ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: निजी क्रिप्टोकरेंसी पर सरकार की नकेल: रिजर्व बैंक बनाएगा डिजिटल करेंसी के नियम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeatured

निजी क्रिप्टोकरेंसी पर सरकार की नकेल: रिजर्व बैंक बनाएगा डिजिटल करेंसी के नियम

By @dmin
Published: February 11, 2021
Share
भारत में बैन होगी क्रिप्टोकरेंसी या कमाई पर लगेगा टैक्स, सरकार के एलान पर सबकी निगाहें
भारत में बैन होगी क्रिप्टोकरेंसी या कमाई पर लगेगा टैक्स, सरकार के एलान पर सबकी निगाहें
SHARE

बिजनस न्यूज (एजेंसी)। दुनिया भर में प्रसिद्ध क्रिप्टोकरेंसी को भारत पूरी तरह से बंद कर रहा है। भारत सरकार निजी क्रिप्टोकरेंसी पर नकेल कसने जा रही है। सरकार इसकी जगह अपनी आधिकारिक डिजिटल करेंसी लाएगी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) इस डिजिटल करेंसी के नियम बनाएगा। 
आरबीआई इस आधिकारिक डिजिटल करेंसी को जल्द से जल्द देश में लाने के लिए काम कर रहा है। इसे क्रिप्टोकरेंसी के तर्ज पर ही लाने की तैयारी है। आरबीआई यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि डिजिटल करेंसी को लाने से क्या फायदे होंगे और यह कितनी उपयोगी होगी।
बड़ी बात यह है कि सरकार पहली बार क्रिप्टोकरेंसी को बंद करने की योजना बना रही है। वहीं केंद्रीय बैंक की बुकलेट में कहा गया कि बिटकॉइन जैसी निजी डिजिटल मुद्राओं ने हाल के वर्षों में लोकप्रियता हासिल की है, लेकिन भारत में नियामकों और सरकारों ने इन मुद्राओं के बारे में संदेह जताया है, इससे उत्पन्न जोखिमों को लेकर काफी सावधानी बरती जा रही है। फिर भी, आरबीआई इसकी संभावना के बारे में पता लगा रहा है।
बता दें कि 2018 में जारी क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े भुगतानों के लिए बैंक चैनलों के उपयोग पर आरबीआई ने प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद मार्च 2020 में सुप्रीम कोर्ट ने भारत में क्रिप्टोकरेंसी के विनियमन पर सवाल खड़ा कर दिया था।

क्या है क्रिप्टोकरेंसी
क्रिप्टोकरेंसी एक ऐसी मुद्रा है, जो कंप्यूटर एल्गोरिथ्म पर बनी होती है। यह एक स्वतंत्र मुद्रा है, जिस पर किसी का अधिकार नहीं होता। यह एक डिजिटल करेंसी होती है, जिसके लिए क्रिप्टोग्राफी का प्रयोग किया जाता है। आमतौर पर इसका प्रयोग किसी सामान की खरीदारी या कोई सर्विस खरीदने के लिए किया जा सकता है। इसे आप न तो देख सकते हैं, न छू सकते हैं, क्योंकि भौतिक रूप में क्रिप्टोकरेंसी का मुद्रण नहीं किया जाता। इसलिए इसे आभासी मुद्रा कहा जाता है। 
यह पिछले कुछ सालों में ऐसी करेंसी काफी प्रचलित हुई है। क्रिप्टोकरेंसी की शुरुआत 2009 में हुई थी, जो बिटकॉइन थी। इसको जापान के सतोषी नाकमोतो नाम के एक इंजीनियर ने बनाया था। शुरू में यह उतनी नहीं चली, लेकिन धीरे-धीरे इसके रेट आसमान छूने लगे, जिसके चलते यह सफल हो गई। देखा जाए तो अब तक लगभग 1000 प्रकार की क्रिप्टोकरेंसी बाजार में मौजूद हैं।

रिसाली निगम के 10 वार्डों में दो दिन नहीं आएगा पानी, जानिए लिस्ट में हैं कौन-कौन से वार्ड
पंजाब व पश्चिम बंगाल में सीमा सुरक्षा बल की ताकत बड़ी…. 50 किमी का क्षेत्र होगा बीएसएफ क अधिकार में…. राज्यों ने कहा हम विरोध करेंगे
राजधानी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर एफआईआर, सिविल लाइन थाने में केस दर्ज… जानिए क्या है मामला
Gustakhi Maaf: ‘आदिपुरुष’ और मनोज मुंतशिर
Gustakhi Maaf: जो दे दे उसका हो भला, जो न दे उसका …
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 120 # 11 february 2021
Next Article When corporation reached Amla, he breathed a sigh of relief डेड नाली को देखने आयुक्त चढ़े 4 फीट ऊंची दीवार….. मॉर्निंग विजिट में रेत का रोड़ा, आयुक्त के निर्देश पर वसूला 2000 जुर्माना….. गंदगी फैलाने वाले डेयरी संचालक को नोटिस

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?