ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नगर निगम रिसाली क्षेत्र में बाबूधाम ट्रस्ट ने शुरू किया सेनेटाइजर रथ… शहर से लेकर गांव तक के घरों को करेंगे सेनेटाइज… प्रदेश कांग्रेस महामंत्री जितेन्द्र साहू ने किया शुभारंभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

नगर निगम रिसाली क्षेत्र में बाबूधाम ट्रस्ट ने शुरू किया सेनेटाइजर रथ… शहर से लेकर गांव तक के घरों को करेंगे सेनेटाइज… प्रदेश कांग्रेस महामंत्री जितेन्द्र साहू ने किया शुभारंभ

By @dmin
Published: May 18, 2021
Share
नगर निगम रिसाली क्षेत्र में बाबूधाम ट्रस्ट ने शुरू किया सेनेटाइजर रथ… शहर से लेकर गांव तक के घरों को करेंगे सेनेटाइज… प्रदेश कांग्रेस महामंत्री जितेन्द्र साहू ने किया शुभारंभ
नगर निगम रिसाली क्षेत्र में बाबूधाम ट्रस्ट ने शुरू किया सेनेटाइजर रथ… शहर से लेकर गांव तक के घरों को करेंगे सेनेटाइज… प्रदेश कांग्रेस महामंत्री जितेन्द्र साहू ने किया शुभारंभ
SHARE

भिलाई। नगर निगम रिसाली में छत्तीसगढ़ मुर्तिकार व चित्रकार संघ व बाबूधाम ट्रस्ट द्वारा सेनेटाइजर रथ शुरू किया गया है। कोरोना महामारी पर जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन के दिशानिर्देशों के अनुसार इस सेनेटाइजर रथ को रिसाली नगर निगम के सभी वार्डों में चलाया जाएगा। सेनेटाइजर रथ से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के सभी घरों को सेनेटाइज किया जाएगा। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के महासचिव जितेन्द्र साहू ने मुख्यअतिथि के रूप में मंगलवार को वार्ड क्रमांक एक तालपुरी से इस सेनेटाइजर रथ का शुभारंभ किया। इस मौके पर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे, एल्डरमेन प्रेमचंद साहू, अनूप डे, कृतिलता वर्मा, विलास बोरकर, फकीर राम ठाकुर, तरुण बंजारे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकुंद भाऊ, राकेश मिश्रा, अमन दीप सोढ़ी, मोटू तिवारी, जानकी रमैया, तालपुरी से असीम सिंह, संतोष साहू, रामकुमार साव, गिरिवर साहू, रवि साहू आदि उपस्थित रहे।
सनेटाइजर रथ का शुभारंभ करते हुए जितेन्द्र साहू ने कहा कि कोरोना महामारी के समय छत्तीसगढ़ मुर्तिकार व चित्रकार संघ व बाबूधाम ट्रस्ट का यह सराहनीय कार्य है। इस सेनेटाइजर रथ से पूर निगम क्षेत्र के सभी घरों सेनेटाइज किया जाएग। इससे कोरोना संक्रमण को रोकने में मदद मिलेगी। जितेन्द्र साहू ने कहा कि संस्था की पहल से इस कोरोना महामारी में मूतिकार संघ के सदस्यों को रोजगार मिलेगा। जहां भी संस्था द्वारा सेनेटाइजेशन का कार्य किया जाता हैं वहां लोग अपनी स्वेच्छा से ट्रस्ट का सहयोग करें ताकि यह ट्रस्ट अधिक से अधिक घरों को सेनेटाइज कर सके।
संक्रमण घटा है लेकिन खतरा टला नहीं
जितेन्द्र साहू ने कहा आज हमारा प्रदेश व पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से हलाकान है। ऐसे में जरूरी है कि हम विश्व स्वास्थ्य संगठन के दिशा निर्देशों का पूरा पालन करें और सुरक्षा उपाय अपनाएं। जितेन्द्र साहू ने कहा कि प्रदेश में सरकार के बेहतर प्रबंधन के कारण अभी कोरोना संक्रमण घटा है लेकिन अभी खतरा पूरी तरह टला नहीं है। लगभग डेढ़ माह के लॉकडाउन के बाद सरकार व जिला प्रशासन ने कुछ राहत दी है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सरकार द्वारा दी गई राहत में आवश्यकतानुसार ही घर से बाहर निकले। जरूरी है तभी बाहर जाएं अन्यथा न जाएं ताकि हम प्रदेश से कोरोना को पूरी तरह से खत्म कर सकें।
अंतिम घर तक करेंगे सेनेटाइज
छत्तीसगढ़ मूर्तिकार एवं चित्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष देवानंद साहू ने बताया कि हम रिसाली निगम के अंतिम घर तक सेनेटाइजेशन करेंगे। उन्होंने कहा कि सेनेटाइजर रथ के जरिए हम घर के बाहर व अंदर के हिस्से को सेनेटाइज करेंगे ताकि किटानुओं का अंत हो। देवानंद साहू ने बताया कि उन्होंने सेनेटाइजेशन रथ की शुरुआत राजनांदगांव से शुरू किया है। हमारी संस्था में फिलहाल 6 से 7 हजार सदस्य हैं। राजनांदगांव के कई ब्लॉक में सनेटाइजेशन का काम पूरा किया जा चुका है।

केंद्र का बड़ा फैसला: इटली की फर्म लियोनार्डो से हटाया प्रतिबंध, 3600 करोड़ के वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाले में लगाई गई थी रोक
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन का नतीजा, फॉर्म भरते ही छात्रवृत्ति मिलने से विद्यार्थीयो में हर्ष-दक्ष वैद्य
शेयर बाजार में मजबूती लौटी; पहली बार 80 हजार के पार पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी 24300 के करीब
Bhilai News : पंडित के घर पर एटमबम फेंक कर भागे बदमाश… थाने पहुंचा मामला
हादसा: जर्जर मकान ढहने से बड़ा हादसा, मां-बाप और तीन बेटों की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एसटीएफ कालोनी वासियों की दूर हुई पेयजल समस्या…. विधायक वोरा व महापौर के प्रयासों से वर्षों बाद टैंकर मुक्त होगा क्षेत्र एसटीएफ कालोनी वासियों की दूर हुई पेयजल समस्या…. विधायक वोरा व महापौर के प्रयासों से वर्षों बाद टैंकर मुक्त होगा क्षेत्र
Next Article सिंगापुर वाला कोरोना वेरिएंट भारत में ला सकता है तीसरी लहर, बच्चों के लिए खतरनाक-अरविंद केजरीवाल सिंगापुर वाला कोरोना वेरिएंट भारत में ला सकता है तीसरी लहर, बच्चों के लिए खतरनाक-अरविंद केजरीवाल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?