ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ओलंपिक टलने से सुशील को पदक जीतने की उम्मीदें बनीं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

ओलंपिक टलने से सुशील को पदक जीतने की उम्मीदें बनीं

By @dmin
Published: April 11, 2020
Share
SHARE

नई दिल्ली। अनुभवी पहलवान सुशील कुमार उम्र 2021 में होने वाले टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों में लगे हुए हैं। सुशील ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाइ करने का प्रयास कर रहे थे पर कोरोना महामारी के कारण खेल एक साल के लिए स्थगित हो गये हैं। इससे सुशील को उम्मीद है कि उन्हें अभ्यास के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा। खेल के एक साल तक टलने के बाद उन्हें एक बार फिर से पदक जीतने की उम्मीदें हो गयी हैं। सुशील अगले महीने 37 साल के हो जाएंगे और अगर वह इस साल जुलाई में प्रस्तावित ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाइ करते तो सबसे अधिक उम्र वाले खिलाड़ियों में शामिल रहेंगे।
सुशील ने कहा है कि अभी उनकी संन्यास की कोई योजना नहीं है और वह अभ्यास करते रहेंगे। उन्होने कहा, ‘मैं अभी कही नहीं जा रहा हूं। मुझे अधिक समय मिला है और अधिक समय का मतलब होता है बेहतर तैयारी।’ 2019 विश्व चैंपियनशिप में वापसी करते हुए वह शुरुआती दौर से ही बाहर हो गए थे। उन्होंने कहा, ‘कुश्ती एक ऐसा खेल है जिसमें अगर आप फिट रहते हैं, अच्छी तरह से अभ्यास करते हैं और लक्ष्य निर्धारित कर उस पर काम करते हैं तो आप उसे हासिल कर सकते हैं। मैं अभी रोजाना दो बार अभ्यास करता हूं। जाहिर है मैं मैट पर नहीं उतर रहा हूं पर अपने को फिट रखने की कोशिश कर रहा है। भगवान ने चाहा तो ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाइ जरूर करूंगा।’ गौरतलब है कि सुशील 74 किग्रा भार वर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हैं जिसके लिए भारत ने ओलिंपिक कोटा हासिल नहीं किया था। सुशील का मानना है कि वह उम्र संबंधी चुनौतियों से पार पा लेंगे। उन्होंने कहा, ‘लोग साल 2011 में भी इसी तरह की बातें कह रहे थे। मुझे पता है कि इसे कैसे संभालना है। मैं इसके लिए रोज मेहनत कर रहा हूं।’

शनिचरी बाजार में व्यापारी अंकित गुप्ता सहित अन्य आवेदकों को मिला भूमि स्वामी हक
सलमान के इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन फॉलोअर्स
नवरात्रि पदयात्रा मार्ग में किया गया बदलाव
स्वास्थ्य बीमा खरीदने वाली महिलाओं की संख्या हुई दोगुनी, ये है कारण
ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के क्वॉर्टर फाइनल में ओकुहारा से पराजित हो स्पर्धा से बाहर हुई पीवी सिंधु
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article इस साल टेनिस टूर्नामेंट होने कीं सभावनाएं नहीं : सबातीनी
Next Article ओलंपिक तक लय बरकारार रखना कठिन रहेगा : अभिषेक
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?