ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पावर हाउस मछली मार्केट का नाम मो गफ्फार के नाम पर रखने पर आपत्ति, शहीद विक्रम मांझी के नाम पर रखने की मांग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

पावर हाउस मछली मार्केट का नाम मो गफ्फार के नाम पर रखने पर आपत्ति, शहीद विक्रम मांझी के नाम पर रखने की मांग

By Mohan Rao
Published: January 3, 2023
Share
निषाद समाज ने सौंपा ज्ञापन
SHARE

भिलाई। पावर हाउस मछली मार्केट के नामकरण को लेकर अब विवाद की स्थिति निर्मित हो गई है। मछली मार्केट के व्यापारियों व निषाद समाज संघ के लोगों ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इनकी मांग है कि मछली मार्केट का नाम शहीद विश्राम मांझी के नाम पर रखा जाए। इस संबंध में निषाद समाज संघ के एक प्रतिनिधि मंडल ने महापौर व कलेक्टर को ज्ञापन सौपा है।

इस संबंध में समाज के लोगों का कहना है कि हम मल्लाह, मांझी, निषाद समाज के लोगों का पेशा ही मछली मारना और इसका व्यवसाय करना है। हमारे समाज के जवान विक्रम मांझी बस्तर में नक्सलियों से मुठभेड़ में शहीद हो गया था। बीते 16 साल से हम सभी मछली मार्केट का नाम शहीद विक्रम मांझी के नाम पर रखने की मांग कर रहे हैं जो कि एक जायज मांग है। वहीं इस बीच नगर निगम द्वारा मछली मार्केट मो गफ्फार खान के नाम से करने की घोषणा की गई है जो कि औचित्यहीन है।

कलेक्टर को दिए ज्ञापन में समाज के प्रतिनिधियों ने कहा है कि मो गफ्फार की ऐसी कोई उपलब्धि नहीं जिससे कि उनके नाम से मछली मार्केट का नाम रखा जाए। जबकि विक्रम मांझी हमारे समाज के लिए गौरव हैं जिन्होंने देश व प्रदेश की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया है। प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर से मांग की है कि समाज हित को ध्यान में रखते हुए मछली मार्केट का नाम शहीद विक्रम मांझी के नाम पर रखा जाए। कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधि मंडल में आकाश चौधरी, मनीष चौधरी, लालबाबू चौधरी, विवेक चौधरी, शिवराज चौधरी व दीपक चौधरी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

CG Crime : बेटे ने की टांगी मारकर पिता की हत्या, शराब के नशे में विवाद के बाद हुई वारदात
छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों के दौरान सामने आये कोरोना वायरस के 114 नए मामले… मरीजों की मौत
कोरोना के नए मामलों मेें मामूली राहत, 24 घंटे में आए करीब 97 हजार केस, 446 मौतें
बड़ी खबर: कलेक्टर बंगले में सांप ने स्टाप को काटा…. जिला अस्पताल में भर्ती… नोवा नेचर के सदस्य ने किया सांप का रेस्क्यू
ऑक्सीजन के लिए मचा हाहाकार: पीएम मोदी ने संभाला मोर्चा, कहा- बिना रुकावट सभी राज्यों को हो आपूर्ति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ट्रक ट्रेलर एसोसिएशन की सराहनीय पहल, बिटिया के विवाह के लिए दिया 25 हजार रुपए का सहयोग ट्रक ट्रेलर एसोसिएशन की सराहनीय पहल, बिटिया के विवाह के लिए दिया 25 हजार रुपए का सहयोग
Next Article जागरूकता शिविर: तालाबों, नालों और नदियों के संरक्षण एवं संवर्धन पर दिया जोर…

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?