ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कलेक्ट्रेट परिसर में बनेगा नया रजिस्ट्री भवन: दुर्ग दौरे पर पहुंचे मुख्य सचिव आरपी मंडल ने दिए निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

कलेक्ट्रेट परिसर में बनेगा नया रजिस्ट्री भवन: दुर्ग दौरे पर पहुंचे मुख्य सचिव आरपी मंडल ने दिए निर्देश

By @dmin
Published: June 3, 2020
Share
SHARE

दुर्ग। कलेक्ट्रेट परिसर के मेन रोड से लगे हिस्से में नया रजिस्ट्री भवन बनेगा। भवन ब्रिटिशकालीन हैरीटेज कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने वाले हिस्से में बनेगा, इससे कलेक्ट्रेट का व्यू भी प्रभावित नहीं होगा और बहुत सुंदर, आम जनता के लिए सुविधापूर्ण इमारत दुर्ग निवासियों को मिल सकेगी। आज दुर्ग के दौरे पर आए मुख्य सचिव आरपी मंडल ने इस संबंध में निर्देश अधिकारियों को दिए।

Contents
  • सुंदर, सर्वसुविधायुक्त होगा कलेक्ट्रेट परिसर
  • भव्य दिखेगा रजिस्ट्री भवन, बिल्कुल बगल से दिखेगी हैरीटेज कलेक्ट्रेट इमारत

मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा है कि जिन सरकारी कार्यालयों में बड़ी संख्या में आम जनता पहुंचती है वहां समय बिताने के लिए अच्छी सुविधाएं आम जनता को दी जाएं। चूंकि कलेक्ट्रेट एवं एसपी कार्यालय यहीं पर हैं और पास ही तहसील आफिस भी है अत: यहां पर नया सर्वसुविधायुक्त रजिस्ट्री भवन आरंभ होने से लोगों के एक ही कैंपस में बहुत से काम हो सकेंगे। इस संबंध में प्रमुख सचिव वाणिज्यिक कर, पंजीयन श्रीमती संगीता पी., कलेक्टर डाक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे, वरिष्ठ एसपी श्री अजय यादव ने मुख्य सचिव से रजिस्ट्री आफिस के भवन की प्लानिंग के संबंध में विस्तृत चर्चा की। चर्चा के पश्चात अतिशीघ्र भवन के निर्माण से संबंधी कार्रवाई आरंभ करने का निर्णय लिया गया।

सुंदर, सर्वसुविधायुक्त होगा कलेक्ट्रेट परिसर

मुख्य सचिव ने कहा कि कलेक्ट्रेट परिसर में सुंदर लैंडस्केपिंग की जाएगी। यहां लोगों के बैठने एवं इंतजार करने के लिए उपयोगी अधोसंरचना बनाई जाएगी। जब भी लोग रजिस्ट्री कराने आएं या किसी अन्य कार्य से कलेक्ट्रेट परिसर में आएं और उन्हें काम होने तक थोड़ा वक्त इंतजार करना पड़े तो उन्हें परिसर में बहुत सुकून मिले। इस तरह का परिसर बनाया जाएगा। सामने के परिसर के साथ ही पीछे के परिसर की भी लैंडस्केपिंग होगी। पीछे भी छोटा सा लान बनाया जाएगा। मुख्य सचिव ने कहा कि हरियाली से भरे इस छोटे से लान का उपयोग कलेक्ट्रेट परिसर के कर्मचारी लंच के समय कर सकेंगे।

भव्य दिखेगा रजिस्ट्री भवन, बिल्कुल बगल से दिखेगी हैरीटेज कलेक्ट्रेट इमारत

सुंदर लैंडस्केपिंग से यह जगह बहुत आकर्षक होगी और परिसर की खूबसूरती बढ़ जाएगी। इसके साथ ही अंदर भी बैठने का अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया जाएगा। परिसर की खूबसूरती और अच्छी सुविधाओं की वजह से काफी सुकून भरा माहौल यहां होगा। मुख्य सचिव ने कहा कि पेड़ बहुत मेहनत से लगाए जाते हैं और हम लोग लगातार पौधरोपण का काम कर रहे हैं। इस भवन में भी पेड़ आ रहा है लेकिन इसे हटाया नहीं जाएगा। पेड़ जहां है वहां से इसके तने के चारों ओर कांच की दीवार बना दी जाएगी। इससे पेड़ भी सुरक्षित रहेगा। मुख्य सचिव ने कहा कि पूरा परिसर ऐसा होना चाहिए कि आम जनता को सुकून हो। लोग जब अपने काम को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे तो उन्हें कैंपस देखकर अच्छा महसूस हो। विशेष रूप से रजिस्ट्री का काम जिसमें लोग काफी थकान महसूस करते हैं। इस परिसर में मिलने वाली सुविधाओं को देखकर उन्हें काफी बेहतर महसूस होगा।

मुंबई में 60 मंजिला इमारत में लगी भयानक आग, धुएं के गुबार के बीच 19 वें माले से गिरा व्यक्ति, मौके पर ही मौत
गुणवत्ताहीन निर्माण करने वाले एजंसियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, समीक्षा बैठक में डिप्टी सीएम शर्मा का निर्देश
सीआईएसएफ ने पेश की मिशाल: एक साथ किया 2000 पौधों का रोपण, 5000 पौधे रोपने का है लक्ष्य
बड़ी खबर: भिलाई तीन सिरसा गेट के पास गूड्स ट्रेन पटरी से उतरी…. बड़ा हादसा टला
छत्तीसगढ़ में मिले 39 नए केस…. संक्रमण दर 0.14 फीसदी… दुर्ग सहित 13 जिलों में नहीं मिले एक भी मरीज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article समय-सीमा में नियमित रूप से बनेंगे राशन कार्ड खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया: बंद नही होंगे एपीएल राशनकार्ड, एपीएल एवं अन्य योजना के बनाए जा रहे हैं नए राशनकार्ड
Next Article खेल पुरस्कारों के लिए अब खुद नामांकन कर सकते हैं खिलाड़ी, 22 जून तक बढ़ी समय सीमा

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?