ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Notice to Google: धोखाधड़ी को रोकने आईजी दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग ने गूगल को दिया नोटिस
Share
Notification Show More
Latest News
किसानों की फसल सुरक्षा के लिए विशेष पहल, कीट-रोगों की पहचान से नियंत्रण तक मिलेगा वैज्ञानिक मार्गदर्शन
October 18, 2026
बच्ची को बचाने पहुंची महिला की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में किया वार… आरोपी गिरफ्तार
October 18, 2026
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कबीरधाम के वनांचल ग्रामों में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं… की घोषणाएं
October 18, 2026
जियो हॉटस्टार पर होगा छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का लाइव टेलीकास्ट, पूरी दुनिया देखेगी प्रदेश के खिलाड़ियों का हुनर
October 18, 2026
सोशल मीडिया पर हिन्दू देवी-देवताओं व ऋषियों पर आपत्तिजनक पोस्ट, आरोपी गिरफ्तार
October 18, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Notice to Google: धोखाधड़ी को रोकने आईजी दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग ने गूगल को दिया नोटिस

By Om Prakash Verma Published May 15, 2024
Share
Notice to Google: धोखाधड़ी को रोकने आईजी दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग ने गूगल को दिया नोटिस
Notice to Google: धोखाधड़ी को रोकने आईजी दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग ने गूगल को दिया नोटिस
SHARE

-सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 79 की पालना कर फर्जी कस्टमर केयर नंबरों पर कार्यवाही करने के संबंध में लिखा पत्र
-आम जनता को सायबर प्रहरी ग्रुप से जुडऩे और जागरूक रहकर सायबर ठगी से बचने की अपील की।

भिलाई। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग राम गोपाल गर्ग के द्वारा गूगल के नोडल अधिकारी को पत्र लिखा गया है। जिसमे गूगल सर्च पेजों पर प्रदर्शित फर्जी कस्टमर केयर नंबरों के कारण हो रही धोखाधड़ी गतिविधियों को रोकने एवम आवश्यक कार्रवाई करने के संबंध में कहा।

श्री गर्ग ने पत्र के माध्यम से कहा कि विभिन्न प्रकार के साइबर अपराध करने वाले सायबर ठग गूगल प्लेटफॉर्म का उपयोग कर प्रमुख बैंकों, बीमा कंपनियों, होटलों, वॉलेट्स, यूपीआई, गैस एजेंसियों, चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य आवश्यक सेवाओं के कस्टमर केयर नंबरों को अपडेट करने के नाम से लोगों को ठगने का कार्य कर रहे हैं। अक्सर गूगल विज्ञापनों का उपयोग धोखेबाजों द्वारा किया जाता है, ताकि गूगल सर्च परिणामों में फर्जी नंबर सबसे ऊपर दिखें। चूंकि उपयोगकर्ता गूगल सर्च परिणामों पर भरोसा करते हैं, वे इन फर्जी नंबरों को असली कस्टमर केयर नंबर मान लेते हैं और परिणामस्वरूप अपनी संवेदनशील और गोपनीय जानकारी प्रदाय कर ठगी करने वालो के जाल में फंसते चले जाते है, उन्होंने गूगल को आई टी एक्ट की विभिन्न धाराओं के माध्यम से कहा कि इस प्रकार की धोखाधड़ी गतिविधियों से समाज पर पडऩे वाले प्रभाव को देखते हुए, गूगल के लिए आवश्यक सभी कदम उठाना महत्वपूर्ण है ताकि नागरिकों को इस तरह की धोखाधड़ी से बचाया जा सके तथा गूगल से भी इस विषय पर गंभीरता पूर्वक कार्यवाही करने हेतु एवं किए गए कार्यवाही के संबंध में जानकार प्रदाय करने को लिखा गया है।

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग के द्वारा आम जनता से भी अपील की है कि बढ़ते सायबर अपराधो के प्रति जागरूक होने हेतु ‘साइबर प्रहरी’ अभियान से अधिक से अधिक लोग जुड़े , जिसमे नित्य नए होने वाले साइबर अपराधों के बारे में बता कर एवं सायबर ठगी के नए पैटर्न को समझाकर इनसे बचने एवं सुरक्षित रहने के महत्पूर्ण प्वाइंट्स प्रतिदिन जारी किए जाते है। सायबर अपराधों पर सतर्कता एवं जागरूकता से ही लगाम लगाई जा सकती है। अत: सायबर प्रहरी अभियान से आप भी जुड़े।

You Might Also Like

किसानों की फसल सुरक्षा के लिए विशेष पहल, कीट-रोगों की पहचान से नियंत्रण तक मिलेगा वैज्ञानिक मार्गदर्शन

बच्ची को बचाने पहुंची महिला की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में किया वार… आरोपी गिरफ्तार

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कबीरधाम के वनांचल ग्रामों में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं… की घोषणाएं

जियो हॉटस्टार पर होगा छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का लाइव टेलीकास्ट, पूरी दुनिया देखेगी प्रदेश के खिलाड़ियों का हुनर

सोशल मीडिया पर हिन्दू देवी-देवताओं व ऋषियों पर आपत्तिजनक पोस्ट, आरोपी गिरफ्तार

Om Prakash Verma May 15, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 211 # 15 May 2024
Next Article 15 फीट की ऊंचाई से गिरा मजदूर, सेल्फी लेने और वीडियो बनाने के चक्कर में युवक ने गंवाई जान 15 फीट की ऊंचाई से गिरा मजदूर, सेल्फी लेने और वीडियो बनाने के चक्कर में युवक ने गंवाई जान

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?