ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ODI WC: PCB चीफ की शर्त, कहा- BCCI चैंपियंस ट्रॉफी में PAK आने की गारंटी दे तो हम विश्व कप में भारत जाएंगे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSportsWorld

ODI WC: PCB चीफ की शर्त, कहा- BCCI चैंपियंस ट्रॉफी में PAK आने की गारंटी दे तो हम विश्व कप में भारत जाएंगे

By Om Prakash Verma
Published: May 7, 2023
Share
ODI WC: PCB चीफ की शर्त, कहा- BCCI चैंपियंस ट्रॉफी में PAK आने की गारंटी दे तो हम विश्व कप में भारत जाएंगे
ODI WC: PCB चीफ की शर्त, कहा- BCCI चैंपियंस ट्रॉफी में PAK आने की गारंटी दे तो हम विश्व कप में भारत जाएंगे
SHARE

कराची (एजेंसी)। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष नजम सेठी इस साल वनडे वर्ल्ड कप में अपनी टीम को भारत भेजने से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह से इस बात की लिखित गारंटी चाहते है कि उनके देश में 2025 में होने वाले आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की भागीदारी होगी।

इस साल पांच अक्तूबर से होने वाले विश्व कप के लिए बीसीसीआई ने पाकिस्तान के मैचों के लिए अहमदाबाद (भारत के खिलाफ मैच), चेन्नई, बंगलूरु और कोलकाता को संभावित मेजबान स्थल के रूप में चुना है। जय शाह की अध्यक्षता में एसीसी (एशियाई क्रिकेट परिषद) ने आगामी एशिया कप के लिए प्रस्तावित ‘हाइब्रिड मॉडल’ की पुष्टि नहीं की। ‘हाइब्रिड मॉडल’ में भारत अपने मैच यूएई में खेलेगा, जबकि अन्य मुकाबलों की मेजबानी पाकिस्तान करेगा।

दुबई में एसीसी के अधिकारियों से मिल सकते हैं नजम सेठी
मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, नजम सेठी आठ मई को दुबई के लिए रवाना होने वाले हैं, जहां वह एसीसी और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। पीसीबी के सूत्रों के मुताबिक, अपनी दुबई यात्रा के दौरान सेठी के पाकिस्तान के सैद्धांतिक रुख के लिए समर्थन जुटाने के लिए लॉबिंग शुरू करने की भी उम्मीद है कि वह भारत में अपने विश्व कप मैच तब तक नहीं खेलेगा, जब तक कि बीसीसीआई और आईसीसी 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने के लिए पाकिस्तान जाने की लिखित गारंटी नहीं देते।

IND vs PAK PCB Wants Written Guarantee From BCCI Over Champions Trophy 2025 Participation ODI World Cup

नजम ने सरकारी अधिकारियों से भी की मुलाकात
सूत्र ने बताया- नजम सेठी ने हाल ही में कुछ सरकारी अधिकारियों से मुलाकात की और उनसे सलाह भी ली कि अगर एशिया कप लाहौर और दुबई में नहीं होता है, जैसा कि पीसीबी ने एसीसी को अपनी हाइब्रिड मॉडल योजना के तहत प्रस्तावित किया है, तो क्या पाकिस्तान को एशिया कप में खेलना चाहिए? उन्होंने कहा कि सितंबर में एशिया कप की मेजबानी के बारे में एसीसी सदस्यों को एक मजबूत और स्पष्ट रुख बताने के लिए सेठी को सरकार से स्वीकृति मिली है।

एशिया कप को लेकर पाकिस्तान का रुख स्पष्ट
सूत्रों के मुताबिक, सेठी से एसीसी सदस्यों को यह स्पष्ट करने की उम्मीद है कि या तो वे पाकिस्तान के हाइब्रिड प्रस्ताव को स्वीकार करते हैं या अगर इस टूर्नामेंट को पाकिस्तान से हटा दिया जाता है, तो पीसीबी इस साल प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लेगा। पीसीबी अध्यक्ष एशिया कप के कार्यक्रम में और देरी को स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं। नजम सेठी को अब एहसास हो गया है कि यह कुछ कठोर फैसलों का समय है और वह एशिया कप के लिए स्थानों और कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में एसीसी से और देरी को स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं। सूत्रों ने दावा किया कि सेठी का रुख अब स्पष्ट है कि अगर पाकिस्तान में एशिया कप के कोई मैच नहीं होते हैं, तो एशिया कप में पाकिस्तान की टीम नहीं खेलेगी।

अफगान संकट पर सर्वदलीय बैठक में सरकार ने समझाई भारत की रणनीति… विदेश मंत्री ने कहा- दोहा में किए वादे से मुकरा तालिबान
जब फूट-फूट कर रोती इस बच्ची ने कहा…मुझे पति के पास जाना है…देखे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो…हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेत्री को पार्टी से किया गया बर्खास्त: जिलाध्यक्ष से झडप पर हुई कार्रवाई
बैंक में नहीं मिली नौकरी, 19 वर्षीय लड़के ने घर में ही खोल दी SBI की नकली शाखा
हिजाब पहनने के विवाद के मामले को कर्नाटक हाईकोर्ट ने बड़ी बेंच के पास भेजा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 203 # 07 May 2023
Next Article रविंद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि विशेष: पत्नी से की छल और विरह में पिरोई कविता 'फांकी', छत्तीसगढ़ के इन स्टेशनों से है खास नाता रविंद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि विशेष: पत्नी से की छल और विरह में पिरोई कविता ‘फांकी’, छत्तीसगढ़ के इन स्टेशनों से है खास नाता

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?