ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: संसद कैंटीन की नई रेट लिस्ट : अब सासंदों की जेब होगी ढीली, 500 की शाकाहारी थाली तो 700 में नॉनवेज बुफे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

संसद कैंटीन की नई रेट लिस्ट : अब सासंदों की जेब होगी ढीली, 500 की शाकाहारी थाली तो 700 में नॉनवेज बुफे

By @dmin
Published: January 27, 2021
Share
संसद कैंटीन की नई रेट लिस्ट : अब सासंदों की जेब होगी ढीली, 500 की शाकाहारी थाली तो 700 में नॉनवेज बुफे
संसद कैंटीन की नई रेट लिस्ट : अब सासंदों की जेब होगी ढीली, 500 की शाकाहारी थाली तो 700 में नॉनवेज बुफे
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। संसद का बजट सत्र 29 जनवरी से लेकर 15 फरवरी तक चलने वाला है। इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बड़ा फैसला लेते हुए संसद की कैंटीन खाने पर मिलने वाली सब्सिडी को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। इसके साथ ही नई लिस्ट भी जारी कर दी गई है। अब संसद की कैंटीन में 100 रुपए की शाकाहारी थाली और 700 रुपए में नॉनवेज बफे लंच मिलेगी। आपको बता दें कि संसद की कैंटीन से सब्सिडी खत्म करने की मांग लगातार उठती रही थी।

नई रेट लिस्ट पर अगर गौर करें तो संसद की कैंटीन में अब सबसे सस्ती रोटी रह गई है, जिसकी कीमत तीन रुपए है। वहीं, नॉनवेज बफे लंच के लिए आपको 700 रुपए खर्च करने होंगे। इसके अलावा अब चिकन बिरयानी 100 रुपए, चिकन कड़ी 75 रुपए, प्लेन डोसा 30 रुपए, मटन बिरयानी 150 रुपए में मिलेगी। अब वेजिटेबल पकौड़े के लिए आपको 50 रुपए खर्च करने पड़ेंगे।

संसद कैंटीन की नई रेट लिस्ट पर एक नजर:

इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कैंटीन से सब्सिडी खत्म करने की जानकारी देते हुए कहा था कि सांसदों और अन्य लोगों को मिलने वाली सब्सिडी पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। आपको बता दें कि लोकसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी में सभी दलों के सदस्यों ने एक राय बनाते हुए इसे खत्म करने पर सहमति जताई थी। अब कैंटीन में मिलने वाला खाना तय दाम पर ही मिलेगा।
हर साल संसद की कैंटीन को सालाना करीब 17 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी जा रही थी। 2017-18 में एक आरटीआई में संसद की रेट लिस्ट सामने आई थी जिसके मुताबिक, संसद की कैंटीन में चिकन करी 50 रुपए में और वेज थाली 35 रुपए में परोसी जाती है। वहीं थ्री कोर्स लंच की कीमत करीब 106 रुपए थी। इतना ही नहीं साउथ इंडियन फूड में प्लेन डोसा सांसदों को मात्र 12 रुपए में मिलता था।
29 जनवरी से शुरू होने वाले संसद सत्र के दौरान राज्यसभा की कार्यवाही सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक होगी और लोकसभा की कार्यवाही शाम चार से रात आठ बजे तक होगी।उन्होंने कहा कि संसद सत्र के दौरान पूर्व निर्धारित एक घंटे के प्रश्नकाल की अनुमति रहेगी।

Big News: बूथ प्रेसिडेंट के घर बम ब्लास्ट, चपेट में आकर दो लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस
Bhilai Breaking : स्मार्ट ट्रैफिक जैकेट के जरिए होगा ट्रैफिक कंट्रोल, एसपी पल्लव ने खुद पहनी जैकेट… जानिए इसी खूबियां
राज्योत्सव व प्रधानमंत्री के नवा रायपुर प्रवास की तैयारियों की समीक्षा, डिप्टी सीएम अरुण साव ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
करंट की चपेट में आई खेत में काम कर रही महिला, लोगों ने डंडा मारकर किया अलग, इलाज जारी
पीएम आवास योजना-ग्रामीण को मिली रफ्तार: छत्तीसगढ़ समेत 12 राज्यों को 10 हजार करोड़ से ज्यादा की मंजूरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, नोटबंदी के बाद सबसे बड़ी रकम बरामद सुरंग में 700 करोड़ की संपत्ति: कोड वर्ड में करोड़ों का लेन-देन, डिकोड करने में जुटा आयकर विभाग
Next Article श्रीकंचनपथ 105 # 27 January 2021

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?