ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के क्वॉर्टर फाइनल में ओकुहारा से पराजित हो स्पर्धा से बाहर हुई पीवी सिंधु
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के क्वॉर्टर फाइनल में ओकुहारा से पराजित हो स्पर्धा से बाहर हुई पीवी सिंधु

By @dmin
Published: March 14, 2020
Share
SHARE
बर्मिंगम। विश्व चैम्पियन भारतीय खिलाड़ी पीवी सिंधु यहां जापान की नोजोमी ओकुहारा से तीन सेट तक चले महिला एकल क्वॉर्टरफाइनल में पराजित हो गई  और ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप से बाहर हो गईं। चौबीस साल की भारतीय खिलाड़ी ने शानदार शुरूआत की लेकिन इसे गंवा बैठीं और 68 मिनट में हार गईं। अंतिम आठ के मुकाबले में ओकुहारा ने सिंधु को 12-21 21-15 21-13 से मात दी। सिंधु की हार से भारत का इस सुपर 1000 टूर्नामेंट में अभियान भी समाप्त हो गया। इस मैच से पहले सिंधु का ओकुहारा पर रेकॉर्ड 9-7 था। उन्होंने विश्व चैम्पियनशिप 2019 के फाइनल में इस जापानी खिलाड़ी केा मात दी थी। सिंधु ने पहले गेम में 3-0 से बढ़त बनानी शुरू की और इसे 7-2 तक ले गईं। ओकुहारा ने अंतर कम करने की कोशिश में स्कोर 5-8 कर दिया लेकिन ब्रेक तक सिंधु ने पांच अंक की बढ़त बनाए रखी और ओकुहारा की गलती से जल्द ही 21-12 से इसे जीत लिया। ओकुहारा ने इसके बाद सिंधु को बैकफुट पर रखने की कोशिश की और 5-2 से बढ़त बना ली और फिर उन्होंने तेज रैलियों से भारतीय को गलतियां करने पर मजबूर करते हुए इसे 7-3 कर दिया। हालांकि सिंधु ने ओकुहारा की अनफोर्स्ड गलतियों का फायदा उठाया और अंतर कम किया जो 8-10 हो गया। ब्रेक तक जापानी खिलाड़ी ने तीन अंक की बढ़त बनाए रखी। सिंधु इसके बाद रैलियों में लय नहीं बना सकीं और ओकुहारा ने 16-9 की बढ़त बना कर इसे 21-15 से अपने नाम कर 1-1 से बराबरी हासिल कर ली। निर्णायक गेम में ओकुहारा का दबदबा जारी रहा जिसमें उन्होंने 5-2 से शुरूआत की। जापान की खिलाड़ी ने सिंधु को आक्रामक होने का मौका नहीं दिया और ब्रेक तक 11-5 से बढ़त बना ली। भारतीय के लिए गलतियों का दौर जारी रहा और ओकुहारा 19-11 से आगे हो लीं। अंत में जापान की खिलाड़ी ने सात मैच प्वाइंट जुटाकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विभाग के अन्य कर्मचारी भी बनेंगे आरोपी
स्वास्थ्य बीमा खरीदने वाली महिलाओं की संख्या हुई दोगुनी, ये है कारण
विराट कोहली और केविन पीटरसन इंस्टाग्राम पर करेंगे चर्चा
दोषियों को चीखने-चिल्लाने का कोई मौका नहीं मिला
आवारा कुत्तों की धरपकड़ भिलाई निगम क्षेत्र में है जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना से मुकाबले को तीनों सेनाओं ने कसी कमर, 4 हजार लोगों के लिए तैयार की क्वारंटाइन सुविधा
Next Article ‘सूर्यवंशी’ में कैटरीना को कोई नहीं देखेगा वाले रोहित के बयान पर बवाल, बचाव में खुद उतरी कैटरीना
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?