ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : बिलासपुर में नर्सिंग छात्र की हत्या कर झाड़ियों में फेंकी लाश, हत्यारों की तलाश में पुलिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

CG Crime : बिलासपुर में नर्सिंग छात्र की हत्या कर झाड़ियों में फेंकी लाश, हत्यारों की तलाश में पुलिस

By Mohan Rao
Published: May 2, 2023
Share
SHARE

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में नर्सिंग के छात्र की हत्या कर लाश को झाड़ियों में फेंक दिया गया। सोमवार रात 9 बजे के बाद घर से निकला छात्र रात भर नहीं लौटा। परिजन उसे तलाशते रहे और मंगलवार को उसकी लाश मिली। शव पर चोट के निशान देखकर पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने आसपास के सीसी टीवी फुटेज तलाशने शुरू कर दिए हैं। मामला बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह तुर्काडीह पुल के पास झाड़ियों के बीच एक युवक शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक की पहचान कराई। इस दौरान मृतक सीपत थाना क्षेत्र के निपनिया निवासी अमित सूर्यवंशी (20) के रूप में हुई। वह कोनी में नर्सिंग की पढ़ाई कर रहा था और यहां गतौरा में अपने मामा काशीराम के घर पर रह रहा था। पुलिस ने परिजनों के सामने पंचनामा का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पीएम के बाद खुलेगा राज
शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने इसे हत्या का मामला माना है। मृतक के शरीर पर जगह जगह चोट के निशान है और गले पर भी गमछे से घोंटे जाने का निशान बना हुआ है। पूछताछ में पता चला कि सोमवार रात 9 बजे तक वह अपने मामा के गांव में ही देखा गया था। इसके बाद देर रात तक नहीं लौटा तो उसके मामा व अन्य रिश्तेदारों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इधर मंगलवार सुबह उसकी लाश मिली है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

Pahalgam Attack: पंचतत्व में विलीन हुए दिनेश मिरानिया, बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि
मिनी गोवा में नहाने के दौरान तीन युवक बहे, बचने ले लिए लिया पत्थर का सहारा; एसडीआरएफ ने सुरक्षित निकाला
Gustakhi Maaf: जादवपुर मामले में राम-बाम एक साथ?
छत्तीसगढ़ में अब तक 518.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
मछली प्रोसेसिंग यूनिट में हादसा, दम घुटने से 5 मजदूरों की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 198 # 02 May 2023
Next Article 14 नवंबर को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं का होगा सम्मान, आभार सम्मेलन में सीएम बघेल की घोषणा

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?