ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ओएसिस फर्टिलिटी की जननी यात्रा पहुँची रायपुर, फर्टिलिटी जागरूकता को दे रही बढ़ावा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

ओएसिस फर्टिलिटी की जननी यात्रा पहुँची रायपुर, फर्टिलिटी जागरूकता को दे रही बढ़ावा

By Om Prakash Verma
Published: March 16, 2026
Share
ओएसिस फर्टिलिटी की जननी यात्रा पहुँची रायपुर, फर्टिलिटी जागरूकता को दे रही बढ़ावा
ओएसिस फर्टिलिटी की जननी यात्रा पहुँची रायपुर, फर्टिलिटी जागरूकता को दे रही बढ़ावा
SHARE

देशभर में चल रही इस पहल के तहत लोगों तक विशेषज्ञ परामर्श, नि:शुल्क फर्टिलिटी जाँच और वैज्ञानिक जानकारी सीधे समुदायों तक पहुँचाई जा रही है

रायपुर/ प्रजनन चिकित्सा के क्षेत्र में भारत का भरोसेमंद नाम, ओएसिस फर्टिलिटी अब अपनी देशव्यापी फर्टिलिटी जागरूकता पहल ओएसिस जननी यात्रा के अगले पड़ाव के रूप में छत्तीसगढ़ के रायपुर पहुँच चुकी है। इससे पहले यह यात्रा आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र और ओडिशा में कई दंपतियों तक पहुँचकर उन्हें मार्गदर्शन दे चुकी है। इस पहल का उद्देश्य टियर I, II और III शहरों और क्षेत्रों में लोगों तक फर्टिलिटी से जुड़ी जागरूकता, विशेषज्ञ सलाह और शुरुआती जाँच की सुविधा को सीधे समुदायों तक पहुँचाना है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. आशा जैन, डायरेक्टर- एसएमएसए हॉस्पिटल और मेडिकल डायरेक्टर, कैंसर प्रिवेंशन रिलीफ सोसाइटी तथा डॉ. अनामिका सिंह, एमआईसी सदस्य- रायपुर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने परिवारों तक प्रजनन स्वास्थ्य से जुड़ी जरूरी जानकारी पहुँचाने और समुदाय स्तर पर स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के लिए ओएसिस फर्टिलिटी की इस पहल की सराहना की।

बदलती जीवनशैली, देर से माता-पिता बनने की प्रवृत्ति और वैज्ञानिक जानकारी की कमी के कारण फर्टिलिटी से जुड़ी चुनौतियाँ लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में, ओएसिस जननी यात्रा बस के माध्यम से लोगों को नि:शुल्क फर्टिलिटी परामर्श, नि:शुल्क एएमएच और हीमोग्लोबिन जाँच, नि:शुल्क सीमेन एनालिसिस और सुरक्षित व स्वच्छ सैंपल कलेक्शन की सुविधा दी जा रही है, ताकि दंपतियों को समय रहते सही और संवेदनशील मार्गदर्शन मिल सके। रायपुर के बाद यह यात्रा आने वाले दिनों में तिल्दा नेवरा, नुआपाड़ा, बलौदा बाजार और अन्य क्षेत्रों को कवर करेगी, जहाँ लोगों को जागरूक किया जाएगा और शुरुआती जाँच की सुविधा पहुँचाई जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आशा जैन ने कहा, “ओएसिस जननी यात्रा प्रजनन स्वास्थ्य से जुड़ी एक महत्वपूर्ण पहल है, जो बेहतर फर्टिलिटी देखभाल सीधे स्थानीय समुदायों तक ला रही है। छत्तीसगढ़ में घटती टीएफआर को देखते हुए फर्टिलिटी से जुड़ी चुनौतियों का समाधान सिर्फ जागरूकता और बेहतर पहुँच की उपलब्धता से ही संभव है और यह पहल दोनों दिशा में काम कर रही है। इन समुदायों से जुड़कर ओएसिस जननी यात्रा परिवारों को सही निर्णय लेने के लिए सक्षम बना रही है। मुझे उम्मीद है कि रायपुर में भी यह पहल उतनी ही सफल रहेगी, जितनी अन्य राज्यों में रही है।”

डॉ. अनामिका सिंह, एमआईसी सदस्य- रायपुर, ने कहा, “यह अपनी तरह का एक अनोखा अभियान है। प्रजनन स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाएँ मौजूद तो हैं, लेकिन बहुत-से लोग ऐसे हैं, जिन्हें इन सुविधाओं का लाभ आसानी से नहीं मिल पाता। ऐसे में, ओएसिस फर्टिलिटी ने यह पहल शुरू कर एक नई मिसाल पेश की है, जो विज्ञान और संवेदनशीलता के साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है।”

डॉ. दुर्गा जी. राव, मेडिकल डायरेक्टर और सह-संस्थापक, ओएसिस फर्टिलिटी, ने कहा, “फर्टिलिटी उपचार के क्षेत्र में विज्ञान लगातार नए बदलाव ला रहा है। ओएसिस जननी यात्रा के माध्यम से हम समुदायों के बीच आधुनिक और प्रमाण आधारित प्रजनन देखभाल से जुड़ी जानकारी साझा कर रहे हैं, ताकि माता-पिता बनने की दिशा में कदम बढ़ा रहे दंपतियों को समय पर सही चिकित्सीय मार्गदर्शन मिल सके।”

पुष्कराज शेनाई, सीईओ, ओएसिस फर्टिलिटी, ने कहा, “भारत में फर्टिलिटी दर लगातार घट रही है, ऐसे में समय पर और सुलभ प्रजनन देखभाल पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गई है। हम विशेषज्ञ परामर्श, शुरुआती जाँच और मार्गदर्शन के जरिए जमीनी स्तर पर ‘गुड हैंड्स ऑफ साइंस’ की पहल को और मजबूत बना रहे हैं, ताकि माता-पिता बनने की इच्छा रखने वाले दंपति अपने अगले कदम के बारे में सही और सोच-समझकर निर्णय ले सकें।”

डॉ. प्रतिभा तिवारी, कंसल्टेंट और फर्टिलिटी विशेषज्ञ, ओएसिस फर्टिलिटी, ने कहा, “ओएसिस जननी यात्रा को उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है। यह दर्शाता है कि दंपति सही मार्गदर्शन को कितना महत्व देते हैं। इस पहल के माध्यम से हमारा प्रयास है कि स्थानीय समुदाय को समय पर सही जानकारी और संवेदनशील सहयोग मिल सके, क्योंकि आज भी कई लोग फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं और उपलब्ध आधुनिक उपचारों के बारे में पूरी तरह से जागरूक नहीं हैं।”

ओएसिस फर्टिलिटी के बारे में:
वर्ष 2009 में स्थापित ओएसिस फर्टिलिटी देश में प्रजनन स्वास्थ्य सेवाएँ देने वालीं प्रमुख संस्थाओं में से एक है, जिसके भारतभर में 35 से अधिक केंद्र हैं। वैज्ञानिक उत्कृष्टता, नैतिक देखभाल और बेहतर आईवीएफ सफलता दर पर विशेष ध्यान देने के साथ ओएसिस ने कई परिवारों को स्वस्थ शिशु का सुख दिया है। इन केंद्रों पर पुरुष और महिला दोनों के लिए फर्टिलिटी उपचार की व्यापक सेवाएँ उपलब्ध हैं, जिनमें आईवीएफ, आईयूआई, आईसीएसआई और फर्टिलिटी प्रिजर्वेशन जैसी सुविधाएँ शामिल हैं। यह सब आधुनिक प्रयोगशाला व्यवस्था, व्यक्तिगत देखभाल और समग्र स्वास्थ्य सहयोग के साथ प्रदान किया जाता है।

त्योहारों से पहले जनता को तोहफा, सरकार ने घटाया खाने के तेलों पर आयात शुल्क… जाने आपकी जेब को कितनी मिलेगी राहत
बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ बोर्ड : सीजीबीएसई 12वीं की बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी, घर से ही परीक्षा दे सकेंगे छात्र
CG News : पत्नी के रहते धोखे से दूसरी शादी करना पड़ गया भारी, पुलिस ने भेजा जेल
एमएस धोनी से लेकर भूल भुलैया 2 तक, इन फिल्मों में बेहतरीन अभिनय से दिल जीत चुकी हैं कियारा
राजनांदगांव और धमतरी जिले को मिली 828 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात…. सीएम बघेल ने कहा- आम छत्तीसगढिय़ा का अनुभव और उनकी जरूरतें हैं योजनाओं का आधार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राशि से स्वरोजगार की राह, कृष्णा कुर्रे ने शुरू किया ब्यूटी पार्लर छोटी बचत से बड़ा कदम, महतारी वंदन योजना से शुरू हुआ अपना व्यवसाय
Next Article मिलिट्री पाइप बैंड प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान: मुख्यमंत्री साय ने द ग्रेट इंडिया सैनिक स्कूल के छात्रों को दी बधाई
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?