ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ना फोर जी, ना इंटरनेट, सामान्य मोबाइल कॉल से जारी बच्चों को पढ़ाना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

ना फोर जी, ना इंटरनेट, सामान्य मोबाइल कॉल से जारी बच्चों को पढ़ाना

By @dmin
Published: September 18, 2020
Share
ना फोर जी, ना इंटरनेट, सामान्य मोबाइल कॉल से जारी बच्चों को पढ़ाना
ना फोर जी, ना इंटरनेट, सामान्य मोबाइल कॉल से जारी बच्चों को पढ़ाना
SHARE

सिस्टम देख अचंभित हुये प्रमुख सचिव, नवाचार के लिये दी बधाई

रायपुर। ना इंटरनेट, ना फोर जी, ना वीडियो व्हाट्सएप्प…। कोरबा जिले में हरदीबाजार संकुल के रैकी की शासकीय माध्यमिक शाला में शिक्षिका केवल सामान्य फोन कॉल से ही कई किलोमीटर दूर बैठकर भी रोज विद्यार्थियों को पढ़ा रही हैं। शासकीय मिडिल स्कूल रैकी की शिक्षिका श्रीमती इंदू डहरिया आज जब बच्चों को अपने मोबाइल कॉल से सूर्य, ग्रह, आकाशगंगा का पाठ समझा रही थी, तभी स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला जिला कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल के साथ रैकी पहुंच गये। उन्होने पहले तो बिना कुछ कहे चुपचाप बैठकर सिस्टम समझा पर, जब जिज्ञासा शांत नही हुई तो, समन्वयक श्री सेवनलाल राठौर को बुलाकर जानकारी ली।
डॉ. शुक्ला ने पूछा कि ना तो वीडियो कॉल है, ना यहां कोई प्रोजेक्टर लगा है, पर फिर भी इतने बेहतरीन तरीके से यहां पढ़ाई कैसे हो रही है..? प्रमुख सचिव को संकुल समन्वयक श्री सेवनलाल ने बताया कि सामान्य मोबाइल वॉइस कॉल से शिक्षिका श्रीमती इंदू डहरिया उरगा में बैठकर यहां मिडिल स्कूल रैकी में बैठे बच्चों को पढ़ा रहीं हैं। इस सिस्टम के बारे में प्रमुख सचिव को बताया गया कि डीईओ श्री सतीश पाण्डेय के प्रयास से स्कूल को एक ऐसा स्पीकर सिस्टम मिला है जिस पर मोबाइल को एक कनेक्टर से जोड़कर होने वाली बातचीत को तेज आवाज में कई लोग सुन सकते हैं और आपस में बात भी कर सकते हैं। डीईओ श्री सतीश पाण्डेय ने बताया कि इस स्पीकर सिस्टम को किसी भी स्कूल कर्मी या छात्र के परिजन के मोबाइल से जोड़कर रखा जाता है। शिक्षिका द्वारा तय समय पर स्कूल परिसर में विद्यार्थियों को बुलाकर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुये मास्क लगाकर व सोशल डिस्टेेंसिंग से बैठाया जाता है। शिक्षिका दिये गये नम्बर पर सामान्य वॉइस कॉल करती है और कॉल कनेक्ट होने पर स्पीकर से उनकी तेज आवाज निकलती है। सभी बच्चे शिक्षिका द्वारा इस प्रकार पढ़ाये जा रहे पाठ को सुनते हैं तथा अपनी जिज्ञासा शांत करने के लिये प्रश्न भी पूछ लेते हैं। यह पढ़ाई सामान्य मोबाइल वॉइस कॉल से होती है, इसीलिये स्मार्ट फोन या वीडियो कॉल की जरूरत नहीं होती और शिक्षिका-छात्रों का संवाद आपस में सामान्य कॉल की तरह होता है। इस पूरे सिस्टम को देखकर प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला अचंभित रह गये। उन्होंने इस नवाचार के लिये डीईओ सतीश पाण्डेय सहित पूरे शिक्षा विभाग की प्रशंसा की।

हादसे के बाद प्रशासन की खुली नींद : कलेक्टर ने बंद कराया कुम्हारी फ्लाईओवर का रास्ता… NH के अफसरों को दिए यह निर्देश
शैतानी या लापरवाही: फिर बहा 90 हजार क्यूबिक मीटर पानी, एफआईआर दर्ज, दो लोगों को नोटिस जारी
सियासत : छत्तीसगढ़ और राजस्थान की इन योजनाओं के बूते सत्ता में वापस आने पूरा दम लगाएगी कांग्रेस
नागरिकों के मन में सम्मान और अपराधियों के मन में भय, पुलिस इसी सूत्र वाक्य पर करती रहे काम
कांग्रेस के 28 विधायक रायपुर पहुंचे, दीपेंद्र हुड्डा बोले- अपने विधायकों का ध्यान रखे भाजपा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वर्क फ्रॉम होम में आंखों को लग सकता है रोग, बचे रहने के लिए करें ये उपाय
Next Article पीएम मोदी ने बिहार को दी 516 करोड़ की सौगात, कोसी महासेतु का किया उद्घाटन पीएम मोदी ने बिहार को दी 516 करोड़ की सौगात, कोसी महासेतु का किया उद्घाटन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?