ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई में होगा ओलम्पिक खेल महोत्सव का आयोजन… दो दर्जन से ज्यादा खेलों का सजेगा मेला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeaturedSports

भिलाई में होगा ओलम्पिक खेल महोत्सव का आयोजन… दो दर्जन से ज्यादा खेलों का सजेगा मेला

By Mohan Rao
Published: November 5, 2022
Share
जिला ओलंपिक संघ
SHARE

भिलाई।  दुर्ग जिला ओलम्पिक खेल महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। 7 नवम्बर से 14 नवम्बर तक भिलाई के विभिन्न मैदानों में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में दो दर्जन से ज्यादा खेलों को शामिल किया गया है। इस खेल महोत्सव का शुभारंभ सेक्टर 1 क्रिकेट मैदान से किया जाएगा। जहां सबसे पहले मैराथन दौड़ होगा। सेक्टर 1 खेल मैदान से लेकर सेन्ट्रल एवेन्यू से होते हुए सेक्टर 5 डोमशेड तक मैराथन दौड़ होगा। इस मैराथन दौड की शुरूआत सुबह 7 बजे से की जाएगी। इसमें जीतने वाले वितेजा प्रतिभागियों के लिए अगल-अलग पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया जाएगा।

दुर्ग जिला ओलम्पिक संघ के सचिव सुमीत पवार ने बताया कि मैराथन दौड़ में शामिल होने वाले प्रतिभागियों में महिला और पुरूष वर्ग दोनों को अलग अलग ईनाम दिया जाएगा। प्रथम आने वाले को 31 सौ, द्वितीय आने वाले को 21 सौ और तृतीय पुरस्कार विजेता को 11 रुपए का सम्मान दिया जाएगा। इसी के साथ ही फिर जिला ओलम्पिक खेल महोत्सव का आगाज होगा। इसमें भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल, जिला प्रशासन और बीएसपी प्रबंधन की मुख्य भागीदारी होगी। इस संबंध में बैठक करके खेल महोत्सव की पूरी तैयारी कर ली गई है। जिसमें 38 खेलों के लगभग 3000 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है।

दुर्ग जिला खेल महोत्सव में निम्नांकित खेलों का आयोजन किया जायेगा जो कि थ्रोबॉल, एथलेटिक्स, फेंसिंग, तैराकी, कुश्ती, रोलर स्केटिंग, तिरंदाजी, रस्सा खींच टेनिस बॉल क्रिकेट, योगा, वॉलीबाल, फुटबॉल, वुशु , सायकल पोलो, बैडमिन्टन, गटका, मलखंभ, बॉडी बिल्डिंग, हैंडबाल, बास्केटबॉल, जूडो, टेनिस, नेटबॉल, हॉकी, सायक्लिंग, डांस स्पोर्ट्स, रोलबॉल, बॉक्सिंग, खो-खो, भारोत्तोलन, कबड्डी ताइक्वांडो, बॉल बैडमिन्टन, पिकलबॉल थ्रो बॉल, पावर लिफ्टिंग, कराटे, पेंकॉकसिलट, टेबल टेनिस जैसे खेल शामिल है। सभी खेल सुविधा के अनुसार शहर के विभिन्न खेल मैदान में आयोजित किए जाएंगे।

खेल महोत्सव का आयोजन दुर्ग जिला खेल संघों द्वारा अपनी सुविधानुसार 7 नवम्बर से 14 नवम्बर तक किया जाएगा। अपनी अपनी खेलों का आयोजन संपन्न कराकर 14 वम्बर 2022 को खेल महोत्सव के समापन समारोह का आयोजन करेंगे। शाम को 4 बजे पं. दीन दयाल उपाध्यक्ष स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, खुर्सीपार, भिलाई में समापन समारोह होगा।  इस अवसर पर  पुरस्कार वितरण के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभिन्न खेलों का प्रदर्शन किया जाएगा।

खत्म हुआ अमेठी और रायबरेली का सस्पेंस, रायबरेली से लड़ेंगे राहुल गांधी… अमेठी से केएल शर्मा को टिकट
नए कानून के तहत चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को लेकर सहमति! सुप्रीम कोर्ट 15 मार्च को करेगा सुनवाई
जमीन घोटाला : दुर्ग के व्यापारी ने महाराष्ट्र में किया था 11 एकड़ जमीन का सौदा… गिरफ्तार कर ले गई महाराष्ट्र पुलिस
छत्तीसगढ़ के सभी आश्रम-छात्रावासों में कल लाइव दिखाया जाएगा रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह
प्रदर्शनकारियों ने घेरा राष्ट्रपति का घर, आवास छोड़कर भागे गोतबाया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्योत्सव की प्रदर्शनी में सरकार के इस स्टॉल में जुट रही है स्टूडेंट्स की भीड़… जानें क्या है इसमें खास
Next Article राजधानी में नाबालिग ने रची खुद पर चाकू से हमले की कहानी, हमलावर की खोज में खाक छानती रही पुलिस…. ऐसे सामने आई असली कहानी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?