ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नक्सल प्रभावित गांव धर्मापेंटा की चुनावी सभा में जुटे सैंकड़ो ग्रामीण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

नक्सल प्रभावित गांव धर्मापेंटा की चुनावी सभा में जुटे सैंकड़ो ग्रामीण

By @dmin
Published: February 2, 2020
Share
SHARE

रायपुर। नक्सल प्रभावित बस्तर के अंदरूनी इलाकों से लोकतंत्र की खूबसूरत तस्वीरें नक्सली इरादों पर भारी पड़ने लगी हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान में नक्सलियों को बैकफुट पर ला दिया है। इसी का नतीजा है कि पंचायत चुनाव के दौरान सुकमा जिले के कोंटा के धर्मापेंटा गांव में चुनावी सभा के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थित देखने को मिली । ग्रामीणों के अनुसार इस क्षेत्र में पिछले 30 साल से कोई सभा नहीं हुई थी। नक्सल प्रभावित इलाकों के नागरिकों का विश्वास लोकतंत्र और पुलिस के प्रति बढ़ा है। वहीं उनके मन से नक्सलियों का भय खत्म हो रहा है। धर्मापेंटा एक ऐसा इलाका है जहॉं नक्सलियों द्वारा लगातार भय दिखाकर ग्रामीणों को चुनावी सभाओं और मतदान से दूर रखा जाता था। लेकिन पुलिस फोर्स की मौजूदगी से पिछले वर्षों की तुलना में यहॉं के माहौल में बड़ा परिवर्तन आया है। किसी चुनावी सभा में 300 से ज्यादा ग्रामीणों की उपस्थिति लोकतंत्र के लिये शुभ संकेत है साथ ही नक्सलियों के पॉंव उखड़ने की ओर इशारा भी करती है।
वहीं दूसरी तस्वीर दक्षिण बस्तर जिले की है जहॉं पर बुलेट ने बैलेट के आगे आत्मसमर्पण कर दिया। अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्र सुरनार में ईनामी माओवादी डीएकेएमएस अध्यक्ष सहित 12 माओवादियों ने अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण के बाद इन्होंने मुख्यधारा में शामिल होकर मतदान भी किया। इस बार पंचायत चुनाव में नक्सल प्रभावित इलाकों में पिछली बार की तुलना में दोगुणा से ज्यादा मतदान हुआ है।
डीजीपी डी.एम. अवस्थी ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर हमारे जवानों द्वारा लगातार नक्सलियों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा सुदूर ग्रामीण अंचल मे रहने वाले ग्रामीणों का दिल जीतने की कोशिश की जा रही है। यही वजह है कि बस्तर में लोकतंत्र के प्रति विश्वास बढ़ रहा है और नक्सली दहशत खत्म हो रही है।

विधि शुन्य घोषित हो चुके संचालक मंडल पर रेल्वे की मेहरबानी
सद्गुरू कबीर दास जी ने सामाजिक समरसता का दिया महान संदेश – मुख्यमंत्री श्री बघेल
यातायात जागरूक करने हेतु ‘‘मैन आफ द सीरिज’’ के रूप में हेलमेट दिया
कोरोना: हम सभी रहे सचेत और एक दूसरे का रखें खयाल, प्रियंका गांधी की समझाइश
England striker Vardy signs new four-year Leicester deal
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एक ही जीवन में दो स्तरों पर जीने को विवश हैं नारियां
Next Article समूह की महिलाओं के लिए खुले आय के नये रास्ते, बना रहीं गोबर के गमले

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?