ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ODI World Cup-2023: सेमीफाइनल की रेस से पाकिस्तान बाहर! अब कोई करिश्मा ही लगा सकता है नैया पार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNationalSportsWorld

ODI World Cup-2023: सेमीफाइनल की रेस से पाकिस्तान बाहर! अब कोई करिश्मा ही लगा सकता है नैया पार

By Om Prakash Verma
Published: October 28, 2023
Share
ODI World Cup-2023: सेमीफाइनल की रेस से पाकिस्तान बाहर! अब कोई करिश्मा ही लगा सकता है नैया पार
ODI World Cup-2023: सेमीफाइनल की रेस से पाकिस्तान बाहर! अब कोई करिश्मा ही लगा सकता है नैया पार
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल की रेस से अब तक चार टीमें बाहर हो गई हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी किसी भी टीम को एलिमिनेशन का टैग नहीं मिला है, लेकिन वर्ल्ड कप 2023 पॉइंट्स टेबल काफी कुछ बयां कर रही है। बांग्लादेश, नीदरलैंड और इंग्लैंड के बाद अब पाकिस्तान की टीम के टॉप 4 में पहुंचने के चांस लगभग खत्म हो गए हैं। इनमें से कोई भी टीम अगर टॉप 4 में यानी सेमीफाइनल के लिए क्वॉलिफाई करती है तो इसे करिश्मा ही कहा जाएगा।

पाकिस्तान की टीम को वल्र्ड कप 2023 की चौथी हार मिली। टीम 6 में से 2 ही मैच जीत पाई है। ऐसा ही कुछ हाल बांग्लादेश, नीदरलैंड और इंग्लैंड की टीम का है। ये टीमें भी चार-चार मुकाबले हार चुकी हैं और ऐसे में अगर ये टीमें बाकी के मुकाबलों को जीत जाती हैं तो ज्यादा से ज्यादा 10 अंकों तक ही पहुंच पाएंगी। इस स्थिति में टॉप 10 में जगह बनाना लगभग नामुमिकन सा हो गया है, क्योंकि अभी भी 6 टीमों के पास 12 या इससे ज्यादा अंकों के साथ लीग फेज को खत्म करने का मौका है।

पाकिस्तान की टीम के अगले तीन मुकाबले बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ हैं। पाकिस्तान की टीम अगर अगला एक भी मैच हार जाएगी तो आधिकारिक रूप से टूर्नामेंट से एलिमिनेट हो जाएगी। इसके अलावा ये भी एक फैक्ट है कि पाकिस्तान वर्सेस बांग्लादेश और पाकिस्तान वर्सेस इंग्लैंड मैच में कोई भी टीम मुकाबला हारेगी, उसके भी टॉप 4 में पहुंचने के चांस पूरी तरह खत्म हो जाएगी। अगर-मगर की स्थिति भी पाकिस्तान के लिए लगभग खत्म सी हो गई है।

कप्तान बाबर आजम ने भी खुद मान लिया है कि टीम के टॉप 4 में पहुंचने के चांस खत्म हो गए हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबला हारने के बाद पोस्ट मैच सेरेमनी में कहा, हमारे पास इस मैच को जीतने और दौड़ में बने रहने का अवसर था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। हम अगले 3 मैचों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और पाकिस्तान के लिए खेलेंगे। देखते हैं उसके बाद हम कहां खड़े होंगे। बाबर आजम की चाहत होगी कि आखिरी के तीनों मैच जीतकर टॉप 6 में फिनिश किया जाए।

क्या है पाक के टॉप 4 में पहुंचने का सेनेरियो?
पाकिस्तान की टीम तभी टॉप 4 में पहुंच सकती है, जब चौथे पायदान की टीम 10 अंकों के साथ क्वॉलिफाई करे। ऐसा इस साल संभव होता नजर नहीं आ रहा है। इसके अलावा पाकिस्तान के टॉप 4 में नहीं पहुंचने का कारण ये भी रहेगा कि अगर 10 अंकों के साथ क्वॉलिफिकेशन होता है तो टीम का नेट रन रेट बेहतर होना चाहिए, लेकिन ऐसा है नहीं। पाकिस्तान को अपने बाकी बचे तीनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे और ये दुआ करनी होगी कि बाकी टीमों की हार-जीत उन्हीं के मुताबिक हो।

कोविड सेंटर कचांदुर में घटिया खाना व व्यवस्था को लेकर मरीजों का हंगामा, मरीजोंं का आरोप दो दिन में एक बार आ रहे डॉक्टर
लोकसभा चुनाव : दुर्ग में मतदान के लिए 12 अप्रैल को जारी होगी अधिसूचना, 19 अप्रैल तक नामांकन और 7 मई को मतदान
प्रयागराज में अस्थी विसर्जन कर लौट रहे CG के कारोबारी सहित तीन की हादसे में मौत.. खड़ी ट्रेलर से जा भिड़ी थी कार
राज्योत्सव : रायपुर में मुख्यमंत्री साय तो दुर्ग में केदार कश्यप होंगे मुख्य अतिथि, शासन ने जारी की सूची
कोरोना के सक्रिय मामलों में आई गिरावट, 33 हजार से घटकर रह गए 30,041 केस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में बढ़ी मोबाइल ऐप से जनरल टिकट की खरीदी, 6 माह में 17 लाख से ज्यादा यात्रियों ने घर बैठे खरीदी टिकट
Next Article CG News : कोरबा में पटरी से उतरे मालगाड़ी के पांच डिब्बे, कई घंटों से प्रभावित है कोयला लदान

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?