ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गांधी जयंती पर प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने मनेंद्रगढ़ में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

गांधी जयंती पर प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने मनेंद्रगढ़ में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन

By Poonam Patel
Published: October 3, 2026
Share
सशक्त एमसीबी-सेवा संकल्प अभियान के तहत मनाया गया स्वच्छता दिवस, स्वच्छता और सेवा का दिया संदेश
सशक्त एमसीबी-सेवा संकल्प अभियान के तहत मनाया गया स्वच्छता दिवस, स्वच्छता और सेवा का दिया संदेश
SHARE

रायपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शनिवार को मनेन्द्रगढ़ के गांधी चौक स्थित स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिले के प्रभारी एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम, नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ की अध्यक्ष प्रतिमा यादव, उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र पटवा, पूर्व संसदीय सचिव चंपादेवी पावले, कलेक्टर संतन देवी जांगड़े एवं जिला पंचायत सीईओ अंकिता सोम ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।

गांधी के सत्य-अहिंसा और शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन को किया याद

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने दोनों महान विभूतियों के राष्ट्र निर्माण में योगदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और जनसेवा के माध्यम से देश को नई दिशा दी, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और राष्ट्र सेवा की मिसाल कायम की। उनके जीवन और विचार आज भी समाज एवं राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

उन्होंने कहा कि गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों को सम्मान देने तथा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गांधी जयंती का विशेष महत्व है। सभी को उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाते हुए समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देना चाहिए।

सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता का दिया संदेश

गांधी जयंती के अवसर पर सशक्त एमसीबी-सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत स्वच्छता दिवस के रूप में भी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता और जनभागीदारी का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह, अपर कलेक्टर नम्रता डोगरे, एसडीएम लिंगराज सिदार, विजयेंद्र सारथी सहित तहसीलदार, पार्षदगढ़, जनप्रतिनिधि एवं समस्त जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई : 135 बल्क लीटर देशी मदिरा जब्त, 11 प्लास्टिक की बोरियों में 750 पौव्वा शराब, कार भी जब्त
बिग ब्रेकिंग: दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता: बड़ी चोरियों का खुलासा, 6 गिरफ्तार, 77 लाख का मशरूका बरामद
युद्ध का असर: कच्चे तेल के दाम में फिर लगी आग, पांच फीसदी महंगा हुआ, भारत की बढ़ेगी परेशानी
ग्रामीण इलाकों में रहते हैं? तो कम से कम पांच साल बाद लग पाएगा कोरोना का टीका
घर में घुसकर फायरिंग : जांजगीर-चांपा में कांग्रेस नेता के बेटे की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नेत्रहीन बच्चों की प्रतिभा से प्रभावित हुए प्रभारी मंत्री, संस्था को एक लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा सशक्त एमसीबी-सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने किया दिव्यांग विद्यालय का औचक निरीक्षण
Next Article शिवनंदनपुर के हनुमान मंदिर परिसर में जनभागीदारी से चला सफाई अभियान सेवा संकल्प में झाड़ू थामकर उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, श्रमदान से जगाई स्वच्छता की अलख

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?