ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में अब RTI भी हुआ ऑनलाइन, छत्तीसगढ़ सरकार ने लॉन्च किया पोर्टल… जानिए कैसे कर सकतें है अप्लाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

छत्तीसगढ़ में अब RTI भी हुआ ऑनलाइन, छत्तीसगढ़ सरकार ने लॉन्च किया पोर्टल… जानिए कैसे कर सकतें है अप्लाई

By Mohan Rao
Published: October 12, 2022
Share
छत्तीसगढ़ में अब आरटीआई भी ऑनलाइन
SHARE

रायपुर। आरटीआई आवेदकों के लिए अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ में आरटीआई आवेदकों को संबंधित जानकारी अब ऑनलाइन उपलब्ध होगी। इसके लिए सरकार द्वारा एक पोर्टल लॉन्च किया जा रहा है। इस पोर्टल के माध्यम से आवेदक अपना आवेदन भी ऑनलाइन प्रस्तुत करेंगे और इसका जवाब भी निर्धारित समयावधि में ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएगी। आरटीआई की प्रक्रिया को ऑनलाइन करने वाला छत्तीसगढ़ देश का चौथा राज्य है।

आरटीआई आवेदक अपना आवेदन ऑनलाईन की प्रक्रिया के तहत तीनों स्तर में (जनसूचना अधिकारी, प्रथम अपीलीय अधिकारी एवं द्वितीय अपील) देकर जानकारी प्राप्त कर सकता है। छत्तीसगढ़ सरकार ने आयोग के लिए rtionline.cg.gov.in वेबसाईट तैयार किया है। जिसमें आवेदक अपना आवेदन जनसूचना अधिकारी, प्रथम अपीलीय अधिकारी एवं आयोग के समक्ष द्वितीय अपील ऑनलाईन भेजेंगे। राज्य सूचना आयोग में ऑनलाईन वेबपोर्टल  rtionline.cg.gov.in के साफ्टवेयर का बुधवार को लोकार्पण होगा।

राज्य मुख्य सूचना आयुक्त एमके राउत ने बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा प्रकरण क्रमांक 1040/ 2019 प्रवासी लीगल सेल बनाम भारत संघ एवं अन्य में छत्तीसगढ़ शासन को भी नोटिस जारी किया गया था कि सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत आवेदन प्राप्ति हेतु ऑनलाईन पोर्टल का निर्माण करें। केन्द्रीय सूचना आयोग द्वारा एवं कुछ राज्यों में ऑनलाईन बेवपोर्टल बनाया गया है, जिसके द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत आवेदक जनसूचना अधिकारी, प्रथम अपीलीय अधिकारी एवं द्वितीय अपील आवेदनों को ऑनलाईन प्रस्तुत कर सकते हैं।

आयुक्त एमके राउत ने बताया कि इसमें खासबात यह है कि अधिनियम के तहत जरूरी शुल्क भी ऑनलाईन जमा कर सकते हैं। आयोग में द्वितीय अपील प्रस्तुत करने के लिए पोर्टल में आवेदक स्वयं का रजिस्ट्रेशन करने के उपरांत जनसूचना अधिकारी, प्रथम अपीलीय अधिकारी एवं आयोग में द्वितीय अपील ऑनलाईन भेज सकते हैं। उन्होंने बताया कि राज्य के दूरदराज क्षेत्र के नागरिकों को इसका लाभ मिल सकेगा। आवेदक आवेदन आनलाईन अपलोड करने के साथ-साथ ऑनलाईन शुल्क जमा कर सकता है। इससे आवेदकों को नॉन ज्यूडिशियल स्टाम्प, बैंक ड्राफ्ट, पोस्टल आर्डर व मनीआर्डर करने की आवश्यकता नहीं होगी। साथ ही विभागीय कार्यालयों में स्वयं आकर आवेदन जमा करने अथवा डाक के माध्यम से आवेदन भेजने की भी आवश्यकता नहीं होगी।

आयुक्त एमके राउत  ने बताया कि ऑनलाईन शुल्क जमा करने के लिए आवेदक को तीन ऑप्शन दिए गए हैं। नेट बैंकिग के द्वारा, डेबिट/क्रेडिट कार्ड के द्वारा अथवा क्यू.आर. कोड की सहायता से किसी भी यूपीआई के माध्यम से स्केन कर शुल्क जमा कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ के सभी विभागों के जनसूचना अधिकारी अपना रजिस्ट्रेशन इसी पोर्टल में ऑनलाईन कर सकते हैं। साथ ही प्रथम अपीलीय अधिकारियो एवं नोडल अधिकारी का विवरण भरकर संबंधितों को अग्रेषित कर सकते हैं। संबंधित प्रथम अपीलीय अधिकारी एवं नोडल अधिकारी को वेरिफिकेशन करना होगा, उसके बाद रजिस्ट्रेशन पूर्ण हो जायेगा।

राज्य मुख्य सूचना आयुक्त ने बताया कि जनसूचना अधिकारी का रजिस्ट्रेशन होने से आवेदक भविष्य में जनसूचना अधिकारी को ऑनलाईन आवेदन भेज सकेगें साथ ही ऑनलाईन शुल्क जमा कर सकेगें। वर्तमान स्थिति में 517 कार्यालयों के जनसूचना अधिकारियों के रजिस्ट्रेशन पूर्ण हो जाने से 517 कार्यालयों में जनसूचना अधिकारियों के समक्ष आवेदन कर सकते हैं। इस पोर्टल में दस्तावेजी शुल्क की मांग आवेदक से ऑनलाईन की जा सकेगी एवं आवेदक ऑनलाईन ही दस्तीवेजी शुल्क जमा भी कर सकेगें।

राज्य मुख्य सूचना आयुक्त ने बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से आवेदक द्वारा शिकायत भी ऑनलाईन की जा सकती है।  पोर्टल के माध्यम से ही आगामी सुनवाई की जानकारी, दस्तावेजी शुल्क जमा करने की जानकारी ऑनलाईन ही प्राप्त होगी। आयोग के निर्णय पहले भी आयोग की वेबसाईट में अपलोड हो रहे हैं, अब यह नवीन पोर्टल में ऑनलाईन अपलोड होंगे जो आवेदक अपने डेशबोर्ड में देख सकेंगे।

पाक को सर्जिकल स्ट्राइक का डर, कहा-किसान आंदोलन से ध्यान भटकाने को कार्रवाई संभव
रेमडेसिविर की जगह कोरोना मरीजों को नॉर्मल इंजेक्शन लगाती थी नर्स….प्रेमी की मदद से बाहर होता था ब्लैक…. पुलिस की पकड़ में प्रेमी, नर्स फरार
Big news : आठवें वेतन आयोग की रूपरेखा को कैबिनेट की मंजूरी, 18 महीने का समय… 50 लाख कर्मियों को लाभ
CG Elections 2023 : पहली बार बनाया गया ट्रांसजेंडर मतदान केंद्र, यहां सुरक्षा का जिम्मा भी इन्हीं के हवाले
खतरों के खिलाड़ी 12 की शूटिंग शुरू, रोहित शेट्टी ने की सूर्यवंशी स्टाइल में एंट्री…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article करवा चौथ पर इस बार बन रहे कई शुभ संयोग, भगवान कृष्ण ने बताया था द्रौपदी को इस व्रत का महत्व, इसलिए सुहागिनों के लिए बना विशेष करवा चौथ पर इस बार बन रहे कई शुभ संयोग, भगवान कृष्ण ने बताया था द्रौपदी को इस व्रत का महत्व, इसलिए सुहागिनों के लिए बना विशेष
Next Article राजधानी की खराब सड़कों पर भड़के मेयर, लगा दिया इतने लाख का जुर्माना… सीएम बघेल ने खराब सड़कों पर जताई थी नाराजगी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?