ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: निगम और पुलिस की टीम ने किया पॉवर हाउस मार्केट का संयुक्त निरीक्षण… कई अनावश्यक दुकाने खुली मिली जिन्हें बंद कराया गया…. 10 व्यापारियो से वसूला जुर्माना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

निगम और पुलिस की टीम ने किया पॉवर हाउस मार्केट का संयुक्त निरीक्षण… कई अनावश्यक दुकाने खुली मिली जिन्हें बंद कराया गया…. 10 व्यापारियो से वसूला जुर्माना

By @dmin
Published: May 22, 2021
Share
निगम और पुलिस की टीम ने किया पॉवर हाउस मार्केट का संयुक्त निरीक्षण… कई अनावश्यक दुकाने खुली मिली जिन्हें बंद कराया गया…. 10 व्यापारियो से वसूला जुर्माना
निगम और पुलिस की टीम ने किया पॉवर हाउस मार्केट का संयुक्त निरीक्षण… कई अनावश्यक दुकाने खुली मिली जिन्हें बंद कराया गया…. 10 व्यापारियो से वसूला जुर्माना
SHARE

भिलाई। कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए लगाए गए लॉकडाउन में आंशिक छूट मिलने के बाद कुछ व्यापारी नियमों का उल्लंघन करते हुए व्यापार करते हुए नजर आए! कई बार समझाईश दिए जाने के बाद भी अनावश्यक रूप से दुकान खोलने की शिकायत पर आज जोन 03 मदर टैरेसा नगर की जोन आयुक्त प्रीति सिंह, मोबाइल टीम और पुलिस बल के साथ संपूर्ण मार्केट का निरीक्षण किए इस दौरान अनावश्यक से रूप खोले गए दुकानों को बंद कराया गया। इसी के साथ ही मटन मार्केट, फल एवं सब्जी मंडी का भी निरीक्षण किए और जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित किए गए समय तक ही व्यवसाय करने की समझाईश दिए।
निरीक्षण के दौरान सर्कुलर मार्केट में 2 तथा आकाशगंगा के एक कपड़े दुकान वाले से अर्थदण्ड वसूलने की कार्यवाही की गई। एक दिन पूर्व भी शाम के समय सामग्री अनलोडिंग करने वाले से 2000 रुपए जुर्माना लेकर दंडित किया गया था। जिला प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण की चैन तोडऩे लॉकडाउन लगाया गया है, जिसका अच्छा परिणाम भी मिलने लगा है, ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि कोरोना को हराने नियमों का पालन करते हुए शासन, प्रशासन का सहयोग करें। लॉकडाउन में आम नागरिकों को जरूरी सामान की उपलब्धता कराने की दृष्टिकोण से लॉकडाउन में व्यवसास के लिए दिए गए आंशिक छूट का गलत फायदा उठाते हुए नियमों का उल्लंघन करते हुए बेखौफ होकर व्यवसाय करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।
निगम क्षेत्र के पॉवर हाउस मार्केट में अनावश्यक दुकानों के खुलने और भीड़ लगने की शिकायत मिलने पर आज निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर मदर टैरेसा नगर जोन की आयुक्त प्रीति सिंह, मोबाइल टीम और छावनी थाना के पुलिस बल पावर हाउस, लिंक रोड, मटन मार्केट पहुंचे और दुकानों पर लगी भीड़ को नियंत्रित किया गया, निरीक्षण के दौरान जिन दुकानों को नहीं खोलना था वे भी दुकान खोलकर सामान देते हुए पाए जाने पर मौके पर 2 दुकानदारों से अर्थदण्ड वसूल किया गया। इसके पूर्व शुक्रवार की शाम मोबाइल टीम के निरीक्षण के दौरान पॉवर हाउस सब्जी मंडी में शाम के समय सामग्री की अनलोडिंग करने वाले से 2000 रूपए सहित 7 व्यापारियों से 4700 रूपए अर्थदण्ड वसूल किये थे। मोबाइल टीम ने निगम क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया इस दौरान उल्लंघन करने वाले आकाशगंगा के कविता जीन्स हाउस से 2000 रूपए, जवाहर मार्केट के नरेश अग्रवाल से 1000 रूपए, हिन्दूस्तान बूट हाउस से 500 रूपए तथा पॉवर हाउस मार्केट के 7 व्यापारियों से नियमों का उल्लंघन करने पर 4700 रूपए अर्थदण्ड वसूलते हुए नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई। कार्यवाही के दौरान सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे, संजय वर्मा, बालकृष्ण नायडू, दल प्रभारी प्रकाश अग्रवाल के साथ टीम के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

पेट्रोल, डीजल व गैस की कीमतों में बढ़ोत्तरी का विरोध: जिला कांग्रेस ने बैलगाड़ी पर सवार होकर किया विरोध प्रदर्शन
पांच करोड़ कोरोना टेस्ट करने वाला यूपी देश का पहला राज्य, 1500 नए मरीज मिले
टी-20 विश्वकप 2021: बीसीसीआई ने लॉन्च की भारतीय क्रिकेट टीम की नई जर्सी…. जानें पूरी डिटेल
आकाश प्राइम: स्वदेशी तकनीक बनाती है मिसाइल को अचूक, ठंडे इलाकों पर भी नहीं बचेंगे दुश्मन के जेट्स
एनटीपीसी कोरबा: क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक पश्चिमी क्षेत्र 2 एवं यूएसएससी का कोरबा दौरा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नगर पालिक निगम रिसाली की कार्रवाई: दो दुकानों को 30 दिनों के लिए किया सील…. लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन पर 2000 जुर्माना नगर पालिक निगम रिसाली की कार्रवाई: दो दुकानों को 30 दिनों के लिए किया सील…. लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन पर 2000 जुर्माना
Next Article भिलाई कांग्रेस की अध्यक्ष तुलसी साहू के नेतृत्व में ब्लॉक अध्यक्षों ने अलग अलग क्षेत्रों में जरुरतमंदों को बांटी सब्जियां व दवाओं की किट भिलाई कांग्रेस की अध्यक्ष तुलसी साहू के नेतृत्व में ब्लॉक अध्यक्षों ने अलग अलग क्षेत्रों में जरुरतमंदों को बांटी सब्जियां व दवाओं की किट

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?