे मातरम् का गान किया जाएगा। रायपुर लोकसभा क्षेत्र के 3000 से अधिक स्कूल- कॉलेजों में वंदे मातरम् गीत का देश की आजादी में योगदान विषय पर स्थानीय विद्यार्थी द्वारा वाचन किया जाएगा। साथ ही सभी स्कूल और कॉलेजों में वंदे मातरम् के हिंदी अर्थ की कॉपी भी विद्यार्थियों को दिए जाएँगे।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ कुमार विश्वरंजन, निजी विश्वविद्यालय आयोग के अध्यक्ष वी के गोयल, पंडित रविशंकर विवि के कुलसचिव एसके पटेल, कुलसचिव तकनीकी विवि के कुलसचिव दिनेश सिन्हा, आयुष विवि के कुलसचिव, एडिशनल डायरेक्टर एविएशन सूरज कुमार साहू, डिप्टी डायरेक्टर हेल्थ ए एस कन्नौजे, एडिशनल कमिश्नर नगर निगम मनोज पांडेय मौजूद थे। इनके अलावा एनसीसी से स्क्वाड्रन लीडर एम जोरार, जिला स्कूल शिक्षा विभाग के सहायक संचालक एम मिंज, एनटीपीसी के डीजीएम कम्युनिकेशन सहदेव सेठी, डॉ लुकेश्वर सिंह गजपाल, प्रोग्राम कोआर्डिनेशन एनएसएस रायपुर, मृत्युंजय शुक्ला सचिव स्काउड गाइड, प्रवेश जोशी जिला खेल अधिकारी, श्रीकांत चितले कृषि विवि, लक्ष्मी सिंह जवाहर नवोदय विद्यालय माना उपस्थित थे।

हर्षवर्धन बने बलि का बकरा, मोदी सरकार के कैबिनेट फेरबदल पर सर्वे में बोले 54 फीसदी लोग
द कश्मीर फाइल्स देखने के लिए सीएम बघेल ने विधानसभा सदस्यों सहित नागरिकों को भेजा निमंत्रण, पीवीआर में हाल बुक
खुलासा : घर की नौकरानी ने पति के साथ मिलकर पार कर दिए 10 लाख के गहने…
कोरोना से मिली बड़ी राहत: 147 दिनों में सबसे कम नए केस, एक्टिव मामले भी 4 लाख से नीचे
सीजी पीएससी ने अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की नई तारीखों का किया ऐलान, जानिए कब होगा इंटरव्यू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 83 # 05 January 2026
Next Article स्पॉन्टेनियस कैरोटिड आर्टरी रप्चर का छत्तीसगढ़ में पहला सफल उपचार, ब्रस करते समय गले की फट गई थी नस
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?