ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कितनी भी गर्मी हो, फ्रिज में नहीं रखने चाहिए ये फल और सब्जियां
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Health

कितनी भी गर्मी हो, फ्रिज में नहीं रखने चाहिए ये फल और सब्जियां

By @dmin
Published: June 23, 2020
Share
SHARE

किसी भी फल और सब्जी को जब भी लंबे समय तक स्टोर करने की बात आती है तो हम पूरी तरह अपने फ्रिज पर निर्भर होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ फल और सब्जियां फ्रिज में रखने पर ज्यादा दिन सही रहने की जगह जल्दी खराब हो जाते हैं? आइए, आज इन्ही फल और सब्जियों के बारे में जानते हैं…

Contents
  • कच्ची प्याज फ्रिज में नहीं रखते हैं
  • कच्चा आलू फ्रिज में नहीं रखते
  • खरबूजा फ्रिज में नहीं रखते हैं
  • लहसुन फ्रिज में स्टोर नहीं करते हैं
  • केले को फ्रिज में नहीं रखते
  • सेब को फ्रिज में रखने से बचें

कच्ची प्याज फ्रिज में नहीं रखते हैं

प्याज को स्टोर करना है तो इसके लिए रूम टेंप्रेचर बेस्ट होता है। बस इस पर सूरज की रोशनी सीधे नहीं पडऩी चाहिए। फ्रिज में स्टोर करने पर प्याज की लाइफ बढऩे की जगह कम हो जाती है। क्योंकि प्याज में खुद बहुत मॉइश्चर होता है और फ्रिज की ठंडक में यह जल्दी गल जाती है।
अगर आपको छिली हुई और कच्ची प्याज स्टोर करनी है तो इसके लिए किसी एयर टाइट कंटेनर में प्याज को रखें और वेजिटेबल बॉक्स के अंदर इसे फ्रिज में रखें।

कच्चा आलू फ्रिज में नहीं रखते

आलू सब्जियों का राजा है और फिर इसे लंबे समय तक ठंडे और छायादार स्थान पर आराम से स्टोर भी किया जा सकता है। क्योंकि यह स्टार्च से भरपूर होता है इसलिए छायादार और मद्धम प्राकृतिक रौशनी में रखा हुआ आलू लंबे समय तक सही रहता है।
लेकिन आप कच्चे आलू को फ्रिज में स्टोर करेंगे तो इनके अंदर का स्टार्च फ्रिज के बहुत अधिक ठंडे तापमान में रासायनिक रूप से टूटने लगता है। इससे इस स्टार्च का स्वाद बदल जाता है और फिर आलू खाने में अच्छे नहीं लगते हैं।

खरबूजा फ्रिज में नहीं रखते हैं

खरबूजे को फ्रिज में रखने पर सबसे पहली दिक्कत तो यह होती है कि इसके साथ में और जितनी भी चीजें फ्रिज में रखी होंगी, उन सभी में खरबूजे की स्मेल बस जाती है। साथ ही इसके ऐंटिऑक्सीडेंट्स का असर कम हो जाता है। ऐसे में इसे खाने का पूरा लाभ शरीर को नहीं मिलता है।
दूसरी बात यह कि फ्रिज में अधिक दिन तक रखने के बाद खरबूजे का नैचरल टेस्ट गायब हो जाता है। उसमें नैचरल और फ्रेश आरोमा नहीं रह जाता है। इसलिए खरबूजे को रूम सामान्य तापमान पर कुछ देर के लिए पानी में भिगोकर रखना चाहिए।

लहसुन फ्रिज में स्टोर नहीं करते हैं

कच्चा लहसुन अगर आपको लंबे समय के लिए स्टोर करना है तो इसे कभी भी फ्रिज में स्टोर नहीं करते हैं। बल्कि ऐसी जगह पर स्टोरी करते हैं जहां बिल्कुल नमी ना हो और हल्की-हल्की प्राकृतिक रोशनी भी आ रही हो।
फ्रिज में लहसुन रखने से इसका टेस्ट खराब हो जाता है। साथ ही इसकी अपनी स्मेल फ्रिज में रखी बाकी चीजों में भी आने लगती है। यानी अगर आप फ्रिज में लहसुन के साथ रखा गया दूध पिएंगे तो आपको दूध में से भी लहसुन की ही खुशबू आएगी।

केले को फ्रिज में नहीं रखते

केले को भी कभी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। क्योंकि केले का ऊपरी छिलका काफी नरम और नमी से भरपूर होता है। यह केले को सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त है। यदि आप केले को फ्रिज में रखेंगे तो इसका छिलका गल जाएगा।
छिलका गलने से केले की लाइफ बढऩे की जगह घट जाती है। साथ ही फ्रिज में रखे गए केले का टेस्ट बदल जाता है और यह खाने में फ्रेश केले की तरह स्वादिष्ट नहीं लगता है।

सेब को फ्रिज में रखने से बचें

आपको जानकर हैरानी होगी कि सेब को अगर कमरे के सामान्य तापमान पर और सही तरीके से रखा जाए तो इन्हें करीब दो सप्ताह तक स्टोर किया जा सकता है।
फ्रिज में रखने से सेब का स्वाद और इसकी क्रिस्पीनेस कम होती है। अगर आप सेब का नैचरल टेस्ट इंजाय करना चाहते हैं तो इन्हें क्लीन करके अपनी डायनिंग टेबल पर फ्रूट बकेट में रखें ना कि फ्रिज में।

नाखून चबाने की आदत से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स
चेहरे पर फाउंडेशन सही तरीके से कैसे लगाएं?
गुलाब के डंठल से स्वास्थ्य को मिल सकते हैं ये 5 प्रमुख लाभ
मधुमेह के मरीजों का जीवनसाथी से झगड़ना होता है नुकसानदेह
लैवेंडर तेल के ये फायदे जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नाखून चबाता है आपका बच्चा तो इन आसान तरीकों से छुड़ाएं
Next Article Topper list released: Three students of class 10th in top 10 from Durg district and only one made it to class 12th, two students of Shankutla in this list जारी हुई टॉपर लिस्ट: दुर्ग जिले से टॉप 10 में 10 वीं के तीन छात्र तो 12 वीं में केवल एक ने बनाई जगह, शंकुतला के दो विद्यार्थी इस लिस्ट में

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?