ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग जिले में अब सहकारी बैंकों की सुविधा मोबाइल एप के माध्यम से भी… मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ… झीट में बैंक की शाखा का शुभारंभ भी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

दुर्ग जिले में अब सहकारी बैंकों की सुविधा मोबाइल एप के माध्यम से भी… मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ… झीट में बैंक की शाखा का शुभारंभ भी

By @dmin
Published: July 2, 2021
Share
Now co-operative banks in Durg district are also being facilitated through mobile app
Now co-operative banks in Durg district are also being facilitated through mobile app
SHARE

दुर्ग। जिले के सहकारी बैंकों में मोबाइल एप के माध्यम से बैंकिंग की सुविधा भी आरंभ हो गई है। दुर्ग प्रदेश का पहला ऐसा जिला है जहाँ सहकारी बैंकों में मोबाइल एप के माध्यम से बैंकिंग सेवाएं दी जाएंगी। आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पाटन ब्लाक के झीट में नई शाखा के शुभारंभ के मौके पर इस एप का शुभारंभ भी किया। इस मौके पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्ग जिला सहकारी बैंक के अधिकारी-कर्मचारियों ने अपने उपभोक्ताओं के लिए अच्छी सेवाएं दी हैं। आज मोबाइल एप का शुभारंभ भी इसकी कड़ी है। जितनी ज्यादा बेहतर सुविधाएं उपभोक्ताओं को मिलती है बैंक की साख उतनी ही बढ़ती है। इस दिशा में नवाचारों को अपनाने के लिए बैंक प्रबंधन द्वारा किये जा रहे प्रयास प्रशंसनीय हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि झीट में नई शाखा आरंभ होने से आसपास के आश्रित 19 गाँवों के ग्रामीणों को पास में ही बैंकिंग का लाभ मिल जाएगा, साथ ही मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से वे घर बैठे भी बैंकिंग सुविधा का लाभ ले सकेंगे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने झीट में एटीएम आरंभ करने की माँग भी रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसकी सुविधा भी जल्द ही आरंभ हो जाएगी। कार्यक्रम को सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह पटेल ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि झीट में सहकारी बैंक की यह 62 वीं शाखा आरंभ हुई है। इसके माध्यम से पांच समितियों और 19 आश्रित गाँवों के लगभग 4638 किसानों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि मोबाइल ऐप के माध्यम से बैंक के कार्यक्षेत्र दुर्ग, बालोद और बेमेतरा में 6 लाख 10 हजार खाताधारकों को लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर अपने संबोधन में गृह एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। बैंक आधुनिक तकनीक अपना रहा है इससे किसानों को सुविधा मिलती है। बैंक के प्राधिकृत अधिकारी कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कहा कि मोबाइल ऐप के माध्यम से एकाउंट समरी, बैलेंस इन्क्वारी, मिनी स्टेटमेंट, फंड ट्रांसफर (एनईएफटी, आरटीजीएस, आईएमपीएस) की सुविधा मिल पाएगी। उन्होंने कहा कि बैंक द्वारा नवाचारों के माध्यम से उपभोक्ताओं को हर संभव सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर दुर्ग विधायक अरुण वोरा, बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा, नवागढ़ विधायक गुरदयाल बंजारे, गुंडरदेही विधायक कुंवर निषाद, मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा, पाटन जनपद अध्यक्ष श्रीमती रामबाई सिन्हा, सदस्य तुलसीराम रजक, सरपंच श्रीमती शशिकला सिन्हा भी उपस्थित रहीं। प्रतिवेदन बैंक के सीईओ पंकज सोढ़ी ने प्रस्तुत किया। इस मौके पर एसडीएम विपुल गुप्ता एवं अन्य अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

जीवन की सुरक्षा और खुशहाल भविष्य के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी: पर्यावरण मंत्री अकबर
पीएम मोदी ने लिखी धोनी के नाम चिट्ठी, कहा- आपके संन्यास से भारतीय निराश
‘जशपुर के दनगरी घाट तक पहुंचेगी सुगम सड़क, पर्यटन विकास को मिलेगी नई रफ्तार’
विधानसभा चुनाव से पहले राजद को झटका, 5 विधान पार्षदों ने छोड़ी पार्टी, जदयू में हुए शामिल
छत्तीसगढ़ में 1655 नए केस और 4 हजार से ज्यादा हुए स्वस्थ्य… मौतों का आंकड़ा भी 50 से कम… सक्रिय मरीजों में जबरदस्त गिरावट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Doctors Day Celebration at BM Shah Hospital: IG Vivekanand Sinha बीएम शाह हॉस्पिटल में डॉक्टर्स डे समारोह: बेहतर सेवाओं के लिए आईजी विवेकानंद सिन्हा ने किया सभी विभागों के डॉक्टरों का सम्मान
Next Article Gunjan Chauhan Chandel, founder of Gunjans event गुंजन्स आयोजन की संस्थापक गुंजन चौहान चंदेल ने किया नेत्रदान, कहा- नेत्रदान करें, दूसरों को भी रोशनी दें
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?