ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ऑक्सीजन के लिए तड़प रहे मरीजों की जान बचाने वाले युवक पर ही मुकदमा दर्ज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

ऑक्सीजन के लिए तड़प रहे मरीजों की जान बचाने वाले युवक पर ही मुकदमा दर्ज

By @dmin
Published: May 1, 2021
Share
ऑक्सीजन के लिए तड़प रहे मरीजों की जान बचाने वाले युवक पर ही मुकदमा दर्ज
ऑक्सीजन के लिए तड़प रहे मरीजों की जान बचाने वाले युवक पर ही मुकदमा दर्ज
SHARE

जौनपुर (एजेंसी)। कोरोना संक्रमण में लाचारी और बेबसी का आलम हर रोज देखने को मिल रहा है। दवा की जरूरत हो या फिर ऑक्सीजन की, सिस्टम की कमी के आगे हर कोई मजबूर है। ऐसे ही लोगों की मदद करने के लिए कुछ लोग आगे गए हैं। कोई उनके लिए खाना पहुंचा रहा है तो कोई सिलेंडर। लेकिन संक्रमण के इस दौर में जरूरतमंदों की मदद करना भी मुसीबत से कम नहीं है। जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आ रहे लोगों पर भी स्वास्थ्य विभाग नकेल कस रहा है। यूपी के जौनपुर में ऐसा ही एक मामला सामने आया है।

लोगों की जान बचाने वाले व्यक्ति पर ही प्रशासन ने गाज गिरा दी। कल तक दर्जनों मरीजों को अपने पैसे से ऑक्सीजन मुहैया कराकर जान बचाने वाले एम्बुलेंस मालिक पर ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। नगर कोतवाली में सीएमएस की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। इतना ही नहीं एम्बुलेंस मालिक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार उसके घर पर दबिश दे रही है। आरोप लगा कि कोरोना महामारी फैला रहा था। सीएमएस की इस कार्रवाई से निश्चित तौर पर न जाने कितने लोगों की जिंदगी खतरे में पड़ गयी। ऐसे में अब कौन समाजसेवा के लिए हिम्मत जुटायेगा।

जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में मरीजों का तांता लगा था। अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी होने के कारण मरीजों का इलाज समय पर नहीं हो पा रहा था। मरीजों को जमीन पर तड़पता देख नगर के अहियापुर मोहल्ले का निवासी व प्राइवेट एम्बुलेंस संचालक विक्की अग्रहरि खुद अपने स्तर से आक्सीजन की व्यवस्था करके मरीजों को आक्सीजन देने लगा। विक्की के अनुसार उसने 27 से 28 मरीजों को आक्सीजन देकर उनकी जान बचायी। यह खबर जब मीडिया के जरिये सुर्खियों में आयी तो अस्पताल प्रशासन की कलई खुल गई। माना जा रहा है कि किरकिरी होने से नाराज सीएमएस ने देर शाम नगर कोतवाली में महामारी फ़ैलाने का मुकदमा दर्ज करा दिया। इस बारे में डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि पूरे मामले की जांच करायी जाएगी। सीएमएस की इस कार्रवाई के परिपे्रक्ष्य में देखना होगा कि जिलाधिकारी व सीएमओ साहब आरोपित का सम्मान करवाते हैं या फिर उसे जेल भेजेंगे।

बस्तर में पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरा : बोले- कांग्रेस को गरीबी से मतलब नहीं, गरीबी दूर करने की गारंटी है मोदी
छत्तीसगढ़ को केन्द्र ने की मात्र 2.12 लाख मेट्रिक टन उर्वरकों की आपूर्ति
उद्घाटन से पहले ही बह गया पुल, ग्रामीणों ने निर्माण में लापरवाही का लगाया आरोप
CG News: डहरिया को जांजगीर से टिकट! भाजपा ने काटा है अपने सांसद का टिकट
Bhilai : अनैतिक व्यापार के खिलाफ कलेक्टर-एसपी को ज्ञापन, निगम के उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने की कार्रवाई की मांग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Delhi CM Kejriwal's announcement: Delhi government will also impose a vaccine free of cost राजधानी में एक सप्ताह और बढ़ा लॉकडाउन, सीएम ने की घोषणा
Next Article Chamber Online Meeting, Everyone Agreed To Start Unlock Process… All Traders Demand To Start Business With Guidelines Of Governance चेम्बर की ऑनलाइन बैठक, अनलॉक की प्रक्रिया शुरू करने सबने जताई सहमति… सभी व्यापारियों ने शासन की गाइडलाइन के साथ व्यापार शुरू करने की मांग

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?