ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बिहार चुनाव 2020: नीतीश सरकार का फैसला, जीतन राम मांझी को मिली जेड प्लस सुरक्षा
Share
Notification Show More
Latest News
shreekanchanpath 20 # 01 Nov 2026
November 1, 2026
शिक्षक भर्ती परीक्षा : 1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह
October 31, 2026
रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना
October 31, 2026
छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
October 31, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

बिहार चुनाव 2020: नीतीश सरकार का फैसला, जीतन राम मांझी को मिली जेड प्लस सुरक्षा

By @dmin Published September 27, 2020
Share
बिहार चुनाव 2020: नीतीश सरकार का फैसला, जीतन राम मांझी को मिली जेड प्लस सुरक्षा
बिहार चुनाव 2020: नीतीश सरकार का फैसला, जीतन राम मांझी को मिली जेड प्लस सुरक्षा
SHARE

पटना (एजेंसी)। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के सुरक्षा कवर को बढ़ाकर जेड प्लस कर दिया गया है। राज्य सरकार ने हाल ही में खतरे के आधार पर वीआईपी लोगों को प्रदान की गई सुरक्षा की समीक्षा करने के बाद उनकी सुरक्षा को बढ़ाया है। मांझी गया में इमामगंज का प्रतिनिधित्व करते हैं जो माओवाद प्रभावित जिला है।
राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास अग्रिम सुरक्षा वाली जेड प्लस सुरक्षा है। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के पास जेड प्लस सिक्योरिटी कवर है। वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के पास वाई प्लस सुरक्षा है जबकि उनके बड़े भाई और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव के पास वाई श्रेणी की सुरक्षा है। इसके अलावा लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार के पास वाई प्लस सिक्योरिटी कवर है।
हाल ही में महागठबंधन का हिस्सा रहे मांझी ने लालू का साथ छोड़कर नीतीश कुमार का हाथ थाम लिया है। मांझी 27 मार्च 2019 को जारी किए गए सुरक्षा कवर अधिसूचना में शामिल वीआईपी में अकेले ऐसे नेता हैं जिनकी सुरक्षा को राज्य सरकार ने बढ़ाया है। इससे पहले जुलाई 2015 में केंद्र सरकार ने मांझी को जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की थी लेकिन उसे नवंबर 2017 में हटा लिया गया था।
ताजा सूची के अनुसार, कुल मिलाकर 31 वीआईपी को एक्स श्रेणी से लेकर अग्रिम सुरक्षा वाली जेड-प्लस सुरक्षा कवर दिया गया है। 16 वीआईपी के पास वाई श्रेणी की सुरक्षा है और केवल पूर्व मंत्री अनिल कुमार के पास एक्स श्रेणी की सुरक्षा है। इससे पहले राज्य सरकार ने मांझी को जेड श्रेणी की सुरक्षा दी थी। राज्य में विधानसभा चुनाव की घोषणा से एक दिन पहले राज्य सरकार ने सुरक्षा में हुए बदलाव को लेकर अधिसूचना जारी की थी।अधिसूचना के अनुसार, यह निर्णय 21 सितंबर को सुरक्षा समिति की बैठक के बाद  लिया गया है। समिति समय-समय पर खुफिया सूचनाओं, धमकी या किसी माओवाद प्रभावित क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले वीआईपी व्यक्ति को प्रदान की गई सुरक्षा की समीक्षा करने के लिए बैठक करती है। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को राज्य सरकार ने जेड श्रेणी की सुरक्षा में रखा है। 

You Might Also Like

शिक्षक भर्ती परीक्षा : 1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह

रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना

छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

स्कूल में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, हालत गंभीर… बचाव करने वाली सहेली भी घायल

@dmin September 27, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article डूंगरपुर में प्रदर्शन के दौरान हिंसा, फायरिंग में एक की मौत डूंगरपुर में प्रदर्शन के दौरान हिंसा, फायरिंग में एक की मौत
Next Article ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर एलिसा हीली ने तोड़ा एमएस धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड, निकलीं सबसे आगे ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर एलिसा हीली ने तोड़ा एमएस धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड, निकलीं सबसे आगे

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?