ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: निगम के प्रत्येक कार्यालय में रखें हैण्ड सेनेटाइजर लिक्वीड-महापौर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

निगम के प्रत्येक कार्यालय में रखें हैण्ड सेनेटाइजर लिक्वीड-महापौर

By @dmin
Published: March 20, 2020
Share
SHARE

कोरोना वायरस के संक्रमण संदेश से निगम हुई सर्तक
महापौर ने ली स्वास्थ्य एवं जलगृह विभाग की विषेष बैठक, दिये आवश्यक निर्देश
दुर्ग.  महापौर धीरज बाकलीवाल ने नोवेल कोरोना वायरस को गंभीरता से लेते हुये उन्होनें शहर की सफाई और पानी सप्लाई को लेकर स्वास्थ्य विभाग और जलगृह विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में महापौर ने कल 17 मार्च को पोलसायपारा तालाब और लुचकी पारा तालाब से तालाबों की सफाई अभियान प्रारंभ करने निर्देश दिये। निगम आयुक्त इंद्रजत बर्मन, सभापति राजेश यादव, जलकार्य प्रभारी संजय कोहले, शिक्षा प्रभारी मनदीप सिंह भाटिया, वित्त प्रभारी दीपक साहू, पार्षदगण, कार्यपालन अभियंता राजेश पाण्डेय, स्वस्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, एवं स्वच्छता निरीक्षकगण, दरोगा व अन्य मौजूद थे। उन्होनें जल्द से जल्द महासफाई अभियान प्रारंभ करने निर्देश दिये। उन्होनें वार्डो में मच्छर उन्मूलन के कार्य प्रारंभ करने कहा।  
बैठक में महापौर श्री धीरज बाकलीवाल ने चीन से फैले पोवेल कोरोना वायरस की जानकारी अधिकारियों को दी। उन्होनें कहा पूरे भारत देश में यह संक्रमण ना फैले इसके लिए देश और राज्य स्तरों पर विभिन्न अभियान चलाया गया हैं। नगर पालिक निगम दुर्ग समय-समय पर सफाई अभियान चलाकर महामारी की रोकथाम करती है। इसकी शुरुआत हमें नगर निगम दुर्ग से करना होगा। इसके लिए नगर निगम दुर्ग के सभी विभाग में पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों के लिए हैण्ड सेनेटाइजर उपलब्ध कराया जाए। उन्होनें बैठक में कहा सफाई जैसे कार्य करने वाले कर्मचारियों के लिए मास्क, हैण्डग्लोब, गमबूट, की पूरी व्यवस्था रखें। साथ ही ब्लीचिंग, और मैलाथियान दवाई का छिड़काव जल्द प्रारंभ करें। उन्होनें कहा शहर के नागरिकों को सजग करने स्टीकर बनाया जाए ताकि घर-घर जाकर कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव की जानकारी दी जा सके।
उन्होनें स्वस्थ्य अधिकारी को निर्देशित कर कहा सभी विभाग और कार्यालयों में हैण्ड सेनेटाइजर लिक्वीड रखें, सभी अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित कर कहें  िकवे उसका उपयोग करें। विभाग कार्यालय में साफ-सफाई बनाकर रखें। उन्होनें कल 17 मार्च से तालाबों की विशेष सफाई अभियान प्रारंभ निर्देशित किये। उन्होनें कहा सफाई अभियान में मैं, स्वयं उपस्थित रहूंगा। मेरे साथ सभापति, एमआईसी प्रभारी, पार्षदगण उपस्थित रहेगें। उन्होनें कहा चूंकि नोवेल कोरोना वायरस एक संक्रमण है इस लिए सभी प्रकार की चीजों में एहतियात बरतना आवश्यक है। अतः शहर के अंदर खुले में मांस मटन विक्रय करने वालों से अपील करें कि वे खुले में मांस मटन का विक्रय ना करें। साथ ही सार्वजनिक उपक्रम संचालित है। शहर में अनेक कोचिंग सेंटर हैं जिन्हें सूचना नोटिस जारी कर 31 मार्च तक बंद अपने संस्थान रखने कहा जाए। उन्होनें कहा गर्मी का समय आ रहा है एैसे में मलेरिया, स्वाईन फ्लू, डेंगू जैसे महामारी का प्रकोप बढ़ता है। इससे निपटने के लिए योजना बनाएॅ। जनजागरुकता के लिए पोस्टर और स्टीकर बनाकर वितरित किया जावे। तालाबों की साफ-सफाई के लिए ब्लीचिंग का स्टाॅक रखें। उन्होनें कहा शहर में स्थित निस्तारी तालाबों को नहर नाली से भरा जाता है एैसे सभी नहर नाली जिससे तालाबों को भरा जाता है उसे विशेष सफाई गैंग लगाकर सफाई कार्य पूरा करायें। दवाई छिड़काव के लिए पर्याप्त सिवर रखें, और प्रतिदिन गीले और नालियों में दवाई का छिड़काव करायें। बैठक में पार्षद सुश्री श्रद्धा सोनी, बिजेन्द्र भारद्वाज, स्वच्छता निरीक्षक जसवीर सिंह भुवाल, दरोगा प्रताप सोनी, राजू सिंग, सहित अन्य उपस्थित थे।  

असामयिक वर्षा से हुए नुकसान के आपदा राहत सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की समीक्षा
आवेदन के 24 घंटे के भीतर मिल गई जिला पंचायत में नियुक्ति… अनुकंपा नियुक्ति के मामले में प्रशासन द्वारा तेजी से किया जा रहा कार्य
कोरोना पीड़ितों के पांच लाख देंगी महिला निशानेबाज अर्पूवी
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी
नगरीय चुनाव में ऐतिहासिक सफलता प्रदेश सरकार के कार्याे पर जनता की मुहररू -भूपेश बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एसबीआई को बेरहम और अक्षम करार दे डाला
Next Article सामान्य सभा भवन निर्माण पर समिति ने की चर्चा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?