ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: निजामुद्दीन मरकज से निकाले 2361 लोग, हरियाणा से 125 और पंजाब से 9 लोग आये
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

निजामुद्दीन मरकज से निकाले 2361 लोग, हरियाणा से 125 और पंजाब से 9 लोग आये

By @dmin
Published: April 11, 2020
Share
SHARE

चंडीगढ़/नई दिल्ली। दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात की एक धार्मिक सभा में हरियाणा के लगभग 125 लोग शामिल हुए थे और उन सभी को अब क्वारंटीन में रखा गया है। बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार ने उन नौ लोगों की पहचान की है जो इस बैठक में शामिल हुए थे। ये सभी अभी दिल्ली में हैं। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के हवाले से कहा कि गृह सचिव को तबलीगी जमात में भाग लेने वालों का रिकॉर्ड इकट्ठा करने का निर्देश दिया है और यह काम पूरा हो जाने के बाद ही सटीक संख्या सामने आ पाएगी। जमात में भाग लेने वालों में से अधिकांश हरियाणा में क्वारंटीन में हैं। कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए कुछ विदेशी नागरिकों को भी आइसोलेशन में रखा गया था। स्वास्थ्य विभाग सूत्रों के अनुसार ब्राजील, इजरायल, जर्मनी, जापान, रूस, नेपाल, भूटान और कई अन्य देशों के नागरिकों को खाली कराने में हरियाणा पुलिस ने मदद की है। पंजाब से इस बैठक में भाग लेने वालों में लुधियाना के चार, संगरूर के दो और बरनाला, गुरदासपुर और पठानकोट के एक-एक व्यक्ति शामिल थे।
– निजामुद्दीन मरकज से 2361 लोग निकाले
मालूम हो कि दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज को खाली करा लिया गया है और यहां से कुल 2361 लोगों को निकाला है। दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को बताया कि निजामुद्दीन के आलमी मरकज में 36 घंटे का सघन अभियान चलाकर सुबह चार बजे पूरी बिल्डिंग को खाली कराया है। इस इमारत में कुल 2361 लोग बाहर निकाले गए जिनमें से 617 को अस्पतालों में और बाकी को अलग-अलग क्वारंटीन में भर्ती कराया गया है। सिसोदिया ने लॉकडाउन में सभी से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि करीब 36 घंटे के इस अभियान में मेडिकल स्टाफ, प्रशासन, पुलिस और डीटीसी स्टाफ सबने मिलकर तथा अपनी जान जोखिम में डालकर काम किया। इन सबको दिल से सलाम। गौरतलब है कि निजामुद्दीन की तबलीगी मरकज में तबलीगी समाज का कार्यक्रम था जिसमें बड़ी संख्या में लोग जमा हुए थे। बाद में यहां से लोग देश के विभिन्न राज्यों में गए जिससे कोरोना वायरस का संक्रमण बड़े पैमाने पर फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया है।

भारत ने अंडर-19 टूर्नामेंट जीता
महापौर रामशरण यादव के हाथों कम्बल का वितरण
फुटबॉलर पीके बनर्जी की हालत बेहतर
रेडक्रास सोसायटी की बैठक संपन्न
भारत में धीमी हुई कोरोना की रफ्तार… 58 दिन बाद मौत का आंकड़ा दो हजार से नीचे, लगातार चौथे दिन 70,000 से कम केस हुए दर्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ के श्रमिकों और लोगों की सहायता के लिए व्यक्त किया आभार
Next Article तबलीगी जमात के मौलाना साद बोले, डॉक्टरों की बात में आकर मिलना जुलना न कर दें बंद
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?