ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ऑक्सीजन एक्सप्रेस ने पहुंचाई एक दिन में सर्वाधिक 1195 मीट्रिक टन ऑक्सीजन सहायता…. 15 से अधिक राज्यों में दूर किया ऑक्सीजन संकट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

ऑक्सीजन एक्सप्रेस ने पहुंचाई एक दिन में सर्वाधिक 1195 मीट्रिक टन ऑक्सीजन सहायता…. 15 से अधिक राज्यों में दूर किया ऑक्सीजन संकट

By @dmin
Published: May 28, 2021
Share
ऑक्सीजन एक्सप्रेस ने पहुंचाई एक दिन में सर्वाधिक 1195 मीट्रिक टन ऑक्सीजन सहायता…. 15 से अधिक राज्यों में दूर किया ऑक्सीजन संकट
ऑक्सीजन एक्सप्रेस ने पहुंचाई एक दिन में सर्वाधिक 1195 मीट्रिक टन ऑक्सीजन सहायता…. 15 से अधिक राज्यों में दूर किया ऑक्सीजन संकट
SHARE

रायपुर (पीआईबी)। भारतीय रेल सभी बाधाओं को पार करते हुए तथा नए समाधान निकाल कर देश के विभिन्न राज्यों में तरल मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) पहुंचाना जारी रखे हुए है। भारतीय रेल द्वारा अभी तक देश के विभिन्न राज्यों में 1141 से अधिक टैंकरों में 18980 मीट्रिक टन तरल मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) पहुंचाई गई है। लगभग 284 ऑक्सीजन एक्सप्रेस गाडिय़ों ने अब तक अपनी यात्राएं पूरी कर ली हैं। चक्रवात के खतरे के बीच 15 से अधिक राज्यों को सहायता पहुंचाई है। दिल्ली में तरल मेडिकल ऑक्सीजन की ऑफलोडिंग 5000 मीट्रिक टन को पार कर गई। दक्षिणी राज्यों में, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना में तरल चिकित्सा ऑक्सीजन की डिलीवरी 1000 मीट्रिक टन को पार कर गई है।
ऑक्सीजन एक्सप्रेस ने 33 दिन पहले 24 अप्रैल को महाराष्ट्र में 126 मीट्रिक टन तरल मेडिकल ऑक्सीजन पहुंचाने के साथ अपना काम प्रारंभ किया था। भारतीय रेलवे का यह प्रयास रहा है कि ऑक्सीजन का अनुरोध करने वाले राज्यों को कम से कम संभव समय में अधिक से अधिक संभव ऑक्सीजन पहुंचाई जा सके। ऑक्सीजन एक्सप्रेस द्वारा 15 राज्यों- उत्तराखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, हरियाणा, तेलंगाना, पंजाब, केरल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड और असम को ऑक्सीजन सहायता पहुंचाई गई है।
अब तक महाराष्ट्र में 614 मीट्रिक टन ऑक्सीजन, उत्तर प्रदेश में लगभग 3731, मध्य प्रदेश में 656 मीट्रिक टन, दिल्ली में 5077 मीट्रिक टन, हरियाणा में 1967 मीट्रिक टन, राजस्थान में 98 मीट्रिक टन, कर्नाटक में 1653 मीट्रिक टन, उत्तराखंड में 320 मीट्रिक टन, तमिलनाडु में 1550 मीट्रिक टन, आंध्र प्रदेश में 1190 मीट्रिक टन, पंजाब में 225 मीट्रिक टन, केरल में 380 मीट्रिक टन, तेलंगाना में 1312 मीट्रिक टन, झारखंड में 38 मीट्रिक टन और असम में 160 मीट्रिक टन ऑक्सीजन पहुंचाई गई है। रेलवे ने ऑक्सीजन सप्लाई स्थानों के साथ विभिन्न मार्गों की मैपिंग की है और राज्यों की बढ़ती हुई आवश्यकता के अनुसार अपने को तैयार रख़ा है। भारतीय रेल को एलएमओ लाने के लिए टैंकर राज्य प्रदान करते हैं।
पूरे देश से जटिल परिचालन मार्ग नियोजन परिदृश्य में भारतीय रेल ने पश्चिम में हापा, बड़ौदा, मुंदड़ा, पूर्व में राउरकेला, दुर्गापुर, टाटा नगर, अंगुल से ऑक्सीजन लेकर उत्तराखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, राजस्थान ,तमिलनाडु, हरियाणा, तेलंगाना, पंजाब, केरल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश तथा असम को ऑक्सीजन की डिलीवरी की है। ऑक्सीजन सहायता तेज गति से पहुंचाना सुनिश्चित करने के लिए रेलवे ऑक्सीजन एक्सप्रेस माल गाड़ी चलाने में नए और बेमिसाल मानक स्थापित कर रही है। लंबी दूरी के अधिकतर मामलों में माल गाड़ी की औसत गति 55 किलोमीटर से अधिक रही है। उच्च प्रथमिकता के ग्रीन कॉरिडोर में आपात स्थिति को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मंडलों के परिचालन दल अत्यधिक चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में काम कर रहे हैं ताकि तेज संभव समय में ऑक्सीजन पहुंचाई जा सके। विभिन्न सेक्शनों में कर्मियों के बदलाव के लिए तकनीकी ठहराव (स्टॉपेज) को घटाकर 1 मिनट कर दिया गया है। रेल मार्गों को खुला रखा गया है और उच्च सतर्कता बरती जा रही है ताकि ऑक्सीजन एक्सप्रेस समय पर पहुंच सकें। यह सभी काम इस तरह किया जा रहा है कि अन्य माल ढुलाई की गति में कोई कमी न हो। नई ऑक्सीजन लेकर जाना बहुत ही गतिशील कार्य है और आंकड़े हर समय बदल रहे हैं। देर रात ऑक्सीजन से भरी और अधिक ऑक्सीजन एक्सप्रेस गाडिय़ां यात्रा प्रारंभ करेंगी।

हर घर तिरंगा अभियान : छावनी पुलिस ने घर पर तिरंगा लगाने किया लोगों को प्रेरित
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत बोले- सीएए से किसी मुसलमान को दिक्कत नहीं
श्याम बेनेगल नहीं रहे, 90 की उम्र में ली आखिरी सांस, गिरने से चोटिल होने में कोमा में थे दो दिन
कोरोना से लडऩे बच्चों के लिए आ रही है ‘बाल रक्षा किट’… तीसरी लहर को देखते हुए आयुष मंत्रालय की तैयारी
भाईजान: सलमान खान की फिल्म में साउथ सुपरस्टार राम चरण की एंट्री, एक्टर ने ऑफर सुनते ही कह दिया था हां
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बिहार-झारखंड से यूपी तक दिखा यास का असर, रातभर तेज हवाओं के साथ भारी बारिश बिहार-झारखंड से यूपी तक दिखा यास का असर, रातभर तेज हवाओं के साथ भारी बारिश
Next Article अब समय से पहले 31 मई को ही केरल में दस्तक दे सकता है मॉनसून: मौसम विभाग अब समय से पहले 31 मई को ही केरल में दस्तक दे सकता है मॉनसून: मौसम विभाग

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?