ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ऑक्सीजन नहीं मिलने से मरीज की तड़प-तड़पकर मौत, शव सड़क पर छोड़ा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

ऑक्सीजन नहीं मिलने से मरीज की तड़प-तड़पकर मौत, शव सड़क पर छोड़ा

By @dmin
Published: May 9, 2021
Share
ऑक्सीजन नहीं मिलने से मरीज की तड़प-तड़पकर मौत, शव सड़क पर छोड़ा
ऑक्सीजन नहीं मिलने से मरीज की तड़प-तड़पकर मौत, शव सड़क पर छोड़ा
SHARE

बिहार/सुपौल (एजेंसी)। बिहार में कोरोना से हाल बेहाल हैं। मरीजों को ऑक्सीजन, दवा और ऑक्सीजन बेड की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। समय पर इलाज और ऑक्सीजन न मिलने से कई लोग दम तोड़ रहे हैं। ताजा मामला सुपौल जिले का है। यहां के त्रिवेणीगंज बुनियादी केंद्र में बने कोविड केयर सेंटर में एक कोरोना मरीज की ऑक्सीजन के अभाव में तड़प-तड़प कर मौत हो गई। घटना शनिवार की है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि जब इस मरीज को कोविड सेंटर लाया गया था, उस समय मरीज का ऑक्सीजन लेवल 34-35 था। हम लोग भी यहां मौजूद मेडिकल स्टॉफ से बोले, इसे तुरंत ऑक्सीजन लगाइए लेकिन उन्होंने हमारी बात नहीं सुना। मरीज की मौत होने के बाद स्वास्थ्यकर्मी द्वारा इसे ऑक्सीजन लगाकर बीच सड़क छोड़ दिया गया।

मृतक के परिजनों ने बताया कि तबीयत ज्यादा खराब हुई तो हम लोग इसे अनुमंडलीय अस्पताल लाए, जहां कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया गया। जिस समय इस मरीज को कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया गया था उस समय इस मरीज का ऑक्सीजन लेवल 65 था। यहां एक भी डॉक्टर नहीं थे, सिफऱ् नर्स थीं। कुछ देर बाद जब डॉक्टर पहुंचे तो मरीज की नाज़ुक हालत को देखते हुए तुरंत रेफर कर दिया और रेफर करने के बाद बुनियादी केंद्र के सीढ़ी पर इसे तड़पते छोड़ दिया।

परिजनों ने यह भी बताया कि इस दौरान हम लोग एम्बुलेंस की मांग भी करते रहे औऱ मरीज खुद ऑक्सीजन लगाने की बात कहता रहा लेकिन हमारी बात को अनसुना कर दिया गया। हमारी आंखों के सामने ही मरीज की ऑक्सीजन औऱ एम्बुलेंस के अभाव में मौत हो गई। शनिवार को 12 बजे मरीज को रेफर करने के बाद तकरीबन 4 घंटों से परिजन एम्बुलेंस औऱ ऑक्सीजन के लिए अस्पताल औऱ अधिकारियों से मांग करते रहे लेकिन इनकी परेशानी को न तो कोई सुनने वाला था और न ही समझने वाला। परिजन ने यह भी आरोप लगाया कि भर्ती और डिस्चार्ज का समय भी रजिस्टर में बदल दिया गया।
सूचना के बाद थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह और अपर अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार पहुंचे और मामले को शांत करने में जुट गए। उन्होंने कहा कि जांच कर कार्यवाई की जाएगी।

सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती: छत्तीसगढ़ में जेनेरिक की जगह ब्रांडेड कंपनी की दवा लिखने पर होगी कड़ी कार्रवाई
देशी कट्टा तानकर बदमाश दिखा रहा था दबंगई, वीडियो भी बनाया… अब पुलिस की गिरफ्त में पहुंचा
जशपुर पुलिस ने पकड़ा तंबाखू का जखीरा, 100 बोरी के साथ पिकअप जब्त
महापौर देवेंद्र यादव के प्रयासों से 77 एमएलडी फिल्टर प्लांट में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था हुई दुरूस्त, पुराने ट्रांसफार्मर के स्थान पर लगाया गया 2000 केवीए का नया ट्रांसफार्मर
Bhilai Big News : शातिर चोर गिरोह चढ़ा दुर्ग पुलिस के हत्थे, तीन थानों की पुलिस को थी इनकी तलाश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुष्कर्म आरोपी की जब तक मौत नहीं हो जाती तब तक जेल में रहने की मिली सजा बड़ी वारदात: कोरोना जेल से 13 खूंखार कैदी भागे, सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव
Next Article सीएम बघेल बोले- छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीति देश में सबसे अधिक आकर्षक…. राज्य में श्रम शक्ति और शांति का माहौल उद्योग व्यापार के लिए अनुकूल बड़ी घोषणा : पत्रकार और वकीलों तथा उनके परिजनों को भी फ्रंट लाईन वर्कर के समान टीकाकरण में मिलेगी प्राथमिकता

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?