ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ओडिशा में बढ़ा लॉकडाउन, 30 अप्रैल तक रहेगा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

ओडिशा में बढ़ा लॉकडाउन, 30 अप्रैल तक रहेगा

By @dmin
Published: April 11, 2020
Share
SHARE

भुवनेश्वर। देशभर में लॉकडाउन बढऩे की चर्चाओं के बीच ओडिशा सरकार ने लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने का फैसला किया है। ओडिशा सरकार ने राज्य में 30 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की है। ऐसा करने वाला ओडिशा देश का पहला राज्य बन गया है। ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने इस फैसले के बारे में जानकारी दी है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने केंद्र से इस अवधि के दौरान ट्रेन और विमान सेवाएं नहीं शुरू करने की अपील की है। ओडिशा सरकार ने राज्य के सभी शिक्षण संस्थानों को 17 जून तक के लिए बंद करने का फैसला किया है। इस दौरान स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटीज बंद रहेंगी। देश में 14 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन की घोषणा की गई है। इसके साथ ही ट्रेन सेवाएं भी पूरी तरह से बंद हैं। सिर्फ मालगाडिय़ों के जरिए जरूरी चीजों की ढुलाई की जा रही है। इससे पहले कुछ राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने पीएम नरेंद्र मोदी से चर्चा के दौरान लॉकडाउन बढ़ाने का सुझाव दिया था। ओडिशा में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 42 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से दो डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि एक मरीज की मौत हुई है। भुवनेश्वर में कोरोना वायरस से संक्रमित 73 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई थी। यह कोरोना से राज्य में हुई पहली मौत थी। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि बुजुर्ग की मौत सोमवार को हुई थी और जांच में पुष्टि हुई है कि वह कोरोना संक्रमण से पीडि़त थे। जांच रिपोर्ट मंगलवार को आई। मृतक भुवनेश्वर के झारपाड़ा इलाके के रहने वाले थे।

राजस्थान पंचायत चुनाव: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका…. सत्तारूढ़ पार्टी के दिग्गजों की साख को लगी आंच
अश्लीलता की बाढ़ में बर्बाद होती युवा पीढ़ी
अंतरिक्ष में बेहद करीब पहुंचे भारत और रूस के सैटेलाइट्स, दोनों देशों ने मापी अलग-अलग दूरी
दिल्ली में केस बढ़े, लेकिन ‘आप’ की सरकार कोरोना से चार कदम आगे: अरविंद केजरीवाल
फारुक अब्दुल्ला के खिलाफ याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- सरकार से अलग विचार होना देशद्रोह नहीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लॉकडाउन में VIP ट्रीटमेंट? मेडिकल इमरजेंसी के बहाने महाबलेश्वर गया था वधावन परिवार
Next Article 9 बड़े देशों में कोरोना की सबसे धीमी रफ्तार भारत में

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?