ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नीति आयोग राष्ट्रीय कार्यशाला: उच्च शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता में मेंटरशिप पर विशेषज्ञों ने रखे विचार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

नीति आयोग राष्ट्रीय कार्यशाला: उच्च शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता में मेंटरशिप पर विशेषज्ञों ने रखे विचार

By Mohan Rao
Published: August 30, 2025
Share
नीति आयोग की कार्यशाला
SHARE

रायपुर। राजधानी रायपुर में आयोजित नीति आयोग की राष्ट्रीय परामर्श कार्यशाला के दूसरे और तीसरे तकनीकी सत्र में उच्च शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता में मेंटरशिप की भूमिका पर विस्तृत चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण को अधिक न्यायपूर्ण और समावेशी बनाने के लिए मेंटरशिप मॉडल को समय की आवश्यकता बताया।

द्वितीय तकनीकी सत्र में उच्च शिक्षा को सुलभ और समावेशी बनाने में मेंटरशिप की भूमिका पर विचार-विमर्श किया गया। दोपहर बाद आयोजित दूसरे सत्र की अध्यक्षता बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर प्रो. संजय कुमार और सह-अध्यक्षता आईआईएम लखनऊ की प्रोफेसर पुष्पेंद्र प्रियदर्शी ने की। इस सत्र में उच्च शिक्षा में मेंटरशिप ढाँचे के परिदृश्य का अन्वेषण, सर्वाेत्तम प्रथाओं की पहचान और कमजोर समूहों के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा में एक सुदृढ़ मेंटरशिप ढाँचा तैयार करने हेतु सुझाव प्रस्तुत किया गया।

द्वितीय सत्र में नियामक परिप्रेक्ष्य में मेंटरशिप का विकास और संवर्धन विषय पर डॉ. जीएस चौहान, संयुक्त सचिव, यूजीसी ने व्याख्यान दिया। मेंटरशिप में प्रौद्योगिकी का लाभ पर एआईसीटीई के सलाहकार एवं सदस्य सचिव डॉ. मोरे रामुलु ने अपनी प्रस्तुति दी। इसी प्रकार  मेंटरशिप में सर्वाेत्तम अभ्यास और नवाचार – केरल से प्रमुख सीख विषय पर आयुक्त, केरल सरकार डॉ अरुण एस नायर, उच्च शिक्षा में मेंटरशिप पहल पर संस्थापक एवं सीईओ अशोका फेलो सुश्री अरुंधति गुप्ता, मेंटरशिप में अंतर्राष्ट्रीय सर्वाेत्तम अभ्यास भारत के लिए सीख विषय पर यूनेस्को के शिक्षाविज्ञ श्री जियान शी तेंग ने अपने विचार रखे।

वक्ताओं ने कहा कि उच्च शिक्षा तक पहुंच बनाने में मेंटरशिप अहम भूमिका निभा सकती है। नियामकीय दृष्टिकोण, तकनीकी नवाचार और स्थानीय स्तर पर अपनाए गए श्रेष्ठ प्रयोगों को साझा करते हुए वक्ताओं ने बताया कि मेंटरशिप से छात्रों को व्यक्तिगत मार्गदर्शन, आत्मविश्वास और समान अवसर मिल सकते हैं। केरल और अंतरराष्ट्रीय स्तर के उदाहरण प्रस्तुत करते हुए यह सुझाव दिया गया कि भारत में एक मजबूत मेंटरशिप फ्रेमवर्क तैयार किया जाए, जिससे कमजोर वर्गों के विद्यार्थियों को शिक्षा में आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।

कार्यशाला के तृतीय एवं अंतिम सत्र में कौशल विकास और उद्यमिता के लिए समावेशी मेंटरशिप पर चर्चा किया गया। इस सत्र की अध्यक्षता एनआईईएसबीयूडी के  महानिदेशक डॉ. पूनम सिन्हा एवं सह-अध्यक्षता मिशन निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कौशल विकास मिशन श्री पुलकित खरे ने किया। इस सत्र में व्यावसायिक शिक्षा को सुलभ और समावेशी बनाने में मेंटरशिप की भूमिका पर चर्चा की गई। इसमें व्यावसायिक शिक्षा में मेंटरशिप ढाँचे के परिदृश्य का अन्वेषण, सर्वाेत्तम प्रथाओं की पहचान और कमजोर समूहों के छात्रों के लिए व्यावसायिक शिक्षा में एक मज़बूत मेंटरशिप ढाँचा बनाने हेतु सुझाव प्रस्तुत किया गया।

इस सत्र में कौशल और अवसर के लिए परामर्श राज्य से सीख विषय पर निदेशक, तकनीकी शिक्षा एवं प्रशिक्षण ओडिशा श्री चक्रवर्ती सिंह राठौर ने और राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य पर कौशल पारिस्थितिकी तंत्र में परामर्श विषय पर राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के  कार्यकारी उपाध्यक्ष श्री मेहंदरा पायल ने अपने  विचार रखे। इसी प्रकार उद्यमियों का मार्गदर्शन  एक समावेशी दृष्टिकोण पर भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान के प्रो डॉ. अमित कुमार द्विवेदी, समानता के साथ कौशल तेलंगाना से सीख विषय पर कौशल एवं ज्ञान अकादमी तेलंगाना के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री श्रीकांत सिन्हा एवं व्यावसायिक शिक्षा के लिए परामर्श पहल विषय पर टाटा स्ट्राइव के संचालन प्रमुख श्री शिलादित्य समद्दार  ने अपनी प्रस्तुति दी।

सत्र में विशेषज्ञों ने कौशल शिक्षा और उद्यमिता में मेंटरशिप के महत्व पर अपने अनुभव साझा किए। विशेषज्ञों ने कहा कि कौशल आधारित शिक्षा केवल प्रशिक्षण तक सीमित न रहकर रोजगार और आत्मनिर्भरता से भी जुड़नी चाहिए। इसके लिए मेंटरशिप कार्यक्रम युवाओं को दिशा देने का सबसे प्रभावी माध्यम है। तेलंगाना और ओडिशा राज्यों के उदाहरण प्रस्तुत करते हुए बताया गया कि स्थानीय जरूरतों के आधार पर तैयार किए गए मॉडल से युवाओं को न केवल शिक्षा बल्कि रोजगार के अवसर भी मिले हैं। वक्ताओं ने उद्यमिता में समावेशी दृष्टिकोण पर बल देते हुए कहा कि यदि युवाओं को समय पर सही मार्गदर्शन और सहयोग मिले तो वे नवाचार और आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ सकते हैं।

दोनों सत्रों से यह निष्कर्ष सामने आया कि चाहे उच्च शिक्षा हो या कौशल विकास, प्रत्येक स्तर पर मेंटरशिप छात्रों और युवाओं के लिए आत्मविश्वास, प्रेरणा और अवसरों का मार्ग प्रशस्त करती है। नीति आयोग ने इन विचारों के आधार पर एक राष्ट्रीय मेंटरशिप ढांचा तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ने की बात कही। कार्यशाला के अंत में नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी.के. पॉल ने समापन भाषण दिया और कहा कि शिक्षा और कौशल विकास के सभी स्तरों पर मेंटरशिप ढाँचा बनाना समय की मांग है। इसके बाद नीति आयोग के वरिष्ठ अनुसंधान अधिकारी श्री आर.एन. मुंधे ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यशाला में योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सचिव श्री अंकित आनंद, उच्च शिक्षा विभाग के सचिव श्री एस. भारती दासन, नीति आयोग के संयुक्त सचिव श्री के. एस. रेजिमोन, नीति आयोग के फेलो डॉ. आईवी सुब्बा राव, आईएएस (सेवानिवृत्त), राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो. पंकज अरोड़ा तथा नीति आयोग के उप सचिव अरविंद कुमार, सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

सुशांत सिंह की आत्महत्या से दुखी सातवीं की छात्रा ने की खुदकुशी: सुसाइडल नोट पर लिख सुशांत का चला जाना अच्छा नहीं लगा
स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर आईजी ने ली बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने एवं पेट्रोलिंग बढ़ाने दिए निर्देश
पुलिस ने 170 किलो गांजा बरामद कर 920 ग्राम बताया, बाकी को बेचकर लाखों कमाए
75 लाख की लागत से धमधा नाका में शुरु हुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, जर्जर सड़कों का हुआ डामरीकरण: वोरा
बड़ी दुर्घटना टली: दो स्कूली बसों के बीच जोरदार भिड़ंत के बाद पलटी बस, गनीमत रही सवार नहीं थे बच्चें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चक्रधर समारोह 2025 : शास्त्रीय नृत्य और गायन की मनमोहक प्रस्तुतियों से सजी संध्या
Next Article आबकारी मंत्री देवांगन ने की विभागीय काम-काज की समीक्षा, अफसरों से कहा- मदिरा के अवैध विक्रय और परिवहन पर करें नियंत्रण

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?