ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ODI World Cup 2023: विश्वकप की उल्टी गिनती शुरू, सहवाग का भारतीय खिलाड़ियों को मैसेज, कहा-इस खिलाड़ी के लिए जीतो वर्ल्ड कप
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर, 19 दिनों का सामान्य अवकाश
October 29, 2026
छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती के लिए 31 अक्तूबर से परीक्षा, प्रवेश पत्र जारी
October 29, 2026
छत्तीसगढ़ में चक्रवात अर्नब का असर : इन जिलों में होगी भारी बारिश, दुर्ग सहित कई जिलों में स्कूलों की छुट्‌टी
October 29, 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध प्रवासियों के पर होगी सख्त कार्रवाई,  15 नवंबर से 15 जनवरी तक चलेगा जांच अभियान
October 29, 2026
मुख्यमंत्री साय ने सूरजपुर जिले को दी 232 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
October 29, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedSports

ODI World Cup 2023: विश्वकप की उल्टी गिनती शुरू, सहवाग का भारतीय खिलाड़ियों को मैसेज, कहा-इस खिलाड़ी के लिए जीतो वर्ल्ड कप

By Om Prakash Verma Published June 29, 2023
Share
ODI World Cup 2023: विश्वकप की उल्टी गिनती शुरू, सहवाग का भारतीय खिलाड़ियों को मैसेज, कहा-इस खिलाड़ी के लिए जीतो वर्ल्ड कप
ODI World Cup 2023: विश्वकप की उल्टी गिनती शुरू, सहवाग का भारतीय खिलाड़ियों को मैसेज, कहा-इस खिलाड़ी के लिए जीतो वर्ल्ड कप
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क (एजेंसी)। आईसीसी वनडे विश्व कप के लिए उलटी गिनती शुरु हो गई है। 10 अंतरराष्ट्रीय टीमें भारत के 10 मैदानों पर इस खिताब के लिए लड़ेंगी। यह विश्व कप पांच अक्तूबर से 19 नवंबर के बीच खेला जाएगा। विश्व कप 2011 भारत में हुआ था और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत आखिरी बार विश्व विजेता बना था। वह महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का आखिरा विश्व कप भी था, इसलिए सभी भारतीय खिलाड़ी सचिन के लिए विश्व कप जीतना चाहते थे।

इस साल भी भारत से कुछ ऐसी ही उम्मीद लगाई जा रही है कि टीम विश्व कप जीतकर आईसीसी ट्रॉफी के 10 वर्षों के लंबे इंतजार को खत्म करेगी। पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि भारतीय टीम को इस बार विराट कोहली के लिए विश्व कप जीतना चाहिए।

चौथा वनडे विश्व कप खेलेंगे विराट कोहली
इस साल विराट कोहली अपना चौथा वनडे विश्व कप खेलेंगे। वह वनडे वल्र्ड कप 2011 में भी टीम इंडिया का हिस्सा रहे थे और वह उनका पहला विश्व कप था। अपने पहले ही आईसीसी टूर्नामेंट में उन्हें ट्रॉफी उठाने का मौका मिला था। हालांकि, इसके बाद भारतीय टीम 11 आईसीसी टूर्नामेंट्स खेल चुकी है और इसमें से सिर्फ एक (2013 चैंपियंस ट्रॉफी) में जीत मिली है। धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट छोडऩे के बाद से तो आईसीसी टूर्नामेंट्स में भारत को जूझना पड़ा है। ऐसे में सहवाग चाहते हैं कि युवा खिलाड़ी कोहली के लिए यह विश्व कप खेलें।

सहवाग ने विराट की तारीफ की
सहवाग ने कहा, सभी को यह विश्व कप विराट कोहली के लिए जीतना चाहिए। वह एक महान इंसान और खिलाड़ी हैं। वह हमेशा ही दूसरे खिलाडिय़ों की मदद करते हैं। कोहली बहुत हद तक सचिन तेंदुलकर की तरह हैं, जिस तरह से वह खेलते हैं, बात करते हैं और खेल के प्रति जिस तरह का उनका नजरिया है। सचिन की तरह ही कोहली क्रिकेट के लिए बेहद जूनूनी हैं। उनका खेल के प्रति समर्पण भी अविश्वसनीय है। वह हर मैच में अपना 100 प्रतिशत देते हैं। विराट हर तरह से महान हैं।

जब सहवाग से पूछा गया कि क्या विराट विश्व कप में सचिन के सबसे ज्यादा शतक के रिकॉर्ड को तोड़ पाएंगे? इस पर सहवाग ने जवाब दिया, हां, यह बिल्कुल हो सकता है। मैं हमेशा ही युवाओं और अपने बच्चों तक को कहता हूं कि विराट से सीखो। वह हमेशा अंत तक खेलते हैं और अपना विकेट यूं ही नहीं गंवा देते। हमेशा की तरह इस बार भी विराट विश्व कप के लिए उत्साहित होंगे। वह चाहेंगे की एक बार फिर ऐसे बड़े मंच पर प्रदर्शन कर वह अपनी टीम को जीत दिलाएं।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर, 19 दिनों का सामान्य अवकाश

छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती के लिए 31 अक्तूबर से परीक्षा, प्रवेश पत्र जारी

छत्तीसगढ़ में चक्रवात अर्नब का असर : इन जिलों में होगी भारी बारिश, दुर्ग सहित कई जिलों में स्कूलों की छुट्‌टी

छत्तीसगढ़ में अवैध प्रवासियों के पर होगी सख्त कार्रवाई,  15 नवंबर से 15 जनवरी तक चलेगा जांच अभियान

मुख्यमंत्री साय ने सूरजपुर जिले को दी 232 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

Om Prakash Verma June 29, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन की प्रगति को भारत सरकार ने सराहा, 50 प्रतिशत से अधिक का लक्ष्य पूरा छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन की प्रगति को भारत सरकार ने सराहा, 50 प्रतिशत से अधिक का लक्ष्य पूरा
Next Article भिलाई आ रहे भगवाधारी पंडित धीरेंद्र शास्त्री, शहर में होगी हनुमंत कथा, दया सिंह की बोल बम समिति करा रही आयोजन, तीन दिनों तक पंडित धीरेंद्र शास्त्री का लगेगा दरबार भिलाई आ रहे भगवाधारी पंडित धीरेंद्र शास्त्री, शहर में होगी हनुमंत कथा, दया सिंह की बोल बम समिति करा रही आयोजन, तीन दिनों तक पंडित धीरेंद्र शास्त्री का लगेगा दरबार

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?