ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: देश में कोरोना के नए स्ट्रेन से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 165 हुई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

देश में कोरोना के नए स्ट्रेन से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 165 हुई

By @dmin
Published: January 28, 2021
Share
Corona infection at the lowest level in 58 days, the number of deaths increased again
Corona infection at the lowest level in 58 days, the number of deaths increased again
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना वायरस के ब्रिटेन में पाए गए नये स्वरूप से भारत में संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़ कर 165 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि इन सभी मरीजों को संबद्ध राज्य सरकारों की ओर से निर्धारित स्वास्थ्य देखभाल संस्थानों में अलग-अलग कमरों में रखा गया है।

मंत्रालय ने बताया कि उनके करीबी संपर्क में रहे लोगों को भी पृथक रखा गया है। संपर्क में आए सह-यात्रियों, परिवार में सपंर्क में आए लोगों और अन्य का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। सरकार ने कोरोना के नए स्वरूप का ब्रिटेन में पता चलने पर संज्ञान लिया और इसकी रोकथाम के लिए एहतियाती कदम उठाए हैं।
आईसीएमआर के डीजी बलराम भार्गव ने कहा कि कोरोना का यूके स्ट्रेन 70 देशों में पहुंच चुका है। बता दें कि कि कोरोना वायरस के ब्रिटेन में पता चले नये स्वरूप के मामले डेनमार्क, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इटली, स्वीडन, फ्रांस, स्पेन, स्विटजरलैंड, जर्मनी, कनाडा, जापान, लेबनान और सिंगापुर में भी सामने आ चुके हैं।
भार्गव ने कहा कि हम यह जानना चाहते थे कि क्या वर्तमान में मौजूद वैक्सीन यूके स्ट्रेन पर काम कर रही हैं या नहीं। हमें कुछ रिपोर्ट ऐसी मिली हैं जिनके अनुसार कुछ वैक्सीन इस पर काम कर रही हैं। हमने उन मरीजों का डाटा देखा है जिन्हें कोवैक्सीन दी गई है, हमने उनका रक्त लिया है और वायरस के साथ जांच कर रहे हैं। 

भारत में कोरोना वायरस का केवल एक स्ट्रेन
उन्होंने कहा कि हमने पाया कि यूके स्ट्रेन को निष्प्रभावी करना भारत में प्रसारित हो रहे स्ट्रेन को निष्प्रभावी करने के बराबर है। यह बहुत अच्छी खबर है कि कोरोना के यूके स्ट्रेन को इस वैक्सीन से हराया जा सकता है और यद्यपि हम दुनिया में कोरोना के कई प्रकार देख रहे हैं, भारत में इस समय केवल यही प्रकार मौजूद है।

भारत में टीकाकरण की रफ्तार है सबसे तेज
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि भारत सबसे जल्दी 10 लाख टीकाकरण करने वाला देश है। हमने यह छह दिन में कर दिखाया। अमेरिका को इस आंकड़े तक पहुंचने में 10 दिन, स्पेन को 12, इस्रायल को 14, यूके को 18, इटली को 19, जर्मनी को 20 और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 27 दिन लगे थे।

दो राज्यों में सक्रिय मामले 44 हजार से ज्यादा
राजेश भूषण ने बताया कि अभी भी देश में दो राज्य ऐसे हैं जहां कोरोना वायरस संक्रमण के 40 हजार या इससे अधिक सक्रिय मामले हैं। इनमें महाराष्ट्र और केरल का नाम शामिल है। उन्होंने बताया कि केरल में इस समय कोरोना संक्रमण के 72 हजार सक्रिय मामले हैं। वहीं, महाराष्ट्र में कोरोना के 44 हजार सक्रिय मामले हैं।

देश भर में अब तक लगाए गए 25 लाख टीके
स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि गुरुवार की दोपहर दो बजे तक मिले डाटा के अनुसार अभी तक वैक्सीन की 25 लाख से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं। देश में सक्रिय मामलों की संख्या लगातार कम हो रही है। भूषण ने बताया कि देश में फिलहाल कोरोना वायरस संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या एक लाख 75 हजार है।

अग्नि प्राइम: मोबाइल से लॉन्चिंग की क्षमता, 1500 किमी तक मार, डीआरडीओ ने किया सफल परीक्षण
गोधन न्याय योजना: गोबर विक्रेताओं को 5 अगस्त को मिलेगा पहला भुगतान, मुख्यमंत्री ने दिए 15 दिन में भुगतान करने के निर्देश
ग्लोबल चौक और सड़क चौड़ीकरण कार्य का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण… राजधानी के नागरिकों को मिलेगी सुगम यातायात की सुविधा
मालवाहक में सवारी न करने दुर्ग पुलिस ने किया जागरूक, लिटिया गांव पहुंची ट्रैफिक की टीम… ग्रामीणों को बांटे हेलमेट
आर्थिंग तंगी की भेंट चढ़ा परिवार, दुर्ग में पति ने की आत्महत्या, 12 घंटे बाद पत्नी ने भी दम तोड़ा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ग्राहक बन बैंक में घुसे चार बदमाश, 40 लाख रुपये लूटे और पिस्टल लहराकर हुए फरार ग्राहक बन बैंक में घुसे चार बदमाश, 40 लाख रुपये लूटे और पिस्टल लहराकर हुए फरार
Next Article WhatsApp Web के लिए जारी हुआ बायोमेट्रिक सिक्योरिटी लेयर, जानें इसके फायदे WhatsApp Web के लिए जारी हुआ बायोमेट्रिक सिक्योरिटी लेयर, जानें इसके फायदे

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?