ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया नगर पंचायत टुण्ड्रा, भटगांव और बिलाईगढ़ के नवनिर्वाचित अध्यक्षतों एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhNational

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया नगर पंचायत टुण्ड्रा, भटगांव और बिलाईगढ़ के नवनिर्वाचित अध्यक्षतों एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

By @dmin
Published: February 5, 2020
Share
SHARE

 रायपुर। नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया बलौदाबाजार जिले के विकासखण्ड बिलाईगढ़ अंतर्गत नगर पंचायत टुण्ड्रा, भटगांव और बिलाईगढ़ के नवनिर्वाचित अध्यक्षों एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने इस मौके पर इन नगर पंचायतों में विकास कार्याें के लिए लगभग साढ़े चार करोड़ रूपए के विकास कार्यो की घोषणा की। इनमें नगर पंचायत टुण्ड्रा में निर्माण कार्याें के लिए 50 लाख रूपए, नगर पंचायत भटगांव में गौरवपथ के लिए एक करोड़ रूपए, विभिन्न विकास कार्याें के लिए 50 लाख रूपए, राजीव गांधी की प्रतिमा स्थापना एवं तालाब सौंदर्यीकरण के लिए 25 लाख और आदिवासी भवन के लिए 5 लाख रूपए शामिल है। इसी प्रकार नगर पंचायत बिलाईगढ़ में विकास कार्याें के लिए एक करोड़ रूपए, कृषक भवन के लिए 5 लाख रूपए, अधिवक्ता संघ के लिए दो लाख रूपए, खेल चेजिंग रूम के लिए 5 लाख रूपए के साथ ही विभिन्न स्थानों पर बोर खनन की घोषणा की गई है।
डॉ. डहरिया ने इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्षतों और पार्षदों को शपथ दिलाते हुए कहा कि वे कल्याणकारी योजना का लाभ आम जनता तक पहुंचाने में सहभागी बने। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं पौनी-पसारी, मोर जमीन मोर मकान और मोर मकान मोर चिन्हारी योजना का बेहतर क्रियान्वयन करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों हित में प्राथमिकता से काम कर रही है। प्रदेश के गरीबों, पिछड़ों के साथ-साथ सभी वर्गाें के परिवारों को सस्ते दामों पर राशन उपलब्ध करा रही है।
नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ की चार चिन्हारी नरवा, गरूवा, घुरवा और बाड़ी योजना को क्रियान्वयन कर सहेजने का काम कर रही है। साथ ही इस योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा को सहेजने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा एक वर्ष किए गए काम को प्रदेश की जनता ने सराहा है और उसी का परिणाम है कि आज प्रदेश के नगरीय निकायों में लगभग 85 प्रतिशत जनता ने बहुमत दिए है। हम सबको जनादेश का सम्मान करते हुए प्रदेश और नगर पंचायत क्षेत्र का पूर्ण विकास करना है। उन्होंने इन नगर पंचायतों विकास के लिए राज्य सरकार की ओर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। इस मौके पर बिलाईगढ़ विधायक चन्द्रदेव राय,  श्याम सुन्दर अग्रवाल, नेमीचन्द केशरवानी सहित जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

 

धमतरी जिले को जल्द मिलेगा हाईटेक नर्सरी, किसान प्रशिक्षण केंद्र और फूड प्रोसेसिंग इनक्यूबेशन सेंटर का लाभ
नदी पर पहरा : आज से एसडीआरएफ और जल पुलिस करेगी गंगा की निगरानी, पीएसी भी लगेगी
Breaking News : सेक्टर-9 हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही,  गले की जांच के दौरान टूटा कांच का इंस्टूमेंट… आफत में पड़ी मरीज की जान
छरछेद हत्याकांड पर सीएम साय ने जताई संवेदना, प्रभावित परिवार को 10 लाख रुपए सहायता का ऐलान
बाढ़ का खतरा बताने रेलवे का प्रयोग, छत्तीसगढ़ व महाराष्ट्र के 12 रेलवे ब्रिजों पर लगा यह खास सिस्टम… जानिए कैसे करता है काम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएसी सदस्य के रुप में सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का प्रयास करुंगा : आरपी
Next Article मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : राजधानी में 25 फरवरी को वृृृहद सामूहिक विवाह आयोजन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?