ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में नोनी सशक्तिकरण योजना का मिल रहा लाभ, गरीब घर की बेटी कर रही है मेडिकल की पढ़ाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

छत्तीसगढ़ में नोनी सशक्तिकरण योजना का मिल रहा लाभ, गरीब घर की बेटी कर रही है मेडिकल की पढ़ाई

By Mohan Rao
Published: December 13, 2022
Share
मेडिकल की छात्रा सुप्रिया
SHARE

जशपुर। प्रदेश में छत्तीसगढ़ सरकार की मत्वकांक्षी व छत्तीसगढ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के द्वारा संचालित नोनी सशक्तिकरण योजना का बेहतर संचालन किया जा रहा है। इस योजना को लोगों को लाभ मिल रहा है या नहीं इसके लिए लगातार फीडबैक भी लिया जा रहा है। इसी कड़ी में जशपुर विकासखण्ड के लोदाम कोनबीरा निवासी छात्रा सुप्रिया निकुंज से बात कर योजनाओं की जानकारी ली गई। छत्तीसगढ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के द्वारा संचालित मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना का लाभ लेने वाली सुप्रिया ने बताया कि उसे 20 हजार रुपए का प्रोत्साहन मिला है। सुप्रिया ने यह भी बताया कि योजना के कारण आज वह मेडिकल की पढ़ाई कर रही है।

बता दें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ नोनी सशक्ति करण योजना का शुभारंभ 73वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर किया गया था। सरकार ने इस योजना के संचालन की जिम्मेदारी छत्तीसगढ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल दी है। योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ के मजदूर परिवारों की बेटी को शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार एवं विवाह में सहायता प्रदान करने हेतु इस योजना के माध्यम से 20000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है। सरकार की इस योजना का छत्तीसगढ़ की बेटियों को लाभ मिल रहा है। छत्तीसगढ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा इस योजना को प्रदेश के अंतिम छोर तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। योजना का लाभ देने से लेकर इस योजना फीडबैक भी विभाग द्वारा लिया जा रहा है।

सुप्रिया ने बताई योजना की खास बातें
जशपुर की सुप्रिया ने कलेक्टर को बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर हैं। उनकी माता मनरेगा के तहत् काम करती है और श्रम विभाग में उनकी माता रेवती देवी का पंजीयन भी किया गया है। दो बहनों में बड़ी है। प्रारंभिक शिक्षा सुप्रिया ने जवाहर नवोदय विद्यालय से पढ़ाई की है और 12वीं की परीक्षा वर्ष 2020 में पास होने के पश्चात् कठिन मेहनत और संषर्घ से मेडिकल की तैयारी की और प्रथम प्रयास से ही नीट की परीक्षा उर्तीण करके मेडिकल में प्रवेश लिया। सुप्रिया वर्तमान में बिलासपुर सिम्स मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही हैं। छात्रावृति का भी लाभ मिल रहा है। जिसके तहत् वे मेडिकल की पढ़ाई कर पा रही है। सुप्रिया ने नोनी सशक्ति योजना के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है।

रिसाली की सुंदरता में चार चांद लगाने सांसद सरोज ने किया गार्डन निर्माण का भूमिपूजन
मैनपाट के सुप्रसिद्ध तिब्बती कालीन उद्योग अब होंगे पुनर्जीवित : मंत्री गुरु रूद्रकुमार
पाकिस्तान पर भारत का ड्रोन अटैक, पाकिस्तान के तीन एयर डिफेंस सिस्टम ध्वस्त, 9 जगहों पर हुआ अटैक
सी.एम.ए. की परीक्षा में भिलाई की अंजली देशमुख ने हासिल की ऑल इंडिया रैंकिंग में 23वां स्थान, डॉ. संतोष राय इंस्टीट्यूट का नाम रौशन किया
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने भारत की मिलेट्स क्वीन लहरी बाई बैगा को किया सम्मानित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अनचाहे बालों को हटाने वाली वैक्स को घर पर बनाना है आसान, जानिए पांच तरीके
Next Article Bhilai Steel PLant में बड़ा हादसा : कन्वेयर बेल्ट के रोलर की चपेट में आने से ठेका कर्मी की मौत… जानिए हादसे की वजह

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?