ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मंत्रालय में अब ई-आफिस प्रणाली व स्वागतम पोर्टल की शुरुआत, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया शुभारंभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

मंत्रालय में अब ई-आफिस प्रणाली व स्वागतम पोर्टल की शुरुआत, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया शुभारंभ

By Mohan Rao
Published: August 21, 2024
Share
सीएम साय ने किया ई-ऑफिस प्रणाली का शुभारंभ
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को मंत्रालय में ई-आफिस प्रणाली और स्वागतम पोर्टल, मुख्यमंत्री कार्यालय ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ किया। शासकीय कामकाज को पारदर्शी बनाने और व्यवस्थित करने ई-आफिस प्रणाली की शुरुआत की गई है। वहीं मंत्रालय में आमजनों के प्रवेश को आसान बनाने ऑनलाईन आवेदन की सुविधा आरंभ करने स्वागतम पोर्टल का शुभारंभ किया गया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ई ऑफिस प्रणाली के पेज पर  शासन के सभी विभागों में ई ऑफिस प्रणाली लागू करने के निर्देश ऑन लाईन मुख्य सचिव को जारी कर प्रणाली का शुभारंभ किया। ई ऑफिस प्रणाली की शुरुआत पहले सामान्य प्रशासन विभाग में लागू की जा रही है। जिसे क्रमशः सभी विभागों में लागू किया जाएगा। ई-आफिस प्रणाली और स्वागतम पोर्टल सुशासन के क्षेत्र में राज्य सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम है।

ई-आफिस प्रणाली में आफिस के दस्तावेज डिजिटल किये जाएंगे। दस्तावेज को एक आफिस से दूसरे आफिस में भेजे जाने पर काफी समय लगता है। यह समय बच जाएगा। इसके साथ ही दस्तावेज में हेरफेर किये जाने की आशंका समाप्त हो जाएगी। दस्तावेजों के खोने या गायब होने की दिक्कत नहीं रहेगी। डिजिटल माध्यम में दस्तावेज अधिक सुरक्षित रहेंगे। ई-आफिस सिस्टम आने से फाइलों का समय पर निराकरण हो सकेगा। तय समयसीमा पर फाइलों का निराकरण हो सकेगा। इससे अधिकारियों के कामकाज की मानिटरिंग भी आसान हो सकेगी। आम जनता के लिए भी अपने आवेदनों के निराकरण की स्थिति जानने में आसानी होगी।

मंत्रालय में प्रवेश हेतु स्वागतम पोर्टल में ऑनलाईन आवेदन करने पर बिना प्रतीक्षा किए, बिना कतार में लगे, बिना देरी के एसएमएस और ई-मेल के माध्यम से मिलने के समय की जानकारी  मिल जाएगी। इससे आम नागरिकों का काफी समय बच जाएगा। आगंतुकों से संबंधित विवरणों के संधारित हो जाने से मंत्रालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था रखने में भी आसानी होगी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, विधायक मोतीलाल साहू, गजेंद्र यादव, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के सचिव पी दयानंद, बसवराजू एस,  सुशासन एवम अभिसरण विभाग के सचिव राहुल भगत, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मुकेश बंसल, अन्बलगन पी उपस्थित हैं।

The Burnning Train: चलती ट्रेन में लगी आग, धूं-धूंकर जलते कोच का वीडियो आया सामने, बाल-बाल बचे यात्री
आपने कितनी तरह के सेब खाए हैं? यहां जानें इस हर दिल अजीज फल की 8 वरायटीज के बारे में
रेल हादसा: दो मालगाडिय़ां भिड़ीं, 18 बोगियां पटरी से उतरीं, कोई हताहत नहीं, कई टे्रने रद्द
पॉलिटिक्स: मिशन-2023 पर मंथन, संगठन को मजबूत करने की बनी रणनीति
Video: Big Breaking_ छत्तीसगढ़ में पत्रकार सुरक्षा कानून पारित, मुख्यमंत्री ने कहा- ऑफिस और गांव में जो काम करते हैं उन्हें भी मिलेगी सुरक्षा और अधिमान्यता पत्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में पढ़ने वाले बच्चों पर रहेगी अब शासन की सीधी नजर, रायपुर में  स्थापित हुआ विद्या समीक्षा केंद्र
Next Article छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने देखा भिलाई स्टील प्लांट का प्रोडक्शन, सांसद बघेल भी रहे मौजूद

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?