ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सैलरी लेने वाले शहीद नहीं, नक्सली हमले को लेकर आपत्तिजनक कॉमेंट पर लेखिका गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

सैलरी लेने वाले शहीद नहीं, नक्सली हमले को लेकर आपत्तिजनक कॉमेंट पर लेखिका गिरफ्तार

By @dmin
Published: April 7, 2021
Share
सैलरी लेने वाले शहीद नहीं, नक्सली हमले को लेकर आपत्तिजनक कॉमेंट पर लेखिका गिरफ्तार
सैलरी लेने वाले शहीद नहीं, नक्सली हमले को लेकर आपत्तिजनक कॉमेंट पर लेखिका गिरफ्तार
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की वजह से राजद्रोह के आरोप में 48 वर्षीय एक लेखिका को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है। असमी लेखिका शिखा सरमा ने छत्तीसगढ़ के नक्सली हमले में शहीद हुए 22 जवानों को लेकर एक फेसबुक पोस्ट लिखी थी और शहीद के दर्जे को लेकर सवाल खड़े किए थे, जिसके आधार पर उनके खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया और मंगलवार को गुवाहाटी में उनकी गिरफ्तारी हुई।

इंडियान एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, गुवाहाटी के पुलिस कमिश्नर मुन्ना प्रसाद गुप्ता के अनुसार, शिखा सरमा गुवाहाटी बेस्ड राइटर हैं और उन्हें आईपीसी की धारा 124 एक (राजद्रोह) समेत अन्य धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। उन्हें आज यानी बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वालीं सरमा ने सोमवार को छत्तीसगढ़ हमले को लेकर एक फेसबुक पोस्ट लिखा था।
उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा- ‘अपनी ड्यूटी के दौरान काम करते हुए मरने वाले वेतनभोगी पेशेवरों को शहीद का दर्जा नहीं दिया जा सकता। इस तर्क से तो बिजली विभाग में काम करने वाले कर्मचारी की अगर बिजली के झटकों की वजह से मौत हो जाती है तो उसे भी शहीद का दर्जा मिलना चाहिए। लोगों की भावनाओं के साथ मत खेलो। शिखा सरमा के इस पोस्ट की तीखी आलोचना हुई।
इस पोस्ट के बाद गुवाहाटी हाईकोर्ट के दो वकीलों उमी देका बरुहा और कंगकना गोस्वामी ने दिसपुर पुलिस स्टेशन में लेखिका शिखा सरमा के खिलाफ मामला दर्ज कराया। वकीलों ने अपनी एफआईआर में कहा- ‘यह हमारे सैनिकों के सम्मान का पूरी तरह से अपमान है और इस तरह की भद्दी टिप्पणी न केवल हमारे जवानों के अद्वितीय बलिदान को कम करती है, बल्कि राष्ट्र की सेवा की भावना और पवित्रता पर मौखिक हमला भी है। शिकायतकर्ताओं ने अधिकारियों से सरमा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध किया।
दिसपुर पुलिस स्टेशन के ओसी प्रफुल्ल कुमार दास ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और एफआईआर के आधार पर एक गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने बताया कि सरमा ने बताया कि वह एक लेखिका हैं। शिखा के फेसबुक प्रोफाइल के मुताबिक, वह डिब्रुगढ़ के ऑल इंडिया रेडियो में एक आर्टिस्ट हैं।

छत्तीसगढ़ में कोरोना: बीते 24 घंटे में सामने आए 2 हजार 437 नए मामले…. 6 हजार के करीब हुए स्वस्थ्य
मुख्यमंत्री ने रायपुर नगर निगम क्षेत्र में किया ‘रोको अउ टोको’ अभियान का शुभारंभ… कोरोना संक्रमण से बचाव के उपायों की जानकारी देने 600 वालेंटियर जाएंगे घर-घर
बड़ा हादसा, नदी में यात्री बस गिरने से 12 की मौत, 11 को बचाया गया
Bhilai Breaking : खुल गया अटल उद्यान, पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा लगाने पर हुए विवाद के बाद प्रशासन ने किया था सील
CM बघेल 4 अगस्त को भिलाई दौरे पर, दुर्ग संभाग के युवाओं से करेंगे  भेंट मुलाकात… जयंती स्टेडियम के पास होगा कार्यक्रम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कब थमेगी कोविड-19 की रफ्तार? देश में कोरोना के मामले डेढ़ लाख पार, 24 घंटे में 6387 नए केस, 170 मौतें, जानें अन्य राज्यों का हाल कोरोना की दूसरी लहर में सारे रिकॉर्ड ध्वस्त, देश में पहली बार एक दिन में आए 1.15 लाख से ज्यादा नए केस, 630 मरीजों की मौत
Next Article Corona infection at the lowest level in 58 days, the number of deaths increased again छत्तीसगढ़ में कोरोना ब्लास्ट: पिछले 24 घंटे में मिले 9 हजार से अधिक मरीज, 50 से ज्यादा की हुई मौत
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?