ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ओम सांई सर्विस सेंटर से 53 बोरी पानी पाउच जप्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Chhattisgarh

ओम सांई सर्विस सेंटर से 53 बोरी पानी पाउच जप्त

By @dmin
Published: December 5, 2019
Share
SHARE

प्रतिबंधित के बाद भी पानी पाउच बेचने के कारण 2000 रु0 जुर्माना
दुर्ग।
स्टेशनपारा वार्ड 22 तितुरडीह क्षेत्र में प्रतिबंध के बाद भी पानी पाउच का विक्रय करते पाये जाने पर आज नगर पालिक निगम दुर्ग स्वास्थ्य विभाग अमला ने ओम सांई सर्विस सेंटर में छापा मार कर 53 बोरी पानी पाउच जप्त कर 2000 रु0 जुर्माना किया गया । इसके साथ ही निगम अमले ने विभिन्न 10 दुकानों में गंदगी करने और पानी पाउच विक्रय किये जाने पर कुल 7500 रु0 की जुर्माना लेकर दोबारा गंदगी करने और पानी पाउच बेचते पाये जाने पर दुकान सील करने की चेतावनी दिया गया। कार्यवाही के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक जसवीर सिंह भुवाल, मेनसिंग मंडावी, सुरेश भारती, संतोष भट्ट सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि शहर में शासन के निर्देशानुसार प्रतिबंधित झिल्ली, पॉलिथीन, पानी पाउच और डिस्पोजल आदि बंद कर दिया गया है बावजूद कुछ लोगों द्वारा डिस्पोजल और पानी पाउच का विक्रय किया जा रहा है। इसकी सूचना शिकायत के बाद आज आयुक्त इंद्रजीत बर्मन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग अमला ने तितुरडीह स्टेशन पारा वार्ड में स्थित ओम सांई सर्विस सेंटर द्वार पानी पाउच थोक में बेचे जाने की सूचना पर छापा मारा गया। जहॉ से 55 बोरी पानी पाउच जप्त कर 2000 रु0 जुर्माना लिया गया और चेतावनी दी गई दोबारा विक्रय करते पाये जाने पर हमेशा के लिए दुकान सील कर दिया जाएगा। इसी प्रकार निगम अमले ने विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर गंदगी और पानी पाउच विक्रय पर कार्यवाही करते हुये 7500 रु0 जुर्माना वसूल किये। गंदगी करने के कारण राजेश जलाराम मेडिकल स्टोर से 200 रु0, न्यू व्हेरायटी बेग हाउस इंदिर मार्केट 1000 रु0, विजय अग्रवाल विजय स्पोर्टस 500 रु0, दीप इलेक्ट्रीकल 1000 रु0, कचरा और गंदगी करने कारण जुर्माना लिया गया है इसी प्रकार जे डी लाखे होटल 300 रु0, रवि तांडी होटल से 500 रु0, तितुरडीह शराब भट्टी से 1000 रु0, चाण्डेलवाल किराना स्टोर्स से 1000 रु0 जुर्माना लेकर पानी पाउच जप्त किया गया। आयुक्त श्री बर्मन ने आम नागरिकों से अनुरोध कर कहा है कि आपके वार्ड मोहल्ले क्षेत्र में किसी भी फुटकर दुकानदार, पान ठेला, किराना दुकान, आदि में झिल्ली, पन्नी, पॉलिथीन, डिस्पोजल, पानी पाउच यदि विक्रय किया जाता है तथा कचरा और गंदगी की जाती है तो तत्काल स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता मो0 नंबर 9340874859 में संपर्क कर सूचित करें। उन्होंने कहा आप भी शहर की सुन्दरता और स्वच्छता में नगर निगम को सहयोग कर अपना योगदान दे सकते हैं।
०००००००००००००००००

जल जीवन मिशन के तहत जल परीक्षण व जल संरक्षण को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान आयोजित
मुख्यमंत्री साय पहुँचे छत्तीसगढ़ पैवेलियन, वर्ल्ड एक्सपो 2025 में दिखी प्रदेश की संस्कृति और समृद्धि की अद्भुत झलक
हर घर तिरंगा अभियान : भिलाई में बीएसएफ जवानों ने निकाली तिरंगा साइकिल व बाइक रैली, लोगों को किया जागरूक
हाईकोर्ट का सवाल: बिलासपुर-दिल्ली उड़ान के लिए रूट निर्धारित क्यों नहीं हो पाया, एक फरवरी को अगली सुनवाई
स्कूल शिक्षा मंत्री ने मोहल्ला कक्षाओं का किया औचक निरीक्षण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विराट कोहली फिर बने दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को पछाड़ा
Next Article अधिगृहित भूमि वापसी के लिए दबाव बना रहे हैं तखतपुर कोटा के कृषक

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?