साउथ सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री इस समय अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म O2 को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। फिल्म रिलीज के लिए बिल्कुल तैयार है, जिसमें वह एक दमदार भूमिका में नजर आने वाली हैं। पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म ‘काथुवाकुला रेंदु काधल की सफलता के बाद अब हाल ही में नयनतारा की आगामी फिल्म O2 का ट्रेलर रिलीज किया गया है। ट्रेलर में वह एक मां के रूप में दिख रही हैं, जो अपने बच्चे को बचाने के लिए किसी भी हद से गुजर सकती है। इसके लिए उनके किरदार को बहुत सारी मुश्किलों का समाना करना पड़ता है, क्योंकि उसका बेटा बीमार होता है। जीएस विकनेश के निर्देशन में बनी यह फिल्म 17 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है।

सस्पेंस से भरी है कहानी
नयनतारा स्टारर यह सस्पेंस थ्रिलर फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। इसके लिए लोगों के मन में उत्सुकता बढ़ाने के लिए निर्माताओं ने हाल ही में इस थ्रिलर का मनोरंजक ट्रेलर रिलीज कर दिया है। वीडियो की शुरुआत नयनतारा को एक प्यारी मां वीरा के रूप में पेश करने से होती है। उसका बेटा एक ऐसी बीमारी से पीडि़त है, जिससे उसके लिए नैचुरली सांस लेना मुश्किल हो जाता है। उसको ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत पड़ती है। इस दुख भरी कहानी में अचानक से एक ट्विस्ट तब आता है, जब मां और बेटा बस से कोच्चि के लिए निकलते हैं। उनका यह सफर कहानी को और पीड़ादायक बना देता है। वह बस से सफर कर रहे होते हैं और रास्ते में कुछ ऐसा होता है, जिससे सड़क में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ जाती हैं। इन दरारों में बस गिर जाती है। बस के गिरते ही शोर मचने लगता है। सभी यात्री एक मुश्किल स्थिति में फंस गए हैं, जिसकी वजह से उन्हें ऑक्सीजन के लिए एक-दूसरे से लडऩा पड़ता है। वह इस खतरनाक स्थिति से कैसे बाहर निकलेंगे और नयनतारा अपने बेटे को सभी को बचाने के लिए क्या करती हैं, यही फिल्म की कहानी है।
इस हॉलीवुड फिल्म से ली गई है कहानी
फिल्म का निर्देशन जीएस विकनेश ने किया है और यह उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म होगी। इस फिल्म की कहानी साल 2021 में आई फ्रेंच साइंस- फिक्शन थ्रिलर ‘ऑक्सीजन से प्रेरित है। O2 की शूटिंग पिछले साल खत्म हो गई थी और अभी यह फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन में है। फिल्म का निर्माण एसआर प्रभु और एसआर प्रकाश बाबू द्वारा किया गया है। जल्द शादी करेंगी नयनतारा
नयनतारा आगामी 9 जून को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विग्नेश शिवन से शादी करने दा रही हैं। शादी के बाद नयनतारा के पास कई और फिल्में हैं, जिनमें मोहन राजा की आगामी थ्रिलर फिल्म ‘गॉडफादर भी शामिल है। फिल्म में नयनतारा के साथ मेगास्टार चिरंजीवी दिखाई देंगे, जो कोनिडेला प्रोडक्शन कंपनी और सुपर गुड फिल्म्स द्वारा निर्मित की जा रही है। चिरंजीवी और नयनतारा के अलावा, फिल्म में सत्यदेव कंचरण भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। ‘गॉडफादर मोहनलाल की साल 2019 में आई फिल्म ‘लूसिफर की रीमेक है।




