ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रायपुर-जबलपुर के बीच दौड़ेगी नई वंदेभारत, गोंदिया-बालाघाट के रास्ते 7 घंटे में पूरा होगा सफर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRailway NewsRaipur

रायपुर-जबलपुर के बीच दौड़ेगी नई वंदेभारत, गोंदिया-बालाघाट के रास्ते 7 घंटे में पूरा होगा सफर

By Mohan Rao
Published: January 29, 2025
Share
वंदेभारत एक्सप्रेस
SHARE

पश्चिम मध्य रेलवे ने बोर्ड को भेजी समय सारिणी, एसईसीआर के पास भी पहुंचा प्रस्ताव

भिलाई। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर व मध्य प्रदेश के जबलपुर के बीच जल्द ही सीधी रेल सेवा शुरू हो जाएगी। सीजी-एमपी के इन दो बड़े शहरों को जोड़ने के लिए नई वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया गया है। इस वंदेभारत एक्सप्रेस से न सिर्फ जबलपुर को राजधानी रायपुर से जोड़ेगी बल्की यह दुर्ग होते हुए गोंदिया व बालाघाट, नैनपुर जैसे शहरों के बीच सीधी कनेक्टिविटी देगी। दोनों शहरों के बीच की दूरी लगभग 410 किमी है, जिसे यह ट्रेन सिर्फ 7 घंटे में तय करेगी। पश्चिम मध्य रेलवे ने ट्रेन का प्रस्तावित समय-सारिणी रेलवे बोर्ड को भेज दिया है। वहीं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के पास भी इस ट्रेन का प्रस्ताव पहुंच गया है।

बता दें छत्तीसगढ़ को इस समय दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दिए गए हैं। एक वंदेभारत बिलासपुर से नागपुर और एक वंदेभारत दुर्ग से विशाखापट्नम के बीच दौड़ रही है। यदि रायपुर जबलपुर वंदेभारत एक्सप्रेस शुरू होती है तो यह तीसरा ट्रेन होगा जो छत्तीसगढ़ से होकर गुजरेगी। जबलपुर-रायपुर वंदेभारत पश्चिम मध्य रेलवे को दी जा रही है जा रही है जो कि छत्तीसगढ़ से रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी। नई वंदे भारत एक्सप्रेस एमपी संस्कारधानी के जबलपुर से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर तक चलेगी।

गोंदिया से होकर चलेगी ये ट्रेन
जबलपुर और रायपुर के बीच दो रेल मार्ग हैं। पहला कटनी, शहडोल और बिलासपुर होकर जाता है। दूसरा गोंदिया के रास्ते जाता है। नई वंदे भारत एक्सप्रेस दूसरे रास्ते यानि गोंदिया से होकर चलेगी। इससे सिवनी, मंडला और बालाघाट के यात्रियों को विशेष लाभ होगा। नागपुर जाने वाले यात्रियों को भी आसानी होगी क्योंकि गोंदिया से उन्हें कई ट्रेनें मिल जाएंगी। यह ट्रेन गोंदिया होकर जाएगी। इस रूट पर अभी एक ही एक्सप्रेस ट्रेन चलती है। नई वंदे भारत एक्सप्रेस इस रूट पर यात्रा को और भी सुगम बना देगी। इससे लोगों को समय की बचत होगी और व्यापार को भी फ़ायदा होगा।

यह है प्रस्तावित समय सारिणी
पश्चिम मध्य रेलवे ने नई वंदे भारत एक्सप्रेस का प्रस्तावित सारिणी रेलवे बोर्ड को भेज दिया है। इसके अनुसार ट्रेन सुबह 5 बजे जबलपुर से चलेगी और नैनपुर, बालाघाट, गोंदिया होते हुए राजनांदगांव, दुर्ग और 11:55 पर रायपुर पहुंचेगी। वापसी में यह दोपहर 1.20 बजे रायपुर से चलेगी और रात 8.15 बजे जबलपुर पहुंचेगी। इस तरह यह वंदे भारत एक्सप्रेस जबलपुर और रायपुर के बीच की यात्रा लगभग 7 घंटे में पूरी कर लेगी। यह मौजूदा समय की तुलना में काफी कम है। इससे लोगों का समय बचेगा और वे अपने काम पर जल्दी पहुंच सकेंगे। व्यापारियों को भी माल ढुलाई में आसानी होगी।

छत्तीसगढ़ की कला आयरलैंड तक पहुंची, डबलिन में छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की गूंज
भूकंप के तेज झटकों से दहला टोक्यो, 6.8 मैग्निट्यूड दर्ज की गई तीव्रता
लोकवाणी की 21वीं कड़ी: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले…. छत्तीसगढ़ के विकास में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए गढ़ा जा रहा नवा छत्तीसगढ़
नेशनल लोक अदालत का आयोजन 10 जुलाई को… 40 हजार प्रकरण चिन्हांकित, 322 खण्डपीठों का गठन
नाबालिग से दुष्कर्म की शिकायत पर एफआईआर में देरी, टीआई सस्पेंड, एसएसपी की सख्त कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पीएम आवास निर्माण राशि में गड़बड़ी : अधूरा निर्माण कर ले ली पूरी राशि…  6 पर एफआईआर…. दो रोजगार सहायक बर्खास्त
Next Article Shreekanchanpath 106 # 29 January 2025

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?