ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CSK नहीं अंपायर की गलती थी बड़ी वजह, प्लेऑफ में न पहुंच पाने पर पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने क्या कुछ कहा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedSports

CSK नहीं अंपायर की गलती थी बड़ी वजह, प्लेऑफ में न पहुंच पाने पर पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने क्या कुछ कहा

By @dmin
Published: November 2, 2020
Share
CSK नहीं अंपायर की गलती थी बड़ी वजह, प्लेऑफ में न पहुंच पाने पर पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने क्या कुछ कहा
CSK नहीं अंपायर की गलती थी बड़ी वजह, प्लेऑफ में न पहुंच पाने पर पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने क्या कुछ कहा
SHARE

स्पोट्र्स डेस्क (एजेंसी)। किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच में रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स से हार के कारण प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने के बाद कहा कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 20 सितंबर को शॉर्ट रन का फैसला उनकी टीम को भारी पड़ा। इंडियन प्रीमियर लीग में शुरुआती मैचों के बाद शानदार वापसी करने वाली पंजाब की टीम रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने करो या मरो वाले मैच में हार गई। राहुल ने चेन्नई के खिलाफ नौ विकेट से मैच गंवाने के बाद अवॉर्ड सेरेमनी में कहा कि यह (टूर्नामेंट अभियान) निराशाजनक रहा। यह निराशाजनक है कि कई मैचों में अच्छी स्थिति में होने के बाद भी हम नतीजों को अपने पक्ष में नहीं कर पाए। इसके जिम्मेदार हम खुद जिम्मेदार हैं।
उन्होंने कहा कि वह शॉर्ट रन (20 सितंबर को दिल्ली के खिलाफ) हमें महंगा पड़ा। उस मैच के सुपर ओवर में जाने से पहले टीवी फुटेज से पता चला कि स्क्वेयर लेग अंपायर नितिन मेनन ने 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर क्रिस जोर्डन को शॉर्ट रन के लिए टोका था। टीवी रिप्ले से हालांकि जाहिर था कि जोर्डन का बल्ला क्रीज के भीतर था जब उन्होंने पहला रन पूरा किया। मेनन के मुताबिक जोर्डन क्रीज तक नहीं पहुंचे हैं जिससे पंजाब के स्कोर में एक ही रन जोड़ा गया। तकनीकी साक्ष्य होने के बावजूद फैसला नहीं बदला गया। आखिरी ओवर में पंजाब को 13 रन चाहिए थे और पंजाब की टीम एक रन पीछे रह गई। मैच सुपर ओवर में चला गया जिसमें दिल्ली ने जीत दर्ज की।
चेन्नई के खिलाफ हार का सामना करने पर उन्होंने कहा कि हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की। यह दबाव वाला मैच था, हमें उम्मीद थी कि हम 180-190 रन का स्कोर करेंगे। हम दबाव को झेलने में विफल रहे। राहुल ने टूर्नामेंट के 14 मैचों में 670 रन बनाए। उन्होंने कहा कि टीम के प्रदर्शन में निरंतरता नहीं रही। उन्होंने कहा कि टीम ने अच्छा क्रिकेट खेला लेकिन हमारे प्रदर्शन में निरंतरता नहीं थी। शुरुआती मैचों में टीम की गेंदबाजी और बल्लेबाजी एक साथ नहीं चली, लेकिन बाद के मैचों में हमने जैसी वापसी की उस पर हमें फख्र है।

केंद्र सरकार ने बनाई सीएफटी सेल, नकली करेंसी को लेकर अपनाया सख्त रुख
Bhilai Breaking : सुपेला अंडरब्रिज के पास मिला बुजुर्ग महिला का शव, ट्रेन हादसे में गई जान… रविवार शाम से थी लापता
ट्यूशन के बहाने छात्रा से छेड़छाड़, परिजनों की शिकायत पर आरोपी शिक्षक गिरफ्तार… बहाने से बुलाया था पढ़ने
अपर मुख्य सचिव गृह की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय अंतर्विभागीय समिति की बैठक सम्पन्न
मोबाइल दुकान में लाखों की चोरी, चोर के साथ खरीदार भी पकड़ाया… शटर तोड़कर घुसा था दुकान में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बॉर्डर पर नेपाल पुलिस ने भारतीय युवक को गोली मारी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती पिघलेगी भारत-नेपाल के रिश्तों पर जमी बर्फ? आर्मी चीफ नरवणे की नेपाली पीएम ओली संग बैठक अहम
Next Article Modi cabinet approves Kushinagar International Airport in Uttar Pradesh: so many crores for the development of livestock यूपी में राज्यसभा के सभी 10 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए, सपा से रामगोपाल यादव उच्च सदन पहुंचे

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?