ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मास्क नहीं पहनने पर लगेगा 2000 रुपये का जुर्माना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

मास्क नहीं पहनने पर लगेगा 2000 रुपये का जुर्माना

By @dmin
Published: November 19, 2020
Share
मास्क न पहनने वालों को अनोखी सजा, अस्पताल में करना होगा काम
मास्क न पहनने वालों को अनोखी सजा, अस्पताल में करना होगा काम
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस महामारी भयानक रूप ले चुकी है। संक्रमण से होने वाली मौत के मामले में 24 घंटे में नया रिकॉर्ड बना है। बुधवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 131 लोगों की मौत हुई। वहीं गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने सरकार द्वारा उठाए गए सख्त कदमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब राजधानी में मास्क न पहनने वालों से दो हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। अभी तक जुर्माना राशि 500 रुपये थी। उन्होंने बताया कि उपराज्यपाल के साथ मिलकर यह फैसला लिया गया है।

A fine of Rs 2000 will be imposed on anyone who is found not wearing a mask at a public place: Delhi CM Arvind Kejriwal #COVID19 pic.twitter.com/ysp15VsQVK

— ANI (@ANI) November 19, 2020

मास्क न पहनने पर लगेगा 2 हजार का जुर्माना
दिल्ली में अब सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने वालों को दो हजार रुपये का जुर्माना देना पड़ेगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को की। उन्होंने कहा कि पहले 500 रुपये का जुर्माना लगता था, लेकिन कई लोग अब भी मास्क नहीं पहन रहे हैं। इसी कारण हम जुर्माने की राशि को बढ़ाकर दो हजार रुपये कर रहे हैं।

छठ को लेकर की ये अपील
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि हम चाहते हैं कि लोग धूमधाम से छठ का त्योहार मनाएं लेकिन सार्वजनिक जगहों पर न मनाएं। उन्होंने कहा कि कई राज्य सरकारों ने इस पर प्रतिबंध लगाया है। हम भी चाहते हैं कि कोरोना न फैले इसलिए आप लोगों से अनुरोध है कि घर पर ही छठ का त्योहार मनाएं।

निजी अस्पतालों के 80 प्रतिशत बेड कोरोना के लिए होंगे आरक्षित
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के सभी निजी अस्पतालों के 80 प्रतिशत बेड कोरोना के लिए आरक्षित किए जा रहे हैं। सभी तरह की नॉन-क्रिटिकल प्लान्ड सर्जरी को टालने के लिए कहा गया है। दिल्ली सरकार 663 जबकि केंद्र सरकार 750 आईसीयू बेड की व्यवस्था कर रही है। कुल मिलाकर 1400 से अधिक आईसीयू बेड हो जाएंगे।

देश में बढ़ रही वायरस से संक्रमितों से ज्यादा ठीक होने वाले मरीजों की संख्या…. लगातार 11 वें दिन 90 हजार से कम मिले मरीज
Breaking News : शालीमार एक्सप्रेस हादसे का शिकार, रायपुर के उरकुरा के पास AC कोच पर गिरा खंबा… यात्री का हाथ कटा, कई घायल
बिहार में बड़ा हादसा: दानापुर में 18 लोगों से भरी पिकअप गंगा में गिरी, 9 लोगों के शव बरामद… बाकी की तलाश में जुटे राहत दल
दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे 318 ऑक्सीजन कंसनट्रेटर, कोरोना से जंग में साथ आया अमेरिका
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विधानसभा आवासीय परिसर में पौधरोपण, सीएम साय ने लगाया बेल का पौधा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वनमंत्री ने राजनांदगांव जिले में कराए जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यो की समीक्षा की
Next Article बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए L&T को मिला 7000 करोड़ रुपये से अधिक का मेगा कॉन्ट्रैक्ट बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए L&T को मिला 7000 करोड़ रुपये से अधिक का मेगा कॉन्ट्रैक्ट

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?