ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अब बिना रिजर्वेशन भी कर सकेंगे यात्रा, रेलवे 5 अप्रैल से शुरू करेगा 71 अनारक्षित ट्रेनें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

अब बिना रिजर्वेशन भी कर सकेंगे यात्रा, रेलवे 5 अप्रैल से शुरू करेगा 71 अनारक्षित ट्रेनें

By @dmin
Published: April 3, 2021
Share
BSNL के बाद रेलवे का चीन को झटका, 471 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट रद्द
BSNL के बाद रेलवे का चीन को झटका, 471 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट रद्द
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना संक्रमण के बीच रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत के लिए बड़ी संख्या में अनारक्षित ट्रेनें पटरी पर उतारने का फैसला किया है। इन गाडिय़ों के पटरी पर दौडऩे से दिल्ली-एनसीआर के साथ ही सहारनपुर, अमृतसर, फिरोजपुर, फजिल्का समेत कई जगहों की राह आसान होगी। 5 अप्रैल से ज्यादातर अनारक्षित ट्रेन लोगों की राह आसान करने लगेंगी। उत्तरी रेलवे की तरफ से कुल 71 अनारक्षित मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों की सूची जारी की गई। वहीं रेल मंत्रालय ने ट्वीट कर शनिवार को इसकी जानकारी दी है। 

रेल मंत्रालय ने ट्वीट किया, ‘रेलवे भारतीय रेल यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी करते हुए 5 अप्रैल से 71 अनारक्षित ट्रेन सेवाएं आरंभ करने जा रहा है। ये ट्रेनें यात्रियों के सुरक्षित और आरामदायक सफर को सुनिश्चित करेंगी। इस ट्वीट में एक लिंक दिया गया है, जिसमें ट्रेनों की सूची दी गई है। बता दें कि कोविड की वजह से अनारक्षित ट्रेनें स्पेशल ट्रेन के नाम से चलेंगी। लिहाजा इन ट्रेनों का किराया पैसेंजर ट्रेनों जैसा सस्ता नहीं होगा बल्कि मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों जैसा होगा। 

भारतीय रेल यात्री सुविधाओं में बढोत्तरी करते हुए 5 अप्रैल से, 71 अनारक्षित ट्रेन सेवायें आरंभ करने जा रहा है।

यह ट्रेनें यात्रियों के सुरक्षित, और आरामदायक सफर को सुनिश्चित करेंगी।

ट्रेन सेवाओं की सूची के लिये देखेंः
🌐 https://t.co/cntHcGjq0p pic.twitter.com/vg3XEfCLfB

— Ministry of Railways (@RailMinIndia) April 3, 2021

यहां के लिए होंगी अनारक्षित ट्रेनें
रेलवे के मुताबिक, सहारनपुर-दिल्ली जंक्शन, फिरोजपुर कैंट-लुधियाना, फजिल्का-लुधियाना, बठिंडा-लुधियाना, वाराणसी-प्रतापगढ़, सहारनपुर-नई दिल्ली, जाखल-दिल्ली जंक्शन, गाजियाबाद-पानीपत, शाहजहांपुर-सीतापुर, गाजियाबाद-मुरादाबाद समेत कई शहरों के लिए अनारक्षित ट्रेन चलेंगी।

पीयूष गोयल ने ‘रेल परिवार’ को दी बधाई
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को करीब 13 लाख रेल कर्मचारियों को पत्र लिखा और कोरोना वायरस संकट के दौरान उनके काम के लिए उनका शुक्रिया अदा किया।उन्होंने कहा कि पिछला साल कुछ ऐसा था जैसा पहले कभी नहीं देखा गया। उन्होंने कहा, ”हमारे अपने नुकसान को कभी नहीं भुलाया जाएगा, लेकिन यह रेल परिवार का धैर्य, दृढ़ निश्चय और संकल्प था जो अभूतपूर्व महामारी के दौर में विजयी साबित हुआ।
गोयल ने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान ‘रेलवे परिवार’ ने अपने आप को राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित किया। जब दुनिया ठहर गई, तो रेलवकर्मियों ने एक दिन की भी छुट्टी नहीं ली और अर्थव्यवस्था के पहियों को चलाते रहने के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर और कड़ी मेहनत की।
रेल मंत्री ने कहा, ”लॉकडाउन के दौरान पाबंदियों के कारण 370 बड़े सुरक्षा और बुनियादी ढांचे संबंधी कार्य पूरे किए गए। किसान रेल सेवाएं बड़े बाजारों के साथ हमारे ‘अन्नदाताओं’ को सीधे जोडऩे का जरिया बनी। आपने अपनी सेवा से इसे संभव कर दिखाया और लाखों की जिंदगियों और दिलों को छुआ। यह मेरे लिए बहुत गर्व की बात है कि रेलवे ने अपने असाधारण काम से अर्थव्यवस्था की बहाली की अगुवाई की।

कोरोना की वजह से राज्य में आर्थिक गतिविधियां नहीं होंगी प्रभावित: सीएम बघेल
आरोप नहीं आलोचना पसंद है मुझे, कभी-कभी तो आलोचकों को बहुत मिस करता हूं-पीएम मोदी
आठ माह बाद खुले शिरडी, सिद्धिविनायक मंदिर, कोविड-19 नियमों का पालन जरूरी
Breaking News : चुनाव आयोग कल करेगा लोकसभा चुनाव की घोषणा, दोपहर 3 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
अहमदाबाद सीरियल बम ब्लास्ट केस में 13 साल बाद आया फैसला, कोर्ट ने 28 आरोपी को किया बरी, 49 दोषी करार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आईपीएल-2021: भारत में नौ अप्रैल से शुरू होगा टी-20 का धमाल, जारी हुआ शेड्यूल, हुए अहम बदलाव बीसीसीआई की दो टूक, कोरोना के कितने भी मामले आएं नहीं बदले जाएंगे आयोजन स्थल
Next Article Big Breaking: Shops are scheduled to open and close in बिग ब्रेकिंग: राजधानी में दुकानों के खुलने व बंद होने का समय निर्धारित… शाम 6 बजे के बाद नहीं खुलेंगी दुकानें…. कलेक्टर ने जारी किया आदेश
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?