ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Nutrition Scheme: माडल बाड़ियों पर काम शुरू, स्कूलों और आंगनबाड़ियों में होगी सप्लाई और घरों मेें पहुंचाए जाएंगे अंडे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Nutrition Scheme: माडल बाड़ियों पर काम शुरू, स्कूलों और आंगनबाड़ियों में होगी सप्लाई और घरों मेें पहुंचाए जाएंगे अंडे

By Om Prakash Verma
Published: November 25, 2022
Share
Nutrition Scheme: माडल बाड़ियों पर काम शुरू, स्कूलों और आंगनबाड़ियों में होगी सप्लाई और घरों मेें पहुंचाए जाएंगे अंडे
Nutrition Scheme: माडल बाड़ियों पर काम शुरू, स्कूलों और आंगनबाड़ियों में होगी सप्लाई और घरों मेें पहुंचाए जाएंगे अंडे
SHARE

कलेक्टर ने बोरेंदा और केसरा में किया निरीक्षण, हर ब्लाक में पांच फलोद्यान लगाने के दिये निर्देश
दुर्ग। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने जिले में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए और लोगों को जैविक उत्पादों की सुलभ उपलब्धता के लिए माडल बाडिय़ों पर काम करने के निर्देश दिये थे। इन माडल बाडिय़ों में विशेषज्ञों द्वारा जमीन की जरूरत के मुताबिक सब्जी की फसल चिन्हांकित की गई है। इन माडल बाडिय़ों में हो रहे कार्य का निरीक्षण करने आज कलेक्टर पाटन ब्लाक के बोरेंदा और केसरा पहुंचे। उनके साथ जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन भी मौजूद रहे। केसरा में डेढ़ एकड़ में भिंडी की फसल लगाई जा रही थी। यहां उन्होंने अमरूद का प्लांटेशन भी देखा। कलेक्टर ने कहा कि पांच फलोद्यान हर ब्लाक में लगाएं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इन बाडिय़ों से उत्पादित होने वाली फल-सब्जी आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों में उपयोग में लाई जाए। साथ ही जैविक मार्ट के लिए भी सामग्री यहां से जाएगी। इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू भी मौजूद रहे।

बच्चों के सुपोषण के लिए अंडे और केले
कलेक्टर ने बोरेंदा में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण भी किया। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को बच्चों के पोषण के लिए अंडे और केले खिलाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ऐसे परिवारों का चिन्हांकन करें जहां अंडे का चलन हो। आंगनबाड़ी केंद्र में सिर्फ केले खिलाए जाएंगे। ऐसे परिवार जहां अंडे का चलन हो, उनके घरों में बच्चों के पोषण के लिए अंडे भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी आंगनबाडिय़ों में आने वाले बच्चों के परिवारों से सर्वे कर यह जानकारी प्राप्त करें ताकि शीघ्रता से इस दिशा में काम आरंभ किया जा सके।

रानीतराई का सैजेस देखा, फुल अटेंडेंस पर प्रशंसा की
कलेक्टर ने रानीतराई में स्वामी आत्मानंद स्कूल का निरीक्षण भी किया। यहां बारहवीं क्लास में वे पहुंचे। 44 दर्ज संख्या थी और 43 छात्र उपस्थित थे। कलेक्टर ने इस पर शिक्षकों की प्रशंसा की। इस दौरान केमेस्ट्री की क्लास चल रही थी। कलेक्टर ने एक रियेक्शन का समीकरण पूछा। बच्चों ने सही जवाब दिया, इस पर उन्होंने प्रशंसा जताई। कलेक्टर ने यहां की स्ट्रेंथ को देखते हुए अतिरिक्त फ्लोर का निर्माण करने के निर्देश भी दिये।

रानीतराई स्टेडियम देखा, वेटलिफ्टिंग, कराटे जैसे गेम भी शामिल करने के निर्देश दिये
कलेक्टर ने रानीतराई का स्टेडियम देखा। स्टेडियम का काम अभी 60 प्रतिशत तक हो चुका है। इसके समयसीमा पर निर्माण के निर्देश कलेक्टर ने दिये। यहां पर इंडोर और आउटडोर दोनों तरह के गेम्स की व्यवस्था है। कलेक्टर ने यहां पर वेटलिफ्टिंग, कराटे और लान टेनिस आदि का इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार करने के निर्देश दिये। साथ ही इनके संचालन के लिए और मेंटेनेंस के लिए भी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये।

आजीविकामूलक गतिविधि
केसरा गौठान में आजीविकामूलक गतिविधियों भी कलेक्टर ने देखी। उन्होंने यहां मुर्गीपालन, मछलीपालन जैसी गतिविधियां देखीं। साथ ही दाल और तेल पेराई का काम भी देखा। उन्होंने यहां मुर्गी शेड की कैपेसिटी बढ़ाने भी निर्देश दिये। यहां ड्रैगन फ्रूट के पौधे भी लगाए गये हैं। इसके संवर्धन के संबंध में भी सुझाव उन्होंने दिये। कलेक्टर ने यहां निर्माणाधीन गोबर पेंट बनाने का यूनिट भी देखा। कलेक्टर ने यहां बढिय़ा दूध देने वाली साहीवाल और गिर प्रजाति की गाय रखने भी निर्देश दिये ताकि समूह दुग्ध व्यवसाय की दिशा में बढ़ सकें।

कौही लिफ्ट इरीगेशन का कार्य भी देखा
कलेक्टर ने कौही लिफ्ट इरीगेशन स्कीम का कार्य भी देखा। इस स्कीम के पूरा होने से आसपास के गांवों के किसानों को सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था हो सकेगी। कलेक्टर ने इस कार्य को समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिये।

लोजपा आज भी मोदी सरकार के साथ, बिहार में नेतृत्व बदलने की जरूरत : चिराग
कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी सहित लोकसभा के 34 सांसद निलंबित, लोकसभा स्पीकर ने की कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ी युवा विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता के विजेताओं की जारी की सूची
धान खरीदी की चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित करने वरिष्ठ अधिकारी लगातार कर रहे हैं उपार्जन केंद्रों का दौरा
सीएम बघेल ने दी भिलाई को सौगात: विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमि पूजन…. महात्मा गांधी प्रतिमा का हुआ अनावरण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लेटेस्ट इक्वीपमेंट से लैस होकर काम करेगी पुलिस, रेंज स्तरीय वर्कशॉप में दिया गया प्रशिक्षण… जानिए इस ट्रेनिंग की खास बातें
Next Article फर्जी ट्रैफिक पुलिस बनकर बाइक सवार को लूटने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे… ढाई साल से फरार था आरोपी

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?