ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ODI World Cup 2023 : विश्व कप से बाहर हुई वेस्टइंडीज, क्वालीफाइंग दौर में स्कॉटलैंड से मिली हार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedSports

ODI World Cup 2023 : विश्व कप से बाहर हुई वेस्टइंडीज, क्वालीफाइंग दौर में स्कॉटलैंड से मिली हार

By Mohan Rao
Published: July 1, 2023
Share
विश्वकप से बाहर हुई वेस्टइंडीज की टीम
SHARE

हरारे (एजेंसी)। एक समय क्रिकेट पर राज करने वाली वेस्टइंडीज की टीम इस बार क्वालीफाई भी नहीं कर पाई। 1975 और 1979 में शुरुआती दो विश्व कप जीतने वाली टीम वेस्टइंडीज की टीम का शर्मनाक प्रदर्शन जारी है। विश्व कप के क्वालिफाइंग टूर्नामेंट में स्कॉटलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद वह दौड़ से बाहर हो गई है। वेस्टइंडीज को सुपर सिक्स के मुकाबले में शनिवार को स्कॉटलैंड ने सात विकेट से हरा दिया।

हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में स्कॉटलैंड की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। उसने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को 43.1 ओवर में 181 रन पर समेट दिया। जवाब में स्कॉटलैंड ने 43.3 में तीन विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। इस जीत के बाद सुपर सिक्स में स्कॉटलैंड के तीन मैचों में चार अंक हो गए हैं। वह तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। वहीं, वेस्टइंडीज तीन मैचों में तीन हार के बाद पांचवें पायदान पर है।

क्लाइव लॉयड, विवियन रिचर्ड्स, माइकल होल्डिंग, मैल्कम मार्शल, कर्टने वॉल्श, ब्रायन लारा, शिवनारायण चंद्रपॉल और क्रिस गेल जैसे दिग्गज जिस वेस्टइंडीज टीम से खेले, उसका यह हश्र देखकर फैंस भी हैरान हैं। वेस्टइंडीज वनडे फॉर्मेट में पहली बार स्कॉटलैंड से हारा है। नौसिखिए टीमों से हारने का सिलसिला क्वालीफाइंग राउंड शुरू होने से ही जारी रहा। वेस्टइंडीज की टीम सुपर सिक्स में बड़ी मुश्किल से पहुंची थी।

नार्कोलेप्सी: नींद से जुड़ी इस बीमारी के कारण लक्षण और बचाव के उपाय…
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को फर्जी फोन कॉल्स से सतर्क रहने और ठगी से बचने की सलाह
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल : वर्षों से जोखिम उठा रहे राहगीरों को मिलेगी सुरक्षित आवागमन की सुविधा
छत्तीसगढ़ के बिहान समूहों के उत्पाद को खरीददारों से मिला बेहतर रिस्पॉन्स, 2.13 लाख मीट्रिक टन की डील
अवान्स फाइनेंशियल सर्विसेज़ के एजुकेशनल इंस्टिट्यूशन लोन ग्राहकों को अब मिलेगा एचडीएफसी लाइफ का इंश्योरेंस कवर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हरेली त्योहार से होगा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आगाज, राजीव युवा मितान क्लब से लेकर राज्य स्तर पर होंगे आयोजन
Next Article कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन: बूथ लेवल तक मजबूत पकड़ बनाने पर दिया जोर, कहा-'हैं तैयार हम' कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन: बूथ लेवल तक मजबूत पकड़ बनाने पर दिया जोर, कहा-‘हैं तैयार हम’

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?