ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG में पकड़ाया हथियारों का जखिरा, पुलिस ने चार बदमाशों से बरामद किए भारी मात्रा में हथियार… बड़ी वारदात की थी तैयारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

CG में पकड़ाया हथियारों का जखिरा, पुलिस ने चार बदमाशों से बरामद किए भारी मात्रा में हथियार… बड़ी वारदात की थी तैयारी

By Mohan Rao
Published: October 17, 2022
Share
एसएसपी पारुल माथुर ने किया बड़ा खुलासा
SHARE

बिलासपुर। जिले में बड़ी वारदात की तैयारी कर रहे बदमाशों को पकड़ने में सफलता मिली है। पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है और उनके पास भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) की टीम को बड़ी सफलता मिली है। बताया जा रहा है दो गुट वर्चस्व की लड़ाई में हथियारों को जमा कर रहे थे और बड़ी वारदात की तैयारी कर रहे थे। एएसपी पारुल माथुर ने रविवार शाम को इसका खुलासा किया। भारी मात्रा में हथियार व जिंदा कारतूस बरामद कर चार बदमाशों को जेल भेज दिया गया।

बता दें बिलासपुर के पचपेड़ी इलाके में 17 साल के लड़के की गोली मारकर हत्या की थी। इस हत्याकांड के बाद एसएसपी पारुल माथुर ऐसे लोगों की जानकारी जुटाने का निर्देश दिया था जो अवैध रूप से हथियार रखे हुए हैं। इसकी जिम्मेदारी एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को दी गई। इस दौरान ACCU की टीम को तोरवा थाना क्षेत्र के लालखदान निवासी जय सिंह चौहान की जानकारी मिली जिसके पास देशी पिस्टल थी। इसके बाद जयसिंह चौहान को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि उसने अपने घर के कूलर में एक देशी पिस्टल, एक 315 बोर का देशी पिस्टल, एयरगन और कुछ जिंदा कारतूस छिपा रखा है। यही पूछताछ में उसने अपने अन्य साथियों के बारे में भी बताया जिनके पास हथियार रखे हुए हैं। पुलिस ने जयसिंह की निशानदेही पर उसके तीन साथियों को भी गिरफ्तार किया। इनके पास भी पुलिस ने देशी कट्‌टा सहित जिंदा कारतूस बरामद किए।

दो गुट बड़े वारदात की कर रहे थे तैयारी
SSP पारुल माथुर ने बताया कि लालखदान में दो गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। इसके लिए दोनों गुट अपने गुर्गों को हथियार दे रहे थे। बड़ी वारदात की तैयारी में इन लोगों ने हथियार जमा कर रखे थे। पूछताछ के जयसिंह ने बताया कि उक्त हथियार इन लोगों ने यूपी –बिहार से मंगवाया था। सभी ने यूपी-बिहार से 20 से 30 हजार रुपए में यह हथियार मंगवाए थे। जय सिंह के अलावा पुलिस ने राहुल तिवारी, उमेश श्रीवास व अंकित वर्मा को भी गिरफ्तार किया और इनके पास से भ अवैध हथियार बरामद किए।

जानें किसके पास क्या-क्या मिला
लालखदान निवासी जयसिंह चौहान (27 ) के पास पुलिस ने 315 बोर देशी पिस्टल, एक राउंड, 12 बोर देशी पिस्टल व एयरगन बरामद किया। दूसरे आरोपी राहुल तिवारी (28) के पास देशी पिस्टल, 3 जिंदा कारतूस व खाली मैग्जीन मिला। इसी प्रकार सिरगिट्टी निवासी अंकित वर्मा उर्फ चिराई (33) के पास पिस्टल, 3 जिंदा राउंड व एयरगन तथा लालखदान निवासी उमेश श्रीवास (27) के पास 315 बोर देशी कट्टा व एक जिंदा राउंड बरामद कियाय गया।

हाथियों का आतंक: तीन साल के मासूम को पटककर मारा, महिला को कुचला और युवक पर गिराई दिवार, दहशत में लोग
भारत में संक्रमितों का आंकड़ा 30 लाख के पार: पिछले 24 घंटे में 69239 नए मामले… 912 लोगों की मौत….. रिकवरी रेट में सुधार से राहत
सुको का फैसला: प्रधानमंत्री, विपक्ष के नेता और चीफ जस्टिस की कमेटी करेगी निर्वाचन आयुक्त का चुनाव
किसानों और सरकार के बीच बैठक खत्म… नहीं निकला कोई समाधान… अब 8 को फिर से होगी बैठक
पत्नी के शराब पीने से नाराज पति ने कर दी ऐसी बेरहमी, सुबह खून से लथपथ मिली लाश, अब दस साल गुजारेगा जेल में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव की वोटिंग आज, CM भूपेश सहित छत्तीसगढ़ में 307 कांग्रेस नेता डालेंगे वोट कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव की वोटिंग आज, CM भूपेश सहित छत्तीसगढ़ में 307 कांग्रेस नेता डालेंगे वोट
Next Article छत्तीसगढ़ स्वीमिंग एसोसिएशन के दोबारा अध्यक्ष चुने गए गोपाल खंड़ेलवाल, सचिव बने साही राम झाखड़

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?