ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अब छत्तीसगढ़ में भी टैक्स फ्री हुई “छावा”… सीएम साय ने की घोषणा, बोले- यह फिल्म युवा वर्ग को करेगी प्रेरित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhEntertainmentFeaturedRaipur

अब छत्तीसगढ़ में भी टैक्स फ्री हुई “छावा”… सीएम साय ने की घोषणा, बोले- यह फिल्म युवा वर्ग को करेगी प्रेरित

By Mohan Rao
Published: February 27, 2025
Share
छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री हुई छावा
SHARE

रायपुर। विक्की कौशल अभीनित ब्लॉकबस्टर फिल्म छावा अब छत्तीसगढ़ में भी टैक्स फ्री हो गई है। ्र मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐतिहासिक वीर गाथा पर आधारित हिंदी फिल्म ‘छावा’ को राज्य में टैक्स फ्री घोषित करने की घोषणा की है। उन्होंने बुधवार को राजिम कुंभ कल्प कार्यक्रम के समापन के बाद मीडिया से चर्चा के दौरान यह घोषणा की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छावा फिल्म को टैक्स फ्री करने का निर्णय छत्तीसगढ़ की जनता को देश के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने और युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम एवं शौर्य की भावना जागृत करने के उद्देश्य से लिया गया है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ‘छावा’ केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि ऐतिहासिक परंपराओं, वीरता और स्वाभिमान की गाथा है, जिसे हर नागरिक को देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह फिल्म युवा वर्ग को प्रेरित करेगी और छत्रपति संभाजी महाराज के शौर्य, बलिदान और नेतृत्व को व्यापक रूप से प्रस्तुत करेगी। मुख्यमंत्री साय के इस फैसले से राज्य के सिनेमाघरों में फिल्म देखने के इच्छुक दर्शकों को मूल्य में राहत मिलेगी, जिससे अधिक से अधिक लोग इसे देख सकेंगे और भारतीय इतिहास की समृद्ध विरासत से प्रेरणा ले सकेंगे।

संभाजी महाराज पर आधारित है यह फिल्म
उल्लेखनीय है कि फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने मुगलों और अन्य आक्रांताओं के खिलाफ संघर्ष करते हुए अपने अदम्य साहस, रणनीतिक कौशल और बलिदान की अमर गाथा लिखी। फिल्म उनके अदम्य साहस और बलिदान को जीवंत करती है और राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करती है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार ऐसी फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है, जो समाज को प्रेरणा देती हैं और सांस्कृतिक चेतना को जाग्रत करती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रभक्ति से जुड़ी फिल्मों को प्रोत्साहित करती रहेगी, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी अपने गौरवशाली अतीत से जुड़ी रहे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की जनता, विशेष रूप से युवाओं से अपील की कि वे इस फिल्म को देखें और भारतीय इतिहास के उन स्वर्णिम पन्नों को समझें, जो आज भी हमारे जीवन को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया खिलाड़ियों का सम्मान, विद्यार्थियों को दिलाई खेल भावना की शपथ
रेरा का बड़ा फैसला : अब आबंटी को देना होगा मेंटेनेंस व डेवलपमेंट कास्ट, वित्तीय अनुशासन को लेकर सख्ती…. प्रमोटर को राहत
लेबर कोर्ट मैजिस्ट्रेट ने एसआर हॉस्पिटल चिखली दुर्ग में सपरिवार बनवाया आयुष्मान भारत कार्ड
छत्तीसगढ़ के इस जगह आदि परंपरा में शामिल है सोशल डिस्टेंसिंग , जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है…
Breaking News : चक्रवाती तूफान डाना का खतरा – छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली यह ट्रेनें रद्द… यात्रा से पहले देख लें सूची
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजिम कुंभ कल्प में 227 जोड़ों का विवाह, मंत्री-विधायक ने नवदम्पतियों को दिया आशीर्वाद
Next Article राजिम कुंभ कल्प समापन समारोह में शामिल हुए सीएम साय, छत्तीसगढ़ की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को किया नमन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?