ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अब भारत में होगी ‘ड्राई स्वाब आरटी-पीसीआर जांच’…. समय की होगी बचत और टेस्ट की घटेगी कीमत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

अब भारत में होगी ‘ड्राई स्वाब आरटी-पीसीआर जांच’…. समय की होगी बचत और टेस्ट की घटेगी कीमत

By @dmin
Published: December 14, 2020
Share
शासन की अनुमति के बिना किसी भी निजी लैब या अस्पताल में रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट नहीं
शासन की अनुमति के बिना किसी भी निजी लैब या अस्पताल में रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट नहीं
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण में पहले की अपेक्षा काफी कमी आई है और विशेषज्ञ इसकी वजह मास्क पहनने, सामाजिक दूरी का पालन करने और हाथ धोने के साथ-साथ कोरोना की जांच को भी मानते हैं। अब तो एक दिन में लाखों लोगों की जांच की जाती है जबकि पहले यह संख्या हजारों में थी। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक, बीते रविवार को आठ लाख 55 हजार से अधिक नमूनों की जांच की गई और इसी के साथ जांच किए गए नमूनों की संख्या बढ़कर अब 15 करोड़ 45 लाख 66 हजार से अधिक हो गई है। भारत में वैसे तो कोरोना की जांच कई प्रकार से की जाती है, जिसमें आरटी-पीसीआर टेस्ट भी शामिल है। अब स्पाइसहेल्थ ने देश में ड्राई स्वाब आरटी-पीसीआर जांच शुरू करने के लिए अनुसंधान संगठन सीएसआईआर-सीसीएमबी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है। 
सीएसआईआर-सीसीएमबी के निदेशक राकेश मिश्रा के मुताबिक कोरोना महामारी के दौरान ड्राई स्वाब आरटी-पीसीआर परीक्षण की पद्धति बड़ा बदलाव साबित होगी। यह पद्धति वर्तमान की परीक्षण पद्धति की तुलना में सुरक्षित, तेज और सस्ती है और इससे परीक्षण के नतीजे की गुणवत्ता पर भी कोई प्रभाव नहीं पड़ता। कंपनी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अवनी सिंह का कहना है, ‘ड्राई स्वाब आरटी-पीसीआर परीक्षण पद्धति के जरिए जांच में लगने वाले समय में करीब डेढ़ घंटे की कमी आएगी और इससे कीमत भी घटेगी।Ó रिपोट्र्स के मुताबिक, इस टेस्ट के लिए कंपनी की मोबाइल परीक्षण प्रयोगशाला का उपयोग किया जाएगा। 
कैसे होता है यह टेस्ट? 
इस जांच विधि में नाक से लिए गए स्वाब सैंपल का संचालन शुष्क अवस्था में ही किया जाता है। इससे परीक्षण की पूरी प्रक्रिया में सैंपल के स्राव की संभावना और संक्रमण का खतरा बहुत हद तक कम हो जाता है। इस विधि में आरएनए को अलग करने के चरण की आवश्यकता समाप्त हो जाती है और इसका उपयोग सीधे आरटी-पीसीआर परीक्षण में किया जा सकता है। 

विधायक देवेंद्र यादव ने सादगी से मनाया अपना जन्मदिन…पहले मां का लिया आशीर्वाद… हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर मांगा छत्तीसगढ़ की सुख समृद्धि की कामना…
Bhilai : पेप्सी कंपनी के मैनेजर व उसके साथियों पर जानलेवा हमला करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार
Raipur Breaking : पुलिस परेड ग्राउंड पहुंचे सीएम बघेल, जवानों संग मनाया नववर्ष… 10 नए थानों का भी किया लोकार्पण
2022 में बॉलीवुड अभिनेत्रियों को टक्कर देती नजर आएंगी ये साउथ सुंदरियां…
भारत का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना तय!… चौथा टेस्ट ड्रा रहने पर बन रहा यह समीकरण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Pakistan Foreign Minister Qureshi said शिवनाथ नदी मुक्तिधाम का होगा कायाकल्प…. राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने सांसद निधि से जारी किए एक करोड़ रुपए
Next Article कोरोना पर तेज होगी टीकों की मार, सभी विदेशी वैक्सीन को मंजूरी देगी मोदी सरकार केंद्र की गाइडलाइंस जारी: जाने कोरोना वैक्सीन कब और कैसे मिलेगी…. क्या है सरकार का पूरा प्लान?

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?