ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नरवा, गरवा, घुरूवा, बाड़ी योजना की प्रगति की भी ली समीक्षा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

नरवा, गरवा, घुरूवा, बाड़ी योजना की प्रगति की भी ली समीक्षा

By @dmin
Published: January 15, 2020
Share
SHARE

जिला पंचायत सीईओ ने मीटिंग में नोडल अधिकारियों से पूछा किस तरह की आजीविकामूलक गतिविधि चला रहे गौठान में
नोडल अधिकारियों ने बताया कि गौठानों में बन रहे गमले, झाड़ू, साबून, कैरी बैग आदि
दुर्ग. जिला पंचायत सभागार में आज ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए मैराथन बैठक आयोजित हुई। बैठक का सबसे महत्वपूर्ण एजेंडा गौठानों में चल रही गतिविधियों को लेकर था। जिला पंचायत सीईओ श्री कुंदन कुमार ने गौठानों में काम कर नोडल अधिकारियों को कहा कि नरवा-गरवा-घुरूवा-बाड़ी योजना के साथ ही गौठानों में काम कर रहे स्वसहायता समूहों को अधिकतम आजीविकामूलक गतिविधियों के अवसर उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए आप सभी ने अपने ग्रामीण परिवेश के अनुरूप आजीविकामूलक गतिविधियों का चुनाव किया होगा, इस पर काम करने के साथ ही मार्केट लिंकेज एवं इसे प्रभावी रूप से आगे बढाना आगामी समय में आपका दायित्व होगा। अधिकारियों ने बताया कि गौठानों में कंपोस्ट खाद के अतिरिक्त गमला निर्माण, झाड़ू निर्माण, साबून निर्माण जैसी गतिविधियां हो रही हैं। इनके लिए मार्केट लिंकेज किया गया है। परिवेश की जरूरतों के अनुरूप प्रोजेक्ट लिए जा रहे हैं। इस बात का ध्यान भी रखा जा रहा है कि हर गौठान में अलग तरह की गतिविधियां हों और गतिविधियां दोहराई न जाए ताकि स्वसहायता समूहों को आरंभिक दौर में प्रतिस्पर्धा का सामना न करना पड़े और उनकी आर्थिक गतिविधियां बेहतर रूप से जड़े जमा सकें। सीईओ ने प्रशिक्षण की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण सबसे अहम पक्ष है जितना बेहतर प्रशिक्षण होगा और बाजार की संभावनाओं के बारे में बताया जाएगा, मार्केट लिंकेज अच्छा होगा, स्वसहायता समूह उतना ही बेहतर कार्य करने उत्साहित होंगे। सीईओ ने गौठानों में पैरासंग्रहण की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी ग्रामीणों को पैरादान के लिए उत्साहित करें, ग्रामीण इसमें रुचि ले रहे हैं। कहीं-कहीं जहां पैरादान में पीछे हैं वहां नोडल अधिकारियों द्वारा उत्साह में कमी लक्षित हो रही है। इसकी मानिटरिंग की जा रही है। नरवा-गरवा-घुरूवा-बाड़ी योजना सबसे अहम योजना है। कार्य में लापरवाही किये जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीईओ ने मनरेगा संबंधी कार्यों की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि स्कूलों में किचन गार्डन, रेनवाटर हार्वेस्टिंग कार्य, ग्रामीण उद्यान आदि कार्यों के संबंध में तेजी से कार्य करें।

महंगाई मुक्त भारत अभियान में केंद्र पर जमकर बरसे विधायक, जनहितैषी नीतियों के साथ देश चलाना भाजपा के बस में नहीं:वोरा
आईटीआर में मिले तेन्दुए के दो शावक, स्वास्थ्य परीक्षण के बाद जंगल सफारी में रखा गया
शहीद कुंदन के किसान पिता को बेटे पर गर्व, बोले- दोनों पोते को भी भेजूंगा सेना में
पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में अनुचित लाभ लेने का प्रयास कर रही भाजपा: श्रीमती तुलसी साहू
गरीबी: स्थिति या मानसिक सोच?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आवारा कुत्तों की धरपकड़ भिलाई निगम क्षेत्र में है जारी
Next Article खेल के क्षेत्र में समुचित विकास के लिए विकसित की जा रही अधोसंरचना – मंत्री साहू

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?