ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कबीरधाम में लापरवाही भेंट चढ़ा नवजात : सात साल बाद दंपति को हुई संतान, वैक्सीन लगाते ही गई जान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedkawardha

कबीरधाम में लापरवाही भेंट चढ़ा नवजात : सात साल बाद दंपति को हुई संतान, वैक्सीन लगाते ही गई जान

By Mohan Rao
Published: June 17, 2025
Share
नवजात की मौत के बाद परिजनों ने किया अस्पताल में हंगामा
SHARE

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही का खामियाजा दंपति को भुगतना पड़ा है। सात साल बाद जिस दंपति को एक संतान हुई वह भी लापरवाही की भेंट चढ़ गया। दरअसल नवजात को जन्म के तीसरे दिन अस्पताल में रेगुरल वैक्सीन हुई और इंजेक्शन लगने के आधे घंटे में ही नवजात की मौत हो गई। इस घटना के बाद नवजात के परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया और जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार पंडरिया निवासी आशीष निर्मलकर अपनी पत्नी की डिलीवरी के लिए शुक्रवार को कबीरधाम जिला अस्पताल ले गया। आशीष निर्मलकर की सात साल पहले शादी हुई थी और उसके बाद यह उसकी पहली संतान होने वाली थी। जिला अस्पताल में शुक्रवार को दिन भर बीतने के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन से डिलीवरी की बात कही। इसके लिए आशीष निर्मलकर मान गया और शनिवार दोपहर लगभग 3 बजे डिलीवरी हुई। इसके बाद जच्चा-बच्चा दोनों ही स्वस्थ्य थे।

चुंकि ऑपरेशन से बच्चा हुआ था इसलिए डॉक्टरों ने जच्चा-बच्चा को अस्पताल में ही देखरेख के लिए रखा। इस दौरान सोमवार को अस्पताल में नियमित ठीकाकरण किया गया। नवजात को भी वैक्सीन लगाई गई लेकिन इसके बाद मामला बिगड़ गया। वैक्सीन लगने के बाद बच्चा बेहोश हो गया और आनन फानन में उसे आईसीयू में ले जाया गया। कुछ देर बाद डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। नवजात की मौत के बाद  परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया।

बच्चे के पिता का कहना था कि टीका लगने से पहले बच्चा पूरी तरह स्वस्थ था। टीकाकरण के बाद उसके हाथ-पैर नीले पड़ने लगे और एक्टिविटी बंद हो गई। समय रहते उसे इलाज भी नहीं मिला। इस बात को लेकर परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा मचाया। बच्चे के पिता ने इस मामले में निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार डॉक्टरों और स्टाफ पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस मामले में अस्पताल प्रबंधन की ओर से किसी प्रकार स्पष्टिकरण नहीं आया है।

24 हजार करोड़ के विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, ‘आपरेशन सिंदूर’ का किया जिक्र, पीएम मोदी ने कहा-बहनों के सिंदूर मिटाने वालों मिटना तय
न्यायालयीन आदेश के बाद भी आरामिल में चल रहा कार्य, औचक निरीक्षण कर की गई कार्रवाई
बीजापुर में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, क्रास फायरिंग में महिला को लगी गोली, भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद
बड़ी खबर: गांजा और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने सीमावर्ती जिलों में लगेंगे चेकपोस्ट… सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी… सीएम बघेल ने दिए निर्देश
Big news : ओडिशा के नए सीएम का ऐलान, मोहन माझी को चुना गया विधायक दल का नेता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ कैम्पा की गवर्निंग बॉडी की बैठक, सीएम साय बोले- कैम्पा मद का नियमानुसार हो समुचित उपयोग
Next Article CG Crime : टीन एजर्स ने छेड़छाड़ कर रहे शख्स की कर दी हत्या, 10 दिन बाद पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?