ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नवा रायपुर में बनेगा मध्य भारत का पहला सरकारी फूड टेस्टिंग लैब…. लैब का निर्माण करने स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन नियुक्त करेगा कंसल्टेंट… समीक्षा बैठक में कार्पोरेशन के चेयरमेन अरुण वोरा ने दी जानकारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

नवा रायपुर में बनेगा मध्य भारत का पहला सरकारी फूड टेस्टिंग लैब…. लैब का निर्माण करने स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन नियुक्त करेगा कंसल्टेंट… समीक्षा बैठक में कार्पोरेशन के चेयरमेन अरुण वोरा ने दी जानकारी

By @dmin
Published: May 13, 2021
Share
116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation
कार्पोरेशन के सभी सेक्शन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, विभागीय अधिकारियों ने वोरा को नववर्ष की बधाई दी
SHARE

रायपुर। स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन अरुण वोरा ने विभागीय अफसरों की बैठक लेकर कार्पोरेशन के अंतर्गत हो रहे कार्यों की समीक्षा की। वोरा ने नवा रायपुर में अत्याधुनिक फूड टेस्टिंग लैब निर्माण योजना सहित स्टोरेज केपेसिटी बढ़ाने गोडाउन निर्माण के प्रस्तावित कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। फूड टैस्टिंग लैब निर्माण करने आवश्यक प्रक्रियाएं तेजी से निपटाने के निर्देश देते हुए वोरा ने कहा कि कार्पोरेशन की सेवाओं में विस्तार के साथ गुणवत्ता में निरंतर सुधार किया जाना चाहिए। समीक्षा बैठक में वोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप नवा रायपुर में मध्य भारत का का पहला शासकीय फूड टेस्टिंग लैब स्थापित किया जाएगा।
बैठक में वोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में हर क्षेत्र में विकास के नए आयाम गढ़े हैं। एक साल से कोविड संक्रमण की महामारी के बावजूद राज्य के विकास में कमी नही आई। हर क्षेत्र में सुविधाएं विकसित करने के कार्य हो रहे है। टेस्टिंग लैब का निर्माण होने पर स्टेट वेयर हाउसिंग के गोदामों में रखे जाने वाले अनाज सहित अन्य खाद्य सामग्री की टेस्टिंग की सुविधा मिलेगी। राज्य में लैब न होने के कारण खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच करने दूसरे राज्यों के लैब में भेजना पड़ता है। इससे समय और धन की बर्बादी होती है। इसके कारण अब नवा रायपुर में ही टेस्टिंग लैब की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। लैब का निर्माण होने पर छत्तीसगढ़ राज्य के गोदामों में स्टोरेज किए गए चावल सहित मिठाइयां, पैकेज्ड फूड आइटम सहित सभी प्रकार की खाद्य सामग्री की जांच नवा रायपुर स्थित लैब में हो सकेगी। वोरा ने कहा कि यह काम तेजी से पूरा किया जाना चाहिए।   
कार्पोरेशन के एमडी अभिनव अग्रवाल ने वोरा को जानकारी देते हुए बताया कि नई राजधानी के सेक्टर 24 में स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के मुख्यालय के करीब अत्याधुनिक लैब का निर्माण होगा। करीब डेढ़ एकड़ जमीन पर 15 करोड़ की लागत से लैब का निर्माण किया जाएगा। नवा रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा लैब के लिए नवा रायपुर में ज़मीन आवंटित हो चुकी है। लैब निर्माण के लिए कंसल्टेंट नियुक्त करने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद लैब के लिए आवश्यक मशीनरी  की खरीदी और भवन निर्माण का काम शुरू किया जाएगा।

सीएम साय की पहल पर छत्तीसगढ़ को मिली डीएपी और यूरिया के अतिरिक्त आबंटन की मंजूरी
आप पहुंची हाईकोर्ट : केजरीवाल के घर पर बवाल मामले में आठ लोग गिरफ्तार, छह टीमें कर रहीं छापेमारी
चार्ज संभालते ही भिलाई निगम के आयुक्त प्रकाश सर्वे ने विभागीय कार्यों की ली समीक्षा बैठक… सभी जोन आयुक्त को अपने-अपने क्षेत्रों में मॉर्निंग विजिट करने के दिए निर्देश
ग्रामीण की लाठी-डंडे से पीट कर हत्या, मामूली बात पर हुआ विवाद… आरोपी गिरफ्तार
ऐसा क्या हुआ की twitter में ट्रेंड हुआ instagram down…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अंतराष्ट्रीय नर्स दिवस: एसआर हॉस्पिटल चिखली दुर्ग में बैंड बाजे से किया नर्सों का स्वागत… चेयरमेन संजय तिवारी ने कहा मानव जीवन के लिए नर्स देवदूत की तरह अंतराष्ट्रीय नर्स दिवस: एसआर हॉस्पिटल चिखली दुर्ग में बैंड बाजे से किया नर्सों का स्वागत… चेयरमेन संजय तिवारी ने कहा मानव जीवन के लिए नर्स देवदूत की तरह
Next Article सीएम भूपेश बघेल ने विश्व नर्स दिवस पर नर्स बहनों को दीं शुभकामनाए, कहा- नर्स बहनों की सेवा अनमोल…. नर्स वर्षा गोंड़ाने की आपबीती सुनकर भावुक हुए मुख्यमंत्री सीएम भूपेश बघेल ने विश्व नर्स दिवस पर नर्स बहनों को दीं शुभकामनाए, कहा- नर्स बहनों की सेवा अनमोल…. नर्स वर्षा गोंड़ाने की आपबीती सुनकर भावुक हुए मुख्यमंत्री

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?